Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बहू ले जाने के बदले भाजपा का बड़ा नुकसान करेगी सपा !

    ShagunBy ShagunFebruary 4, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 623

    नवेद शिकोह

    दो फरवरी भाजपा के लिए भारी पड़ सकती है। यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-भाजपा की लड़ाई में सियासी परिवारों के रिश्तों के धागे उलझते दिख रहे हैं। दोनों दलों में तुम नंबरी तो हम दस नंबरी की प्रतिस्पर्धा थमने का नाम नहीं ले रही है। नामांकन के लिए एक दिन बचा है और सपा ने कुछ सीटों के प्रत्याशी न घोषित कर भाजपा नेताओं को अपने पाले में करने की सेंधमारी की चर्चाओं को बल दे दिया है।

    बताया जा रहा है कि लखनऊ कैंट पर उम्मीदवार को 24 घंटों में बदलकर सपा भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को इस सीट का प्रत्याशी घोषित कर सकती है। सांसद सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कैंट सीट से अपने बेटे मयंक जोशी के लिए टिकट मांगा था, पर भाजपा ने यहां से बृजेश पाठक को टिकट दे दिया है।

    दूसरी तरफ भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी और योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह का सरोजनीनगर से टिकट कटने पर सपा उनसे संपर्क में हैं। सहमति बन गई तो स्वाति भाजपा से इस्तीफा देकर सपा के टिकट पर सरोजनीनगर से भाजपा के खिलाफ ताल ठोंक सकती हैं। इस तरह भाजपा के दो स्थापित नेताओं के घर सेंधमारी कर सपा मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा यादव के भाजपा चले जाने का इंतेकाम ले सकती है। लखनऊ की कैंट और सरोजनीनगर सीट के दबाव में आई भाजपा को बैकफुट पर लाने के लिए सपा की ऐसी संभावित सियासी चाल से चुनावी चर्चाओं में रोचकता के रंग और गहरे हो सकते हैं। ये नूराकुश्ती परिवारवाद की भी पोल खोल रह कर जाहिर कर रही है कि परिवारवाद के हम्माम में सपा, कांग्रेस ही नहीं भाजपा नेताओं के घर-घर की कहानी गृहक्लेश से लेकर पार्टी में कलह का सबब बनी है।

    इससे पूर्व दलबदलुओं के आया राम गया राम में कांग्रेस विधायक आदिति सिंह कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुईं और उन्होंने रायबरेली सदर सीट का टिकट हासिल किया। दिलचस्प बात ये है कि उनके पति अंगद सिंह पंजाब में विधायक रहे, अदिति के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस ने उनके पति का टिकट काट दिया।

    सियासी परिवारों में बढ़ती दलबदलु संस्कृति में ही भाजपा के केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा का दामन थाम कर भाजपा में पिछड़ी जातियों के नेताओं की घोर उपेक्षा के आरोपों की झड़ी लगा दी थी। दिलचस्प बात ये है कि स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य भाजपा सांसद हैं। भाजपा का आरोप है कि श्री मौर्य अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे, टिकट न मिलने पर वो सपा चले गए।

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    July 3, 2026
    Rajamouli Set to Create History Again with Varanasi

    वाराणसी से फिर इतिहास रचेंगे राजामौली!

    July 3, 2026
    Annu Kapoor's Comic Brilliance Shines in Uttar Da Puttar

    अन्नू कपूर लाए ‘उत्तर दा पुत्तर’ – हंसी के साथ अंधविश्वास पर तगड़ा वार!

    July 3, 2026
    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    July 2, 2026
    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    July 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading