Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    कड़वा नीम

    By December 3, 2019 Short Inspirational No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 597

    बच्चों की कहानी:

    बहुत समय पहले की बात है। विजयनगर के पड़ोसी राज्य ने एक बार विजयनगर पर आक्रमण कर दिया, इस युद्ध में विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय की विजय हुयी। कृष्ण देव राय जब अपनी राजधानी पहुंचे तो तेनालीराम रास्ते में ही पीछे रह गए, अगले दिन प्रत्येक दरबारी इस युद्ध को जीतने की खुशी में महाराज कृष्णदेव राय को अपनी तारीफ से कुछ ना कुछ उपहार दे रहे थे।

    इतने में तेनालीराम द्वारा भेजे गए एक आदमी ने राजा को नीम का पौधा भेंट किया तथा बताया कि यह उपहार आपके लिए तेनालीराम ने भेजा है। यह सुनकर महाराज कृष्णदेव राय को क्रोध आ गया। वह आगबबूला होकर बोले तेनालीराम को गिरफ्तार करके हमारे सामने पेश किया जाए।

    यह आदेश सुनकर तेनालीराम से नफरत करने वालों के चेहरे पर रौनक आ गई और वे मन ही मन भगवान से प्रार्थना करने लगे कि महाराज तेनालीराम को कैद में डाल दें तो मजा आ जाएगा!

    दूसरे दिन तेनालीराम को बंदी बनाकर महाराज के सामने पेश किया गया। दरबार में सन्नाटा छाया हुआ था। तभी कड़क आवाज महाराज ने तेनालीराम से पूछा एक कड़वे नीम के पौधे को उपहार में भेजने का तुम्हारा क्या मतलब है तेनालीराम? क्या हम तुम्हें कड़वे नीम की तरह कड़वे लगते हैं ?

    यह सुनकर तेनालीराम हैरान रह गए वह समझ गया कि मेरे विरोधियों ने राजा को भड़काया है परंतु तेनालीराम ने अपना धैर्य और विवेक नहीं खोया कुछ सोचकर तेनालीराम बोला- महाराज मेरा कोई ऐसा इरादा नहीं था जैसा आप सोच रहे हैं। मैंने तो आपको नीम का पौधा यह सोचकर भिजवाया था कि जिस तरह नीम के पेड़ की आयु वृक्षों की अपेक्षा लंबी होती है, उसी तरह आप भी दीर्घायु हो!

    जिस तरह नीम के पौधे की सुगंध से मक्खी मच्छर दूर भागते हैं उसी प्रकार आपके शत्रु आपकी वीरता के आगे नतमस्तक हो जाएं। नीम के पेड़ के नीचे बैठने से गर्मी में भी शीतलता मिलती है उसी प्रकार इस राज्य में चारों और तरक्की, कुशलता, खुशहाली और सुख शांति चारों और फैल जाएं।

    महाराज यही सब कामना करते हुए मैंने आपके लिए यह उपहार स्वरूप नीम का पौधा आपको भिजवाया था।

    तेनालीराम की व्याख्या से महाराज खुश हो गए और तेनालीराम की प्रशंसा करने लगे। अंत में महाराज ने तेनालीराम को काफी इनाम देकर उसका स्वागत किया।

    यह सब देखकर तेनालीराम के विरोधियों के चेहरे पर मायूसी छा गयी।

    Keep Reading

    An Exemplar of Tolerance: The Unique Encounter Between Saint Dadu and the Daroga

    सहनशीलता की मिसाल: संत और दरोगा की अनोखी मुलाकात

    A Flight of Courage

    हौसले की उड़ान

    Why did the Tuesday of the month of Jeth become a big Tuesday in Awadh?

    जेठ माह का मंगल अवध में क्यों बना बड़ा मंगल!

    Uncontrolled flow of speech destroys relationships - Ashutosh Rana

    वाणी का अनियंत्रित प्रवाह संबंधों को मिटा देता है – आशुतोष राना

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    The 'Big Bull's' Final Lesson: To truly understand life, one must visit three specific places?

    बिग बुल की अंतिम सीख : जीवन को सही से समझना हो तो तीन जगह जाना चाहिए ?

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Haridwar's Rajaji National Park: Here, the jungle itself will tell you its stories!

    हरिद्वार का राजाजी नेशनल पार्क: यहां जंगल खुद आपको अपनी कहानियां सुनाएगा!

    June 4, 2026
    Killer with ₹1 Lakh Bounty Gunned Down in Encounter; SWAT Officer Injured

    एक लाख का इनामी हत्यारा मुठभेड़ में ढेर, SWAT अधिकारी घायल

    June 4, 2026
    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    June 4, 2026
    ORAFOR Launches New Premium Hospitality Uniform Collection

    ORAFOR ने लॉन्च किया हॉस्पिटैलिटी का नया प्रीमियम यूनिफॉर्म कलेक्शन

    June 4, 2026
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    ट्रंप भारी उलझन में: MAGA का भविष्य कौन संभालेगा, वेंस पर शक या रूबियो को मौका?

    June 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading