Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बच्चों की दुनिया

    वफादार तोते को सजा

    By January 5, 2019 बच्चों की दुनिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 634

    बाल कहानी: 

    एक बार की बात है। एक राज्य का एक राजा राज्य करता था। उसके पास एक सुंदर सा तोता था। वह तोता बड़ा चतुर और बुद्धिमान था। इस वजह से ही राजा उससे बहुत खुश रहता था। एक दिन तोता राजा से विनती करने लगा कि उसे अपने माता पिता से मिलने जाना है। राजा ने तोते की बात मान ली और उससे कहा कि ठीक है पर तुम्हें 5 दिनों में वापस लौटना होगा। वह तोता खुशी-खुशी जंगल की ओर उड़ गया और अपने माता-पिता से मिलकर बहुत खुश हुआ।

    अब 5 दिन बीत चुके थे, अब उसे वापस राजा के पास लौटना था। उसने रास्ते में लौटते हुए सोचा कि क्यों ना राजा के लिए एक सुंदर सा उपहार लेकर जाएगा। तोते को रास्ते में अमृत के फलों का एक पेड़ दिखा, तो उसने सोचा कि राजा कके लिए इस पेड़ से अमृत का फल तोड़ लेता हूं। इसे खाने से राजा हमेशा जवान बने रहेंगे और वह कभी नहीं मरेंगे।

    वह पेड़ एक ऊंचे पर्वत पर था तोता पर्वत पर पहुंचा और फल तोड़ लिया। लेकिन इतना ऊंचा उड़ते- उड़ते वह थक चुका था उसने सोचा कि रात को यहीं पेड़ के नीचे आराम कर लेता हूं और सुबह होते ही उठकर राजा के महल पहुंच जाऊंगा। जब तोता रात को सो रहा था। तभी एक विषैले सांप ने फल को खाना शुरू किया इस वजह से वह फल जहरीला हो गया था।

    अगले दिन तोता महल पहुंचा और राजा को फल खाने को दिया। तभी मंत्री ने कहा महाराज पहले इस पल को कुत्ते को खिलाएं, राजा ने फल का एक टुकड़ा कुत्ते को खिला दिया। जैसे कुत्ते ने फल खाया वह तड़प -तड़प कर मर गया।

    राजा बहुत क्रोधित हुआ और अपनी तलवार से तोते का सिर धड़ से अलग कर दिया। और फल बाहर फेंक दिया। कुछ समय बाद उसी जगह पर एक पेड़ उगा। राजा ने पूरे राज्य में सख्त हिदायत दी कि कोई भी इस पेड़ के फल ना खाएं क्योंकि राजा को लगता था कि यह अमृत फल जहरीला है और तोते ने यही फल खिलाकर उसे मारने की कोशिश की थी।

    एक दिन एक बूढ़ा आदमी आया और उस पेड़ के नीचे विश्राम कर रहा था उसे इस पेड़ की कहानी नहीं पता थी और उसने एक फल खा लिया। फल खाते ही वह जवान हो गया क्योंकि उस वृक्ष पर उगे हुए फल जहरीले नहीं थे। जब इस बात का पता राजा को चला तो उसे पछतावा हुआ क्योंकि उसने एक निर्दोष को सजा दे दी।

    Keep Reading

    The trick of the singer donkey and the jackal.

    गायककार गधा और सियार की चालाकी

    Children raised under the guidance of their elders become the most well-mannered!

    बुजुर्गों की छत्रछाया में पलने वाले बच्चे सबसे ज्यादा संस्कारी बनते हैं!

    बच्चों का बचपन स्क्रीन पर क्यों बर्बाद हो रहा है? 2026 की हकीकत और बचाव के आसान तरीके

    If you're looking for a business model, read this story!

    बिजनेस मॉडल ढूंढ रहे हो तो यह कहानी पढ़ लो !

    Veer Bal Diwas 2025: 1.48 crore children in 75 districts of Uttar Pradesh awakened the spirit of patriotism and courage.

    वीर बाल दिवस 2025: उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 1.48 करोड़ बच्चों ने जागृत की राष्ट्रभक्ति और साहस की भावना

    The cunning of the camel and the jackal

    ऊँट और सियार की चालाकी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    17 मई को अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान, CM योगी करेंगे बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ

    May 16, 2026
    Lucknow: Warden brutally beats female student at BBD University hostel, breaking her arm; enraged students beat the warden and vandalize the campus.

    लखनऊ: BBD यूनिवर्सिटी हॉस्टल में वार्डन ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई, हाथ टूटा; गुस्साए छात्रों ने वार्डन को पीटा, कैंपस में तोड़फोड़

    May 16, 2026
    Sezal Sharma’s Name Echoes at Cannes for the Fourth Time Sezal Sharma Set to Shine Again at Cannes Film Festival

    कान्स में चौथी बार पहुंचीं सेज़ल शर्मा, ‘हंगर गेम’ का पोस्टर शोकेस के लिए चुना गया

    May 16, 2026
    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    May 15, 2026
    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    May 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading