Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    उप्र में भू माफिया और खनन माफिया के खिलाफ होगी कडी कार्वाई : योगी

    ShagunBy ShagunAugust 21, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 596

    उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 60 लाख परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन देने का जिक्र  करते हुए कहा कि उतरप्रदेश में भू माफिया और खनन माफिया के खिलाफ कडी कार्वाई होगी।
    योगी आदित्यनाथ आज यहां आयोजित केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना और निशुल्क बिजली कनेक्शन के कार्ड वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उतर प्रदेश की पिछली सरकारों में जनता को आवास योजना का कोई लाभ नहीं मिला है। वर्ष 2019 तक हमारा 14 लाख लोगों को आवास देने का लक्ष्य है जिसमें 9 लाख नये आवास ग्रामीण क्षेत्र में भी दिये जायेंगे।
    उन्होंने कहा कि अब किसी भी भू माफिया और खनन माफिया का राज नहीं चलेगा। गुण्डे , माफिया और खनन माफियाओं के खिलाफ कडी कार्वाई अमल में लाई जायेगी।
    योगी ने बताया कि उतर प्रदेश में 60 लाख गरीब परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिये जायेंगे। उत्तरप्रदेश में कोई भी जिला वीआईपी नहीं होगा। सभी 75 जिलों को समान सुविधा प्रदान की जायेगी। प्रदेश में 86 लाख किसानों का 36000 करोड रूपये ऋणमाफी की कवायद शुरू हो गई है और 17 अगस्त से इस पर काम शुरू कर दिया गया है।
    मुख्यमंत्री ने निशुल्क बिजली कनेक्शन वितरित करते हुए कहा कि उतरप्रदेश की जनता बेहद ईमानदार है लेकिन पिछले कुछ समय से प्रदेश की जनता को ऐसा वातावरण दिया गया जिससे यहां की जनता चोरी करने के लिये मजबूर हो गई लेकिन वर्तमान सरकार ने ऐसा माहौल बनाया है जिससे वे ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन कर रहे है।
    उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों मे बिजली का नया कनेक्शन लेने के लिये आम जनता को भारी व्यय करना पडता था। इसलिये लोग मजबूर होकर कनेक्शन लेन की बजाय चोरी करने को मजबूर हो जाते थे लेकिन हमारी सरकार ने बिजली कनेक्शन लेने पर लगने वाला शुल्क बिल्कुल माफ कर दिया। अब सरकार ईमानदारी से बिजली कनेक्शन दे रही है और सबके घरों में मीटर लगा रही है ताकि सभी लोग ईमानदारी से अपना बिल भर सके।
    मुख्यमंत्री ने शान्तिपूर्वक कावड यात्रा सम्पन्न होने पर सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि त्यौहार मनाना सबका अधिकार है और सभी को इसे खूब मनाना भी चाहिये लेकिन त्यौहार मनाते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखना चाहिये कि हमारे त्यौहार की वजह से किसी को परेशानी न हो।
    इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस मे विकास कार्याे की समीक्षा की।

    Shagun

    Keep Reading

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading