यूपीडब्लूजेयू ने उठाई पत्रकार कल्याण की प्रमुख मांगें लखनऊ । मजदूर दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) ने प्रदेश भर में सक्रियता दिखाते हुए पत्रकारों के हक की लड़ाई को नई दिशा दी। उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन यूपीडब्लूजेयू के प्रदेश अध्यक्ष टी.बी. सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर पत्रकारों की समस्याओं और कल्याण से जुड़ा विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को श्रम दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्य मांगें ज्ञापन में शामिल प्रमुख मांगों में शामिल हैं: श्रमजीवी पत्रकारों को…
Author: Shagun
लखनऊ के राजाजीपुरम में तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य समापन लखनऊ। सिख इतिहास के तीसरे गुरु श्री गुरु अमरदास जी के प्रकाश पर्व को सेवा सुरति दिवस के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। श्री दशमेश गुरु सिंह सभा, राजाजीपुरम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ की पूर्णाहुति के बाद भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध रागी भाई गुरमन दीप सिंह (लखनऊ) और भाई मनप्रीत सिंह (दिल्ली) ने गुरुवाणी के मधुर रागों से श्रद्धालुओं को गुरु की भक्ति में लीन कर दिया। सेवा सम्मान इस अवसर…
जो लोग ईश्वर को पत्थरों या किताबी ज्ञान में खोजते हैं, वे मां की आंखों में झांककर देखें तो उन्हें ब्रह्मांड की सबसे पवित्र और निस्वार्थ ज्योति के दर्शन होंगे राहुल कुमार गुप्ता जबलपुर में नर्मदा की लहरों के बीच 30 अप्रैल को क्रूज हादसे में घटित हृदयविदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दु:खद हादसे के कारणों और जिम्मेदारों की लापरवाही की चर्चा के बीच एक अत्यंत मार्मिक दृश्य भी देखने को मिला, जिसने पाषाण हृदयों को भी नम कर दिया है। यह मार्मिक दृश्य मां की महानता और उसकी ममता का है। ‘मां’ शब्द उस…
फ़िरंगी महल चौक में हुआ सेमिनार व मुशायरा लखनऊ। उर्दू साहित्य और पत्रकारिता के दिग्गज हयातुल्लाह अंसारी की 125वीं जयंती पर फ़िरंगी महल चौक में यादों का सुंदर समागम हुआ। बज़्म-ए-ख़वातीन और ऑल इंडिया तालीम घर के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार व मुशायरे में साहित्यकारों, शिक्षाविदों और शायरों ने अंसारी साहब के बहुआयामी व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि डॉ. अकबर अली बिलग्रामी (असिस्टेंट प्रोफेसर, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी) ने कहा कि हयातुल्लाह अंसारी ने उर्दू का दीप पूरे भारत और उर्दू दुनिया तक पहुँचाया, लेकिन तहज़ीब के शहर लखनऊ ने उनके साथ बेरुखी बरती। उन्होंने कहा कि समर्पित उर्दू प्रेमी…
लखनऊ। मोहब्बत की वो दास्तां, जिसमें हार भी जीत लगे और जीत भी अधूरी रह जाए। 20वीं सदी की सबसे चर्चित साहित्यिक प्रेम कथा को जीवंत कर दिया एमबी क्लब छावनी में मंचित नाटक ‘वो अफसाना’ ने। हुनर क्रिएशन एंड क्राफ्ट एसोसिएशन व दिल्ली की राबता संस्था के कलाकारों ने शमीर के निर्देशन में साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम के जुनून, निःस्वार्थ प्रेम और अधूरे रिश्ते को इतनी संवेदनशीलता से पेश किया कि दर्शक कई बार भावुक हो उठे। नाटक साहिर के प्रसिद्ध शब्दों पर खुलता है — “वो अफसाना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिन, उसे एक खूबसूरत…
बुद्ध पूर्णिमा 1 मई विशेष : बुद्ध का स्वप्न स्व संप्रदाय नहीं था बल्कि एक ऐसे मनुष्य का निर्माण था जो स्वयं के भीतर के अंधकार को पहचान सके राहुल कुमार गुप्ता महात्मा बुद्ध की शांति कोई ठहरी हुई झील नहीं, बल्कि करुणा और बोध का वह अनंत महासागर है जिसकी लहरें हर उस हृदय को छूना चाहती हैं जो ईर्ष्या, द्वेष और संकीर्णता की अग्नि में जल रहा है। बुद्ध का होना दरअसल मनुष्यता का अपने चरम उत्कर्ष पर होना है। आज जब हम चारों ओर देखते हैं, तो पाते हैं कि धर्म के नाम पर समुदायों की ऊँची…
नॉर्थ पाम बीच (अमेरिका) / मुंबई: ग्लोबल रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट और इन्वेंटर Eylsia Nicolas ने एक अनोखा डिजिटल पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म BookKards लॉन्च करने के लिए Meta India को अपना एडवाइजरी पार्टनर चुना है। यह पेटेंटेड फॉर्मेट छोटी-छोटी भावनात्मक कहानियों को माइक्रो-पेमेंट (बहुत कम पैसे) के जरिए तुरंत खरीदने की सुविधा देता है। साथ ही भविष्य में AI की मदद से यह रीडिंग को पूरी तरह पर्सनलाइज्ड बना देगा – हर रीडर अपनी पसंद के हिसाब से कहानी की लंबाई, भाषा और गहराई खुद तय कर सकेगा। भारत को पहले पायलट मार्केट के रूप में चुना गया है क्योंकि यहां युवा मोबाइल-फर्स्ट…
अलवर (राजस्थान): बुधवार की रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा ने सबको स्तब्ध कर दिया। लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास एक चलती हुई कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के पांच सदस्य- तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा – जिंदा जलकर दम तोड़ गए। पूरा परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन करके घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि सीएनजी-पेट्रोल dual फ्यूल वाली कार में गैस रिसाव की वजह से अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज फैली कि किसी को कार…
डॉनल्ड ट्रंप जब अपनी माता मैरी ऐन मैकलियोड ट्रम्प के गर्भ में थे, तब उनके पिता फ्रेडरिक क्राइस्ट ट्रम्प अपनी पत्नी को रायता फैलाने और समेटने की कथा सुना रहे थे. अभी वे रायता फैलाने तक की कथा सुना ही पाए थे कि, उनकी पत्नी को नींद आ गई. ट्रंप गर्भ में रायता फैलाने की प्रक्रिया तो सीख गए, मगर समेटने की विधि नहीं जान पाए.
हरियाणा के जींद–सोनीपत रूट पर भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल देश के रेलवे इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुआ है। यह ट्रेन न तो धुआं छोड़ती है और न ही कार्बन उत्सर्जन करती है। पूरी तरह शून्य उत्सर्जन वाली यह ट्रेन स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह सफलता सिर्फ एक तकनीकी परीक्षण नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है। अब भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिनके पास हाइड्रोजन आधारित रेल प्रौद्योगिकी है।…










