Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    हास्यास्पद याचिकाएं सिर्फ कोर्ट का समय बर्बाद करती हैं

    By November 28, 2017 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 585

    जीके चक्रवर्ती


    ‘देश के कुछ लोगों ने इसी के बलबूते अपना शानदार करियर बनाने और कुछ लोग तो नाम और पैसे दोनों कमाने लगे इसी के चलते समय-समय पर हास्यास्पद याचिकाएं भी दायर होने लगी जिसके उदाहरण में एक याचिका अरब सागर का नाम बदलकर सिंधु सागर करने, राष्ट्रीय गान से सिंध शब्द को हटाने एवं भारत का नाम हिंदुस्तान करने जैसे याचिकाएं इनमे से हैं ‘



    यह बड़ी विडंबना है कि हमारे देश में शासन द्वारा जो भी व्यवस्था कमजोर वर्ग के हित में बनाई जाती है उसे बड़ी ही धूर्तता पूर्ण तरीके से सम्पन्न स्तर के लोग हथिया कर उसका इस्तेमाल अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए प्रयोग करने लगते हैं। वास्तव में यदि हम भारतीय कानून में देखें तो हम यह जान पाते है कि सार्वजनिक हित की रक्षा के लिए मुकदमे का प्रावधान रखा गया है। इसमें सामान्य याचिकाओं से पृथक इसमें यह आवश्यक नहीं है कि पीड़ित पक्ष खुद ही अदालत में जाए। यह काम देश के किसी भी नागरिक या स्वयं न्यायालय द्वारा पीड़ितों के पक्ष में दायर किया जा सकता है।

    ऐसी याचिकाओं की अवधारणा सर्वप्रथम अमेरिका में विकसित हुई थी। हमारे देश में इसकी शुरुआत करने का श्रेय जस्टिस श्री पी.एन.भगवती को दिया जाता है। हमारे देश में सन 1980 के दशक में एक जनहित याचिका के माध्यम से समाज के दबे-कुचले तबके के लोगों को न्याय दिलाये जाने के अभियान ने जोर पकड़ा। इस दौर के विचाराधीन कैदियों,लावारिस बच्चों, वेश्याओं, से लेकर बाल मजदूरों और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर अनेक लोगों द्वारा जनहित याचिकाएं दायर कीं जाती रही। उस वक्त अदालतों ने भी इसे प्रोत्साहित अवश्य किया एवं इसके माध्यम से कुछ मुकद्दमे भी सुलझाए गए, जिसकी वजह से कुछ लोगों पर होने वाले शोषणों से उन्हें मुक्ति भी मिली। लेकिन यह बात अवश्य कहा जायेगा कि इस्के माध्यम से समाज के व्यापक सामाजिक एवं आर्थिक बदलावों जैसे कामों को अंजाम तक नही पहुंचाया जा सका क्योंकि इस समय तक यह एक तबके के लिए यह फैशन बन गया और हमारे देश के लोगों ने स्वयंसेवी संगठनों, कार्यकर्ताओं और वकीलों के माध्यम से अपना हित साधना शुरू कर दिया।

    देश के कुछ लोगों ने इसी के बलबूते अपना शानदार करियर बनाने और कुछ लोग तो नाम और पैसे दोनों कमाने लगे इसी के चलते समय-समय पर हास्यास्पद याचिकाएं भी दायर होने लगी जिसके उदाहरण में एक याचिका अरब सागर का नाम बदलकर सिंधु सागर करने, राष्ट्रीय गान से सिंध शब्द को हटाने एवं भारत का नाम हिंदुस्तान करने जैसे याचिकाएं इनमे से हैं। इन सब से एक एक अच्छी-खासी व्यवस्था को इस तरह से मजाक बनने को हमें रोकना होगा। देश के लोग अपने इस अधिकार के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की लड़ाईयां लड़ना चाहे तो उन्हें बहुत सावधान रहना होगा और दूसरों को भी इस बात के लिए भी प्रेरित एवं जागरूक करना होगा कि वे अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए इसे हथियार के रूप में प्रयोग न करें जिससे आने वाले भविष्य में देश के नागरिकों का इसके समुचित उपयोग करने का अधिकार बना रहे एवं सही साथ
    ऐसी याचिकाओं को भी नियंत्रित करने का समुचित नियम बनाया जाना चाहिए यदि यह नहीं किया गया तो ये प्रचार, प्रतिशोध और राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि का मात्र हथियार बन कर रह जाएंगी।

    Keep Reading

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Tikwampur, the birthplace of patriotism, falls victim to government apathy.

    राष्ट्रभक्ति की जन्मभूमि टिकवांपुर सरकारी बेरुखी की शिकार

    July 24, 2026
    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    July 24, 2026
    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    July 23, 2026
    Surgeon Vice Admiral Arti Sarin visited the 7 Air Force Hospital in Kanpur.

    सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने कानपुर के 7 एयर फोर्स अस्पताल का दौरा किया

    July 23, 2026
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    July 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading