लखनऊ। पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले रविभूषण उपाध्याय गुरुवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-16 पर लखनऊ आने वाली लखनऊ मेल से लखनऊ आने के लिए सवार हुए थे। ट्रेन के कोच संख्या एस-3 में बर्थ नंबर 72 पर उनका आरक्षण था। रात्रि के दस बजे स्टेशन पहुंचकर जैसे ही उन्होंने अपना सामान सीट के ऊपर रखा, तभी ट्रेन के चलने से पूर्व ही एक उचक्का उनका सीट पर रखा लैपटॉप बैग लेकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। ट्रेन के मौक पर चल देने के चलते रवि वहां सामान पार होने की शिकायत दर्ज नहीं करा…
Author: Shagun
लखनऊ। डेंगू से पीड़ित मरीजों की जान बचाने के लिये सकारात्मक पहल शुरू हुयी है। इस पहल के तहत मरीजों को प्लेटलेट के लिये इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा बल्कि उन्हें एक क्लिक करने मात्र से ही उन्हें प्लेटलेट डोनर मिल जायेगा। इसके लिए अपोलो हास्पिटल और गोदरेज हिट ने आॅन लाइन प्लेटलेट डोनर की सुविधा शुरू की है। उक्त जानकारी शुक्रवार को अपोलो हास्पिटल ग्रुप की संयुक्त प्रबध निदेशक संगीता रेड्डी ने दी, उन्होंने कहा कि डेंगू बीमारी से निपटने के लिए संसाधन मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं। यह हेल्पलाइन 011-26825565 फोन परउन दानकर्ताओं और दान चाहने वालों…
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में आए दिन हो रही डकैतियों और चोरियों की घटनाओं को लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों ने आज विधानपरिषद में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा। इस पर नेता सदन ने कड़ी कार्रवाई की बात कही।परिषद में शुक्रवार को प्रश्नकाल से पहले समाजवादी पार्टी के सदस्य आंनद भदौरिया ने राजधानी के समाचार पत्रों को लहराते हुए कहा कि राजधानी लखनऊ में आए दिन डकैतियां हो रही हैं। पुलिस इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है। इसपर विपक्ष के नेता अहमद हसन ने कहा कि राजधानी में जिस तरह से अपराधियों के लिए…
पटना। बिहार के महागठबंधन में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा अभी भी जारी है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस्तीफा देंगे। वहीं महागठबंधन को बचाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजेडी अध्यक्ष लालू यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की है। सूत्रों के मुताबिक सोनिया ने दोनों नेताओं से स्पष्ट रूप से कहा है कि वे कोई बीच का रास्ता निकालें ताकि गठबंधन बना रहे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक तेजस्वी यादव राष्ट्रपति चुनाव के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप…
नोएडा, 14 जुलाई :पत्नी को एक साथ तीन बार तलाक बोलकर उसे छोडने के बाद पति ने बलात्कार किया। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसके दामाद गुलफाम ने तीन दिन पहले पत्नी को एक साथ तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड दिया था। लेकिन उसने कल रात महिला के साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर मार-पीट की और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। इस मामले में गुलफाम, उसके भाई नौशाद और नावेद…
नयी दिल्ली, 14 जुलाई उच्चतम न्यायालय ने नीट 2017 की परीक्षा ‘रद्द ‘ करने से आज इंकार करते हुये कहा कि ऐसा करने से मेडिकल और डेन्टल पाठ्यकर्मो में प्रवेश के लिये परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छह लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित होंगे। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति एम एम शांतानागौदर की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कहा कि नीट के नतीजों को बाधित करना ‘बहुत ही मुश्किल ‘ होगा क्योंकि 11.35 लाख अभ्यर्थियों में से 6.11 लाख अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है और उनकी काउन्सिलिंग की प्रक्रिया जारी है। पीठ ने कहा, ‘ ‘हम…
नयी दिल्ली, 13 जुलाई बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और दलित नेता जीतन राम मांझी ने दिवंगत समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर और 22 वर्ष में पहाड काटकर सडक बनाने वाले दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग की है। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष मांझी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। मांझी ने कहा, ‘ ‘हम लोगों को लगता है ‘जननायक ‘ कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। ‘ ‘ बिहार के समस्तीपुर में जन्में ठाकुर 1970 के दशक…
लखनऊ। केंद्र सरकार की तरफ से संचालित प्रत्येक योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थी छात्र-छात्राओं का आधार नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आदेश पर बीते दिनों शासन ने मिड-डे-मील खाने वाले बच्चों का आधार कार्ड बनाना अनिवार्य किया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने यूपी डेस्को को 20 मई तक कक्षा एक से आठवीं तक 2,09,846 छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन वह लक्ष्य नहीं पूरा कर सकी। इस कारण परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब पौने दो लाख बच्चों का आधार बनाने का काम फंस…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्य की जनता को आश्वसन दिया कि उनकी सरकार बाढ़ के खतरों को लेकर गंभीर है और सभी संबद्ध विभागों को आवश्यक एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिये गये हैं। योगी ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए संबद्ध विभागों को आवश्यक एहतियाती उपाय करने चाहिए। उन्हें इसके लिए धन मुहैया कराया जाएगा। हमारी सरकार इस मुददे पर गंभीर है और प्रभावित लोगों के लिए राहत के उपाय सुनिश्चित करेगी। नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने बलिया के तीन बाढ़ प्रभावित गांवों…
लखनऊ। गर्मी के मौसम के बाद होने वाली बरसात अपने साथ अनेक बीमारियों को लेकर आती है। बरसात के मौसम में कालरा, पेचिस, दस्त, गैस्ट्रोइंट्राइटिस, फूड पॉयजनिंग के साथ मलेरिया, वायरल फीवर, पीलिया, टाइफाइड बुखार, नेत्र प्रदाह, जापानी इन्सेफेलाइटिस, फोड़े-फुंसी एवं अन्य रोगों की संभावना बढ़ जाती है। कुछ सावधानियाँ अपनाकर बरसात की बीमरियों से बचा जा सकता है। उक्त का इलाज होम्योपैथिक गोलियों में भी है। यह जानकारी दी होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ.अनुरूद्ध वर्मा ने। डॉ.वर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में पानी प्रदूषित हो जाता है। इस मौसम में वैक्टीरिया एवं वायरस तेजी के साथ पनपते हैं। भोजन…










