नई दिल्ली । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान खरीद समझौते को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला और मीडिया से कहा कि एक व्यवसायी को लाभ पहुंचाने हेतु पूरे सौदे में कथित बदलाव के लिए वह प्रधानमंत्री से सवाल क्यों नहीं करता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय को लेकर भी सवाल क्यों नहीं किया जाता। कांग्रेस आरोप लगा चुकी है कि केन्द्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से जय की कंपनी के कारोबार में कई गुना इजाफा हुआ है। राहुल ने अखिल भारतीय असंगठित…
Author: Shagun
राहुल को वे ‘पप्पू’ कहते हैं तो मोदी को वे ‘गप्पू’ कहते हैं। यानि कोरी गप्पे हांकने वाला: डॉ. वेदप्रताप वैदिक भाजपा को चुनाव आयोग का यह निर्देश ठीक है कि राहुल गांधी को वह ‘पप्पू’ न कहे। गुजरात के चुनावों के लिए तैयार की गई चुनाव सामग्री में राहुल के लिए ‘पप्पू’ की जगह अब युवराज शब्द का प्रयोग होगा। वैसे तो पप्पू शब्द अपने आप में बुरा नहीं है, अपमानजनक नहीं है, अश्लील नहीं है। लोग प्रायः अपने बेटे को ही प्यार से पप्पू कहते हैं या कोई बहुत भोला-सा बच्चा हो तो लोग उसे पप्पू कह देते हैं।…
कोलकाता 16 नवंबर। बारिश और खराब रोशनी के कारण भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल समय से पहले ही समाप्त करना पड़ा। पहले दिन बारिश के कारण ईडन गार्डंस पर केवल 11.5 ओवर ही हो पाये। खेल खत्म घोषित किए जाते समय चेतेश्वर पुजारा 8 और अजिंक्य रहाणे बिना कोई रन बनाए खेल रहे थे। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में अपने तीन अहम विकेट केवल 17 रनों पर ही खो दिये थे। केएल राहुल (0), शिखर धवन (8) और कप्तान विराट कोहली (0) पर ही पेवेलियन लौट गये।…
जिनेवा में दुनिया का सबसे नायाब हीरा 220 करोड़ में नीलाम हुआ यह हीरा 163.41कैरेट का है जो सबसे बेहतरीन क्वालिटी का है नेपोलियन के मुकुट पर सजा हीरा, जिनेवा में नीलाम नई दिल्ली16 नवंबर। 16वीं शताब्दी में गोलकुंडा की खान से एक बेहद खूबसूरत गुलाबी हीरा निकाला गया था। इसकी सुंदरता को देखते हुए इस ले ग्रांड माजारिन का नाम दिया गया था। 163.41 कैरेट के इस हल्के गुलाबी रंग के हीरे की चमक एशिया से लेकर यूरोप तक दिखाई दी। इसकी खासियत थी कि यह हीरा नेपोलियन बोनापार्ट समेत फ्रांस के तमाम राजाओं के ताज की शान बना।…
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कह है कि टीम की असली परीक्षा श्रीलंका के खिलाफ नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका दौरे में होगी। भारत अभी श्रीलंका के साथ घरेलू जमीन पर तीन टेस्ट खेलेगी। इस पूर्व कप्तान ने माना कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज चुनौतीपूर्ण होगी, लेकिन भारत की वास्तविक परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही होगी।’’ भारत को श्रीलंका सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर जाना है जहां उसे अगले साल जनवरी-फरवरी में तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं। अजहर ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ…
पेरिस । फ्रांस अपने फैशन के लिए दुनियाभर में जितना मशहूर है, उतना ही अपने खान-पान के लिए भी। लेकिन इन दिनों फ्रांस में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली चीज बटर यानी मक्खन की इतनी किल्लत हो गई है कि वहां हड़कंप मच गया है। इसके चलते न सिर्फ वहां के निवासी परेशान हैं, बल्कि तमाम रेस्टोरेंट भी मुसीबत में आ गए हैं। मक्खन की कमी का सबसे बुरा असर पड़ा रहा है, फ्रांस की मशहूर पेस्ट्रीज और मिठाइयों पर। फ्रांस की गलियों में आम तौर पर यही चीज आपको सबसे ज्यादा दिखेगी। लेकिन बटर की किल्लत के कारण अब…
नई दिल्ली। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई अपनी पहली पारी को याद करते हुए खुलासा किया कि पहली बारी में उन्हें क्या दिक्कतें हुई थीं और उसके बाद वे क्यों रोने लगे थे। सचिन ने जब खेलना शुरू किया था तो उनकी उम्र 16 साल थी. सचिन तेंदुलकर ने पहली पारी में 15 रन बनाए थे। 28 साल पहले की याद ताजा करते हुए तेंदुलकर ने फेसबुक लाइव में कहा- जब मैं अपनी पहली पारी खेलकर ड्रेसिंग रूम में पहुंचा तो मुझे लगा कि गलत समय पर मैं गलत जगह पर आ गया।…
लखनऊ । राज्यपाल राम नाईक ने ‘उत्तर प्रदेश प्रयागराज मेला प्राधिकरण इलाहाबाद अध्यादेश 2017’ को अनुमति प्रदान कर दी है। मौजूदा समय में राज्य विधान मण्डल सत्र में न होने के कारण एवं विषय की तात्कालिकता को देखते हुए राज्यपाल ने मंत्रि परिषद के प्रस्ताव को विधिक परीक्षणोपरान्त अपनी स्वीकृति प्रदान की है। उत्तर प्रदेश प्रयागराज मेला प्राधिकरण, इलाहाबाद अध्यादेश 2017 द्वारा उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में आयोजित होने वाले कुम्भ, महाकुम्भ, माघ मेला एवं अमावस्या मेलों में बड़ी संख्या में आने वाले तीर्थयात्रियों को आवश्यक एवं समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण, इलाहाबाद का गठन किया…
नई दिल्ली, 14 नवंबर। जनता दल युनाइटेड (जेडी-यू) के नेता शरद यादव ने एक बार फिर मोदी सरकार पर परोझ रुप से हमला बोला है। शरद यादव ने कहा कि राजस्थान में कथित गौरक्षकों द्वारा एक डेयरी उद्योग से जुड़े शख्स की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने कथित गौरक्षकों द्वारा की जा रही हिंसा के मुद्दे पर नाकाम रहने के लिए केंद्र की आलोचना की है। शरद यादव ने ट्वीट कर कहा,केंद्र सरकार कथित गौरक्षकों को नियंत्रित करने में नाकाम रही है, जिसके परिणामस्वरूप अलवर में एक और शख्स उमर खान की हत्या हुई,जो कुछ गायें लेकर जा रहा था।…
एक तरफ माल्या की प्रॉपर्टी के लिए नहीं मिल रहे खरीदार तो दूसरी तरफ देश को नहीं मिल रहे विजय माल्या मुंबई 14 नवंबर। लिकर किंग विजय माल्या के किंगफिशर हाउस की एक बार फिर नीलामी होगी। इसके लिए रिजर्व प्राइस 82 करोड़ रुपये रखा गया है। बता दें कि सरकार की तरफ से यह नीलामी की छठवीं कोशिश है। इससे पहले पांच बार इसके खरीदार नहीं मिले थे। डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल (कर्नाटक) और डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विस के अनुसार, बंद हो चुकी किंगफिशर एअरलाइंस के हेडक्वार्टर किंगफिशर हाउस की नीलामी 19 दिसंबर को की जाएगी। इसके लिए दोपहर 11 से…









