Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    समाज को सशक्‍त करेगा ‘कदम’: राजीव

    By January 28, 2019 प्रेसनोट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 547

    वर्तमान और भविष्‍य की चुनौतियों से निपटने की दिशा में कोशिश है ‘कदम’

    पटना 28 जनवरी 2019: रांची में संपन्‍न अखिल भारतीय कायस्‍थ महासभा की राष्‍ट्रीय कार्यसमिति द्वारा लिए गए निर्णय और अन्‍य सामाजिक संगठनों के अनुरोध पर ‘कदम’ नाम से एक संगठन का निर्माण किया गया है। यह देश के सभी शहरी व अर्द्ध शहरी क्ष्रेत्रों में कायस्‍थ, आदिवासी, दलित, ओबीसी एवं माइनॉरिटी जैसे सामाजिक समूहों के समन्‍वय के साथ सशक्‍त समाज के निर्माण में एक सामूहिक पहल है। सामाजिक बदलाव का इस कार्य की शुरूआत वृहत पैमाने पर एक सामाजिक समूह बना कर बिहार से होगी। उक्‍त बातें आज अखिल भारतीय कायस्‍थ महासभा के राष्‍ट्रीय कार्यवाहक अध्‍यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कही। बता दें कि राजीव रंजन प्रसाद को कदम का अध्‍यक्ष भी चुना गया है।

    उन्होंने कहा कि ‘कदम’, राज्‍य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचान, उनको सशक्‍त करना,  बाल विवाह – दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान, शराबबंदी के लिए कार्य  करने के साथ ही गंगा एवं अन्‍य नदियों के साथ संपूर्ण पर्यावरण का संरक्षण व संवर्द्धन, सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारा एवं उद्यमशीलता और बिजनेस स्‍टार्टअप के लिए युवाओं को प्रेरित करेगी। साथ ही गरीबी उन्‍मूलन के लिए स्‍वयं सहायता समूहों के निर्माण में सहयोग देने का कार्य भी कदम द्वारा किया जायेगा। इस दौरान उन्‍होंने ‘कदम’ की राज्‍य कार्यसमिति की घोषणा कर, उसकी सूची भी जारी की।

    उन्‍होंने कहा कि कायस्‍थ समाज का अन्‍य वर्ग, खासकर पिछड़े वर्गों के बीच शुरू से ही एक सहज संबंध रहा है। भारतीय इतिहास में कायस्‍थों के योगदान को पूरा राष्‍ट्र याद करता है। बिहार और बिहार से बाहर डॉ राजेंद्र प्रसाद, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, लाल बहादुर शास्‍त्री, स्‍वामी विवेकानंद, सचिदानंद सिन्‍हा, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, के बी सहाय, महामाया प्रसाद सिन्‍हा, जैसे कई विभूतियों ने अलग -अलग क्षेत्रों में अपना अहम योगदान देकर समाज को आगे बढ़ाने में निर्णायक भूमिका रही है।

    #कदम

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading