लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गृहनगर सैफई में भगवान श्रीकृष्ण की 50 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का निर्माण कराया है। इस प्रतिमा पर पिछले छह माह से गुपचुप काम किया जा रहा था। यादव बहुल इलाके में श्रीकृष्ण की प्रतिमा का निर्माण उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल पर किया गया है। इस प्रतिमा का निर्माण ऐसे समय किया गया है जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में भगवान श्रीराम की विशालकाय प्रतिमा स्थापित करने की कोशिशों में जुटे हैं। भगवान श्रीकृष्ण यह प्रतिमा बनकर तैयार है। माना जाता है…
Author: Shagun
कानपुर 11 नवंबर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद 1984 के सिख विरोधी दंगों में मुआवजे के प्रकरण पर अब 16 नवंबर को सुनवाई करेगा। सुनवाई के दौरान याची ने प्रत्युत्तर दाखिल किया। कोर्ट ने दो प्रकरणों पर याची को शपथपत्र देने का आदेश दिया है। याची का आरोप है कि इन प्रकरणों में शासन ने नियमानुसार मुआवजा नहीं दिया है। दंगों में मुआवजे को लेकर ऑल इंडिया गुरु सिंह सभा महानगर के अध्यक्ष और पूर्व विधान परिषद सदस्य सरदार कुलदीप सिंह की दायर रिट पर गत दिवस भी सुनवाई हुई। जस्टिस अरुण टंडन और जस्टिस रितु राज सिंह की पीठ के समक्ष हुई सुनवाई…
लखनऊ तहजीब का शहर है, और यह लखनऊ की तहजीब तो नहीं : कन्हैया कुमार लखनऊ 11 नवंबर। लखनऊ के शिरोज हैंगआउट में आज से शुरू हुए पांचवें लिटरेरी फेस्टिवल में अपनी किताब ‘बिहार से तिहाड़’ पर चर्चा के लिए लखनऊ पहुंचे कन्हैया कुमार पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। कन्हैया कुमार जैसे ही मंच पर बोलने पहुंचे एबीवीपी के कार्यकर्ता मंच पर पहुंच गए और ‘कन्हैया कुमार वापस जाओ’ के नारे लगाते हुए हंगामा करने लगे। एबीवीपी समर्थकों के इस हंगामें से लिटरेरी फेस्टिवल पूरी तरह से बाधित हो गया। इस कार्यक्रम को आयोजित कर रहीं शिरोज हैंगआउट…
कई प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान नगर क्षेत्र में जुलूस निकालकर अपनी-अपनी ताकत का एहसास कराया। बिना अनुमति लिए जुलूस निकालकर खुलेआम जमकर नारेबाजी भी की गई रायबरेली 10 नवंबर। निकाय चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे, भाजपा प्रत्याशी व एक अन्य तथा 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज हो गयी है। गत दिवस कई प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान नगर क्षेत्र में जुलूस निकालकर अपनी-अपनी ताकत का एहसास कराया। बिना अनुमति लिए जुलूस निकालकर खुलेआम जमकर नारेबाजी भी की गई। यही नहीं ऊंचाहार तहसील परिसर में रोक के बावजूद…
नए आवास के निर्माण या खरीद के लिए 8.50 फीसद के साधारण ब्याज पर 25 लाख रुपए एडवांस ले सकते हैं नई दिल्ली । केंद्र सरकार की ओर से नए आशियाने की तलाश में जुटे केंद्रीय कर्मचारियों को एक और तोहफा मिलने जा रहा है। केंद्र सरकार के कर्मचारी अब नए आवास के निर्माण या खरीद के लिए 8.50 फीसद के साधारण ब्याज पर 25 लाख रुपए एडवांस ले सकते हैं। इससे पहले अधिकतम सीमा 7.50 लाख रुपए थी और ब्याज की दर छह प्रतिशत से 9.50 प्रतिशत के बीच थी। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय सूत्रों की माने…
नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा के कारण अगले 48 घंटे तक का आपातकाल (एयर इमरजेंसी) घोषित की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर अभी भी सामान्य सीमा से कई गुना ज्यादा है जिससे प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने वह ग्राफ सार्वजनिक किया है जिसके मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर ने सुबह करीब सात बजे तक 48 घंटे लगातार गंभीर प्रदूषित हवा का मानक पूरा किया है। सीपीसीबी ने कहा कि हवा में प्रदूषणकारी…
नई दिल्ली । दिल्ली पिछले कुछ दिनों से धुंध से लड़ रही है। सांस लेने को तरस रही है। एनजीटी और दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार, एमसीडी और पंजाब-हरियाणा को भी फटकार लगाई है। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने 5 दिनों के लिए ऑड इवन लागू करने का फैसला किया है। लेकिन क्या सिर्फ ऑड इवन से ही दिल्ली ये प्रदूषण की जंग जीत पाएगी। या कुछ और भी सख्त कदम उठाने की जरूरत है। क्या राजधानी है एनवायरनमेंट फ्रेंडली? विकास के नाम पर शहर में रोजाना लगातार बिल्डिंगें बन रही हैं। लेकिन क्या दिल्ली में उसी प्रकार के साथ…
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की हालत काफी नाजुक बताई गई है। बीती 26 अक्टूबर को तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत काफी नाजुक है, इसलिए उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उनका उपचार करने वाले एक चिकित्सक ने बताया रविवार को उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम चौबीस घंटे उनकी हालत…
निर्माण एजेंसी राइस कम्पनी की टीम पहुंची अयोध्या व सांसद से की मुलाकात फैजाबाद, 9 नवंबर । केन्द्र सरकार द्वारा अयोध्या रेलवे स्टेशन को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेशन बनाने के लिए आवांटित 80 करोड़ की परियोजना को फाइनल टच देने के लिए दिल्ली से राइस कम्पनी के अधिकारियों ने आर्किटेक्ट के साथ अयोध्या स्टेशन पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण पूर्ण करने के बाद टीम लोकसभा कैम्प कार्यालय सहादतगंज पहुंची जहां सांसद लल्लू सिंह से मुलाकात कर उन्हे वस्तु स्थिति से अवगत कराया। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन के सौर्न्दयीकरण व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन बनाने के…
किशोरी और अधेड़ से छेड़छाड़ करने की घटना आई सामने भोपाल, 9 नवंबर। राजधानी में बीते 24 घंटे में छेड़छाड़ के तीन मामले दर्ज किये गए है। बागसेवनिया में जहां नौवीं की छात्रा के साथ प्रिंसीपल ने कैबिन में बुलाकर अश्लील हरकतें कर दीं। गुनगा में बस स्टैंड पर नाबालिग के साथ छेडख़ानी का मामला सामने आया है। दूसरी ओर परवलिया में अधेड़ महिला के साथ गांव के ही युवक ने छेडख़ानी कर दी जानकारी के अनुसार अमराई में आशादीप हा.से. स्कूल है। जहां आरोपी हरिकृष्ण पटेल प्रिंसीपल है। इसी स्कूल में नौवीं कक्षा में 13 साल की लड़की पढ़ती है।…







