Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    नियुक्ति की मांग को लेकर विधानसभा पर प्रदर्शन करते बीएड टीईटी पास अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

    ShagunBy ShagunAugust 10, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 625

    लखनऊ। विधानसभा और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के सामने गुरुवार को टीईटी सफल अभ्यर्थियों पर प्रदर्शन के दौरान जमकर लाठियां बरसाई गईं। इससे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मच गई। इसके चलते विधानसभा मार्ग पर घंटों अफरातफरी का माहौल रहा। यूपी के विभिन्न जिलों से आए इन प्रदर्शनकारियों में कई को लाठीचार्ज में चोट आई। इस दौरान एक महिला बेहोश भी हो गई। नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ये बीएड टीईटी सफल अभ्यर्थी राज्य सरकार से वार्ता पर अड़े थे।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपने क लिए हजारों की संख्या में लखनऊ पहुंचे बीएड टीईटी पास अभ्यर्थियों को आज लाठी झेलनी पड़ी। लाठीचार्ज में घायल इन लोगों को एंबुलेंस भी नहीं मिली। बीएड टीईटी पास अभ्यर्थी नौकरी की मांग को लेकर लखनऊ में आज विधान भवन के सामने भाजपा कार्यालय पर एकत्र हुए थे। हजारों की संख्या में धरना दे रहे इन अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके कारण वहां पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ के कारण लखनऊ के दिल कहे जाने वाले हजरतगंज चौराहा पर अफरा तफरी मच गई। प्रदर्शनकारियों में शामिल एक महिला बेहोश हो गई। इनका आरोप है कि उसको एंबुलेंस तक नहीं मिली।
    उत्तर प्रदेश में बीएड टीईटी पास लाखों अभ्यर्थी नौकरी की मांग को लेकर कई वर्ष से भटक रहे हैं। जब इनके सब्र का बांध टूटा तो आज हजारों क संख्या में यह लोग विधान भवन के सामने भाजपा कार्यालय तक पहुंच गए। यह लोग रेलवे स्टेशन से पैदल विधान भवन के सामने पहुंचे। यह सभी अभ्यर्थी प्रदेश की सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते आगे बढ़ रहे थे। पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा में मुस्तैद रहा। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। जब विधान भवन के सामने प्रदर्शनकारी उग्र हो गए तो पुलिस ने हंगामा काट रहे प्रदर्शनकारियों पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज कर दिया। भगदड़ में दर्जनों प्रदर्शनकारी चोटिल हुए। कई लोग बेहोश हो गए।
    प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं पूरी की गईं तो फिर सभी अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए लक्षमण मेला मैदान में बैठ जायेंगे। पुलिस जब प्रदर्शनकारियों को लक्ष्मण मेला मैदान ले जा रहे थे, तभी प्रदर्शनकारियों ने हजरतगंज चौराहा जाम कर दिया। इस दौरान फिर ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई। इस दौरान फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज की रहने वाली अंजू पोरवाल बेहोश हो गई। उसे प्रदर्शनकारी हाथों में उठाकर ले जा रहे थे, लेकिन सरकारी स्वास्थ्य सेवा एम्बुलेंस ने फिर धोखा दे दिया। पुलिस ने बेहोश महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। काफी देर तक चले बवाल के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकरियों को लक्ष्मण मेला मैदान भेज दिया।
    इनसेट
    पौने तीन लाख पद हैं खाली
    बीएड टीईटी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष यज्ञदत्त शुक्ला ने बताया कि आरटीई एक्ट 2009 के तहत उत्तर प्रदेश में पौने तीन लाख पद खाली हैं। बीएड टेट 2011 के आवेदक सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं। योग्यता की अनदेखी करके पूर्व सरकार ने इंटर पास शिक्षामित्रों को अध्यापक बना दिया और योग्य अभ्यर्थी अभी तक रोड पर हैं। अब हमारी सिर्फ और सिर्फ एक ही मांग है कि समस्त टीईटी 2011 पास बीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति देकर उत्तर प्रदेश सरकार उनकी योग्यता का सम्मान करे।

    Shagun

    Keep Reading

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading