Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    राजा जलपाद और चालाक सांप

    By August 30, 2018 Short Inspirational 3 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 786

    बहुत समय पहले की बात है एक पर्वत प्रदेश में मंदविष नाम का एक बड़ा सा सांप रहता था। एक दिन वह विचार करने लगा कि ऐसा क्या उपाय हो सकता है जिसे बिना परिश्रम किए ही उसकी आजीविका चलती रहे। उसने बहुत सोचा और उसके मन में एक विचार आया। वह पास के मेंढकों से भरे तालाब के पास चला गया।

    वहां पहुंचकर वह बड़ी बेचैनी से इधर-उधर घूमने लगा। उसे इस तरह घूमते देखकर तालाब के किनारे एक पत्थर पर बैठे मेंढक को आश्चर्य हुआ तो उससे पूछा- ‘आज क्या बात है मामा शाम हो गई पर तुम भोजन पानी की व्यवस्था नहीं कर रहे हो। सांप बड़े दुखी मन से कहने लगा, क्या करूं बेटा अब मैं बूढ़ा हो चला हूं। मुझे तो अब भोजन की अभिलाषा ही नहीं रह गई है। आज सवेरे ही मैंने भोजन की खोज में निकल पड़ा था। एक सरोवर के तट पर मैंने एक मेंढक को देखा तो मैंने उसे पकड़ने की कोशिश की सोच ही रहा था कि उसने मुझे देख लिया। पास ही कुछ ब्राह्मण तपस्या में लीन थे। वह उनके बीच जाकर कहीं छिप गया। उसको तो मैंने फिर देखा नहीं पर उसके भ्रम में मैंने ब्राह्मण के पुत्र को काट लिया। जिससे उसकी तत्काल मृत्यु हो गयी।

    उसके पिता को इतना बड़ा दुख हुआ और वह शोकाकुल में मुझे श्राप देते हुए बोला ‘दुष्ट सांप, तुमने मेरे पुत्र को बिना किसी अपराध के काटा है। अपने इस अपराध के कारण तुमको मेंढकों का वाहन बनना पड़ेगा। अब मैं बस अपने पाप का प्रायश्चित करना चाहता हूं और तुम लोगों के वाहन बनने के उद्देश्य से ही मैं यहां तुम लोगों के पास आया हूं।

    मेंढक सांप की यह बात सुनकर अपने परिजनों के पास गया और उसने वह पूरी बात परिजनों को बता दी। इस तरह से यह बात सब तक पहुंच गयी।

    उसके राजा जलपाद को भी इसकी खबर लगी। उसको यह सुनकर बड़ा आश्चर्य हुआ। सबसे पहले वही सांप के पास जाकर उस के फन पर चढ़कर बैठ गया। उसे चढ़ा हुआ देखकर सभी मेंढक सांप की पीठ पर लद गए। सांप ने किसी को कुछ नहीं कहा। मंदविष ने उन्हें तरह-तरह के करतब दिखाए।

    सांप की कोमल त्वचा के स्पर्श से जलपाद बहुत ही प्रसन्न हुआ। इस प्रकार एक दिन बीत गया। दूसरे दिन जब वह उनको बैठाकर चला तो उससे चला नहीं गया। उसको देखकर जलपाद मेंढक ने पूछा ‘क्या बात है आज आप चल नहीं पा रहे हैं।

    मंदविष बोला हां मैं आज भूखा हूं और इस उम्र में कमजोरी भी बहुत हो जाती है। इसलिए चलने में कठिनाई हो रही है। बोला अगर यह बात है तो आप परेशान ना हो। आप आराम से साधारण कोटि के छोटे छोटे मेंढकों को खा लिया कीजिए और अपनी भूख मिटा लिया कीजिए।

    इस प्रकार वह सांप हर रोज बिना किसी परिश्रम के अपना भोजन करने लगा। किंतु जलपाद यह भी नहीं समझ पाया कि अपने क्षणिक सुख के लिए वह अपने वंश का नाश करने का भागी बन रहा है। धीरे-धीरे सांप ने अपनी चालाकी से सारे मेंढकों को खा लिया और उसके बाद एक दिन मंदविष ने जलपाद को भी खा गया। इस तरह मेंढकों का सारा वंश नष्ट हो गया।

    इसीलिए कहा जाता है कि अपने हितैषियों की रक्षा करने से हमारी रक्षा होती है।

    • नीतू सिंह

    Keep Reading

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    3 Comments

    1. nepZq on January 3, 2019 7:00 pm

      503184 695216Woh I like your content material , saved to bookmarks ! . 421893

      Reply
    2. Kristen on August 21, 2019 12:41 pm

      Greetings from Idaho! I’m bored to death at work so
      I decided to browse your site on my iphone during lunch break.

      I love the knowledge you provide here and can’t wait to take a look
      when I get home. I’m amazed at how fast your blog loaded on my cell phone ..
      I’m not even using WIFI, just 3G .. Anyhow, excellent blog!

      Ahaa, its pleasant conversation concerning this article here at
      this webpage, I have read all that, so at this time me
      also commenting at this place. Ahaa, its pleasant dialogue regarding this article here at this weblog, I have read all that, so
      at this time me also commenting at this place. http://linux.com

      Reply
    3. https://Www.alonegocio.net.br on March 17, 2020 11:13 am

      My spouse and I stumbled over here from a different
      web address and thought I should check things out.
      I like what I see so now i am following you.
      Look forward to looking into your web page for a second time.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading