युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नई मिसाल: पारदर्शी प्रक्रिया से 609 युवाओं को मिली नौकरी लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लोक भवन सभागार, लखनऊ में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में 357 कनिष्ठ विश्लेषक (औषधि) और 252 दंत स्वास्थ्य विज्ञानी को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस प्रकार कुल 609 युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने का मौका मिला। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित इन युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं को सही अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।…
Author: Shagun
स्मार्ट मीटर vs जनता: खुली लूट का विरोध लखनऊ, 03 मई 2026: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने जोरदार मोर्चा खोल दिया है। पार्टी का आरोप है कि “स्मार्ट मीटर” अब जनता की जेब काटने वाले “स्मार्ट चीटर” बन गए हैं। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर शनिवार को प्रदेश के दर्जनों जिलों में जिला विद्युत उपकेंद्रों पर प्रदर्शन हुए। लखनऊ में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। “रिचार्ज के बाद भी घंटों बिजली नहीं” – विनय पटेल अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल…
राहुल कुमार गुप्ता जबलपुर के बरगी डैम में हुए दु:खद हादसे में पश्चिम बंगाल के युवक रमजान ने अपनी जान जोखिम में डालकर छह लोगों को डैम से बाहर निकाला, चार लोगों की बचा ली जान मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में लहरों ने जब नर्मदा क्वीन नामक क्रूज को अपनी आगोश में लिया, तो वह मंजर केवल एक हादसा नहीं बल्कि जीवन और मृत्यु के बीच चलते संघर्ष की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तान बन गया। चीख-पुकार और डूबती सांसों के कोलाहल के बीच जब मौत अपना तांडव कर रही थी, तब प्रकृति की उन भयावह…
गुमशुदगी से नई पहचान तक बात थोड़ी पुरानी है 2021 में 24 साल की रूसी स्टूडेंट अलीना वेत्रोवा अकेले ट्रेकिंग के लिए निकलीं। अन्नपूर्णा बेस कैंप से रवाना होने के बाद वह कभी वापस नहीं लौटीं। तीन हफ्तों तक चले तीव्र रेस्क्यू ऑपरेशन में भी उनका कोई अता-पता नहीं चला। आखिरकार एक एवलांच के बाद उन्हें मृत मान लिया गया। रूस के नोवोसिबिर्स्क में उनके माता-पिता ने सांकेतिक अंतिम संस्कार भी कर दिया, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। चार साल बाद मिला जिंदा चमत्कार 2025 की शुरुआत में नेशनल ज्योग्राफिक की डॉक्यूमेंट्री टीम खोए हुए बौद्ध मठों की तलाश…
मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी का मेगा कॉरिडोर लखनऊ। अब मेरठ से प्रयागराज का सफर महज 6-7 घंटे में पूरा हो जाएगा। 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश को नई विकास गति देने जा रहा है। यह सिर्फ एक हाई-स्पीड सड़क नहीं, बल्कि स्पीड, कनेक्टिविटी, निवेश और रोजगार का नया इकोनॉमिक गलियारा है, जो प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर तेजी से ले जाएगा। 12 जिलों को जोड़ेगा आर्थिक धुरी यह 6 लेन (भविष्य में 8 लेन तक विस्तार योग्य) ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 36-37 हजार करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी मॉडल पर बनाया जा…
डा॰ गिरीश व्यवस्था जब अधिकाधिक अन्यायपूर्ण और अलोकतांत्रिक हो जाती है और उसके खिलाफ व्यापक जन-भागीदारी वाले आंदोलन शिथिल हो जाते हैं तो लोग उससे निजात पाने के लिये व्यक्तिवादी और अतिवादी रास्ते तलाशने लगते हैं। इतिहास ऐसे तमाम उदाहरणों से भरा पड़ा है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रात्रिभोज के दौरान वाशिंगटन के होटल हिल्टन में हुआ हमला भी ऐसी ही परिस्थितियों की देन है। यूं तो संयुक्त राज्य अमेरिका अपने आपको सुप्रीम डेमोक्रेसी होने का ढिंढोरा पीटता है, और दुनियां भर में डेमोक्रेसी के रक्षक के नाम पर खूनी खेल खेलता रहता है। लेकिन सच…
सपा नेता अरविंद यादव ने घर जाकर दी साइकिल और शॉल लखनऊ/गदरपुर। मेहनत और लगन की मिसाल कायम करने वाली उत्तराखंड बोर्ड की मेधावी छात्रा कनिष्का प्रजापति को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साइकिल भेंट की है। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की हाईस्कूल छात्रा कनिष्का ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश मेरिट में 22वां स्थान हासिल किया। अपनी इस उपलब्धि पर अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव विशेष रूप से उनके घर पहुंचे। सम्मान और प्रोत्साहन : अरविंद यादव ने कनिष्का को…
ट्रंप को दिए गए ईरान पर हमले के खतरनाक विकल्प तेहरान/वॉशिंगटन। अमेरिका ईरान के खिलाफ अब हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल करने जा रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर एडमिरल ब्रेड कूपर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में ईरान पर संभावित हमले के विकल्पों की विस्तृत ब्रिफिंग दी है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ट्रंप दोबारा हमले का फैसला करते हैं तो “छोटा लेकिन बेहद ताकतवर” सैन्य अभियान चलाया जाएगा। इसमें ईरान के बचे हुए सैन्य ठिकानों, प्रमुख नेताओं और महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाएगा। ‘डार्क ईगल’ हाइपरसोनिक मिसाइल तैयार रक्षा…
अमेरिकी नौसेना ने शुरू की बड़ी सप्लाई मुहिम नई दिल्ली : अमेरिकी सेना पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की पूरी तैयारी कर रही है। अमेरिकी नौसेना अपने जहाजों के जरिए ईंधन, खाना, हथियार और अन्य जरूरी सामान की भारी खेप भेज रही है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें जारी कर इसकी पुष्टि की है। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर USS Delbert D. Black पर ईंधन, राशन, हथियार और सैन्य उपकरण लोड किए जा रहे हैं। यह तस्वीरें ऐसे समय में आई हैं जब पूरा इलाका तनाव से गुजर रहा है। 24…
सिंगापुर यात्रा में खुला फराह का एक्सप्लोर मोड मुंबई। मशहूर डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान ने ट्रैवल को लेकर एक ताज़ा और दिलचस्प नजरिया दिया है। क्लूक के समर कैंपेन के तहत हाल ही में सिंगापुर घूमकर लौटी फराह कह रही हैं कि “छुट्टियाँ सिर्फ जगह देखने के लिए नहीं, उसे महसूस करने के लिए होती हैं।” सरप्राइज़ का सफर फराह ने बताया कि सिंगापुर उन्होंने पहले भी कई बार देखा है, लेकिन इस बार उन्होंने कोई सख्त प्लान नहीं बनाया। “मैंने खुद को सरप्राइज़ होने दिया और यही इस यात्रा की सबसे बड़ी खासियत रही,” उन्होंने हंसते हुए कहा। उनके साथ…










