Author: Shagun

नयी दिल्ली, 17 जून विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने आज इन रिपोर्टों का खंडन करते हुए उसे ”अफवाह” बताया कि वह राष्ट्रपति पद के चुनाव में एक दावेदार हैं। हालांकि सत्ता पक्ष और विपक्ष में से किसी ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, इस पद के दावेदार के तौर पर सुषमा समेत अनेक लोगों के नाम चर्चा में हैं। पत्रकारों ने जब विदेशमंत्री से पूछा कि क्या राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उनके नाम पर गौर किया जा रहा है तो उन्होंने कहा, ”ये अफवाह हैं। मैं विदेश मंत्री हूं और आप…

Read More

कोच्चि, 17 जून  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोच्चि मेट्रो के प्रथम चरण को आज राष्ट्र को समर्पित किया । उन्होंने कुछ दूरी तक मेट्रो में सफर भी किया और इसकी कई महत्वपूर्ण विशेषताओं, खासकर ट्रांसजेंडरों और महिलाओं को रोजगार दिए जाने की तारीफ की । परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि एक जनोन्मुखी रवैया अपना कर और भूमि के उपयोग एवं परिवहन को एकीकृत कर शहरी योजना तैयार करने की पहल में आमूलचूल बदलाव लाने की जरूरत है । उन्होंने कोच्चि मेट्रो रेल प्रणाली…

Read More

अयोध्या, 17 जून उत्तर प्रदेश में अयोध्या के राम जन्मभूमि क्षेत्र में प्राचीन मंदिर को ढहा कर अज्ञात बदमाश कथित रूप से दुर्लभ मूर्ति उठा ले गये। उदासीन आश्रम रानोपाली के महंत भरत दास ने आज यहाँ बताया कि चक्रतीर्थ मोहल्ले में स्थित डूडा कालोनी से सटे करीब 200 साल पुराने मंदिर को कुछ अज्ञात लोगों ने जेसीबी मशीन से ढहा दिया और उसमें रखी देवी जी की मूर्ति को भी उठा ले गये। महंत ने बताया कि पूर्व में रहे उदासीन आश्रम रानोपाली के महंत बाबा संगत बक्श ने इस प्राचीन मंदिर को बनवाया था। प्राचीन मंदिर काफी जर्जर…

Read More

दार्जीलिंग, 17 जून दार्जीलिंग का सिंगमारी क्षेत्र आज उस समय लडाई के मैदान में बदल गया जब जीजेएम कार्यकर्ताओं ने दंगा रोधी पुलिस पर पेट्रोल बम और पत्थर फेंके तथा पुलिस ने भी जवाबी कार्वाई में आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए जिसकी वजह से प्रशासन को इलाके में सेना को तैनात करनी पडी। अलग राज्य की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन बंद के तीसरे दिन गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिंगमारी में जीजेएम मुख्यालय से प्रदर्शन रैली निकाली। इलाके में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण पुलिस ने राष्ट्रध्वज और…

Read More

नयी दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में रात भर बारिश के बाद लोगों की सुबह की शुरआत सुहावने मौसम के साथ हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री नीचे है। सुबह साढे आठ बजे नमी का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली में कल शाम साढे पांच बजे से लेकर सुबह साढे आठ बजे तक 4.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने शाम में गरज के साथ छीटें पडने और बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री…

Read More

लखनऊ 17 जून  उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियेट परीक्षा की मेरिट लिस्ट में अव्वल दस छात्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बारे में एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा है। श्री योगी 22 जून को सुबह 11 बजे लोकभवन में आयोजित एक समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे। सूबे के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है। सूत्रों ने बताया कि मेधावी छात्रों को आई पैड और एक लाख रूपये के नकद पुरस्कार के अलावा प्रमाणपत्र…

Read More

अवैध बिल्डिंग बनने में शाषन प्रशासन था जिम्मेदार आख़िरकारी आज हइकोर्ट के आदेश का पालन हुआ और आशियाना में बनी पूर्व सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति की बिल्डिंग धरासाई कर दिया। कुछ अधिकारी दबी जबान ये भी कहते नजर आए की सरकार होती तो कोई कुछ नही बिगाड़ सकता था, ये शायद वही अधिकारी रहे होंगे जिन्होंने बिल्डिंग बनने में मोटी रकम ऐंठी होगी। वैसे कुछ भी हो सब समय का खेल है।

Read More

हुआवेई के स्मार्टफोन के ई-ब्रांड ने कहा कि भारत में कर्नाटक में उसकी बिक्री सबसे अधिक रही है। उसकी कुल बिक्री का दस प्रतिशत उसे यहीं से प्राप्त हुआ है। कंपनी ने एक बयान में आज कहा कि राज्य में उसके 206 स्टोर की मौजूद हैं और उसके स्मार्टफोन युवा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कंपनी के निदेशक :हुआवेई इंडिया कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप, प्रोडक्ट सेंटर: एलेन वांग ने कहा कि देश में एक प्रमुख स्मार्टफोन के तौर पर स्थापित होने में कर्नाटक का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। हमें दक्षिण क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत होने का विश्वास है।…

Read More

मुंबई की एक विशेष टाडा अदालत ने वर्ष 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में 24 साल बाद मुख्य मास्टरमाइंड मुस्तफा दोसा और प्रत्यर्पित कर भारत लाए गए गैंगस्टर अबू सलेम समेत छह लोगों को आज दोषी ठहराया। इन धमाकों में 257 लोग मारे गए थे। बहरहाल, सबूतों के अभाव में एक आरोपी अब्दुल कयूम को बरी कर दिया गया। यह मुकदमे की सुनवाई का दूसरा चरण था। सभी सातों आरोपियों ने आपराधिक साजिश, भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेडना और हत्या समेत कई आरोपों का सामना किया। वर्ष 2007 में पूरी हुई पहले चरण की सुनवाई में…

Read More

अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने कहा है कि कलाकार फिल्मों में में कई तरह की भूमिकाएं कर सकता है लेकिन वास्तविक जीवन में उसे खुद से ही जुडा रहना चाहिए। टॉप एक्टेस चार्ट ने अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर पसंदीदा कलाकार बताया है। यह फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, यू ट्यूब और गूगल प्लस पर लोकप्रिय कलाकार की रैकिंग है। प्रियंका फिलहाल प्राग में शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने अपने ट्वीटर प्रशंसकों के साथ आस्क पीसी सेशन किया। अभिनेत्री ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि उनकी दुनिया में घृणा करने वाले लोग नहीं हैं। वहीं प्रेम पर पूछे गए एक सवाल…

Read More