Author: Shagun

लखनऊ। प्रदेश के लगभग 68 लाख अनमीर्टड विद्युत उपभोक्ताओं व नये कनेक्शनों पर मीटर लगाने के लिये प्रदेश की बिजली कम्पनियों द्वारा मनमाने तरीके से जल्दबाजी में खरीदे जा रहे करोड़ों के हाई प्रोफाइल मीटर मामला उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में पहुंचाते हुए नियामक आयेग अध्यक्ष एसके अग्रवाल से मुलाकात कर लम्बी वार्ता की और एक जनहित प्रत्यावेदन सौंपा। जिसमें क्वालिटी सहित तकनीकी पहलुओं व बडी संख्या में मीटर खरीद पर उठाया सवाल। उपभोक्ता परिषद का दावा प्रदेश की तरफ से केन्द्रीय एजेन्सी द्वारा खरीदे जा रहे 40 लाख स्मार्ट व एक करोड प्री पेड मीटर…

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रबंधतंत्र ने अपनी चार्टर्ड बस सेवा को महंगा कर दिया है। सहालग के शुरु होते ही रोडवेज ने वैवाहिक व अन्य कार्यक्रमों के लिए परिवहन निगम का बस बुक कराना महंगा कर दिया है। ऐसे में लोग निगम की बसें बुक न कराकर निजी बस आपरेटरों के पास जा सकते है। जनता पर बढ़े इस बोझ के पीछे जीएसटी है। वर्तमान में चार्टर बसों की बुकिंग 400 किलोमीटर तक प्रतिदिन संचालित होने पर 20 हजार 324 रुपये किराया वसूलता है। अब जीएसटी लगने से चार्टर बसों का सफर और महंगा हो गया।…

Read More

  नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी मंदिर में पर्यावरण को होने वाले नुकसान और किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना से बचने के उपाय के तहत रोजाना 50 हजार श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने का निर्देश दिया है। न्यायाधिकरण प्रमुख स्वतंत्र कुमार ने सोमवार को निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर क्षेत्र में किसी प्रकार के नये निर्माण की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं की संख्या पचास हजार से अधिक होने पर उन्हें कटरा और अर्धकुंवारी पर रोक दिया जायेगा। न्यायाधिकरण का मानना है कि वैष्णो देवी भवन का ढांचा…

Read More

पूर्व साथी ने दिया अल्टीमेटम, साबित करो वीडियो में तुम नहीं हो गांधीनगर 14 नवंबर। गुजरात में चुनावी गहमागहमी के बीच पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) नेता हार्दिक पटेल के एक अनजान युवती के साथ कथित सेक्स वीडियो के सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उन्होंने इसे सत्तारूढ़ भाजपा का षडयंत्र करार दिया है और उधर कांग्रेस उनके बचाव में उतर गयी है। हालांकि एक अन्य पाटीदार नेता तथा हार्दिक के पूर्व सहयोगी अश्विन पटेल ने हार्दिक से इस वीडियो के गलत होने की बात 96 घंटे में साबित करने की हार्दिक को चुनौती देते हुए कहा है…

Read More

हमारे वक्त में कहा जाता था कि पांच मुख्यमंत्री हैं लेकिन इनके यहां तो आठ मुख्यमंत्री हैं, एक सीएम और दो डिप्टी सीएम और दो बोलने वाले, एक घूमने वाले तो वहीं एक दिल्ली से निर्देशित करने वाले ! लखनऊ 12 नवंबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा तंज करते हुए कहा कि हमारी सरकार में पांच मुख्यमंत्री होने की बात कहने वाले भाजपा की यूपी सरकार को आठ मुख्यमंत्री चला रहे हैं। उन्होंने कहा, यह लोग नफरत फैलाने में आगे हैं और चुनाव में जनता को बहका दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या…

Read More

सोना 30,450 रुपए प्रति दसग्राम, चांदी 40,400 रुपए प्रतिकिलोग्राम नई दिल्ली, 11 नवंबर। वैश्विक सराफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों में रही तेजी और स्थानीय स्तर पर निकली कमजोर मांग से सोने चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपए टूटकर 30,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग घटने से चांदी भी लगातार दूसरे दिन कमजोर होती हुई 175 रुपए की गिरावट के साथ 40,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में नरमी देखी गई।…

Read More

नई दिल्ली 11 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद और आचार्य जेबी कृपलानी को उनकी जयंतियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा भारतीय इतिहास के दो दिग्गजों को श्रद्धांजलि। स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। ज्ञात हो कि शिक्षाविद् और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे, जिन्होंने शिक्षित राष्ट्र की नींव रखी। मरणोपरांत उन्हें सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। सन 2008 से उनकी जयंती ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ के रूप में मनाई जा रही है। अबुल…

Read More

चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘शुक्रिया गुजरात। आपके चुनाव ने वह कर दिया, जिसे संसद और कॉमन सेंस भी नहीं कर पाए नई दिल्ली,11 नवंबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने ट्वीट कर गुजरात को शुक्रिया कहा। कांग्रेस लंबे समय से गुजरात की सत्ता से बाहर है। चिदंबरम ने केंद्र द्वारा विभिन्न वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) रेट घटाने को गुजरात चुनाव से जोड़ा है। सवाल लाजिमी है कि जीएसटी दर घटने के बाद चिदंबरम ने गुजरात को शुक्रिया क्यों कहा? दरअसल पूर्व वित्त और गृह मंत्री चिंदबरम इस कदम को चुनावी राज्य के कारोबारियों को खुश करने…

Read More

नई दिल्ली 11 नवंबर। भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों की उत्पादकता और कौशल बढ़ाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने सभी महाप्रबंधकों को रेलवे कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय गहन कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की योजना बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि बढ़ती अपेक्षाओं के अनुरूप यात्रियों को बेहतर सेवा और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। मंडल महाप्रबंधकों को लिखे पत्र में लोहानी ने कहा बढ़ते रेल नेटवर्क, नई ट्रेनों और यात्रियों की ओर से बेहतर सेवा और सुविधाओं की मांग के मद्देनजर सभी कर्मचारियों की उत्पादकता और दक्षता बढ़ाने के लिए…

Read More

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उप्र सरकार अपराधियों के प्रति सख्त रवैया अपना रही है। सरकार ने अपराधियों के विरूद्ध जो अभियान छेड़ रखा है और उसका असर यह है कि अपराधियों ने या तो प्रदेश छोड़ दिया है या वे अपनी जमानत कैंसिल करवाकर वापस जेल चले गए, क्योंकि अब उन्हें कानून का डर है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि पिछली सरकारों ने अपराधियों को संरक्षण दिया और अपने उद्देश्यों को पूरा किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों की जगह जेल में है, उन्हें वहीं भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद प्रदेश में कानून का राज…

Read More