Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    धराशायी भारतीय क्रिकेट फैंस की उम्मीदें

    By July 13, 2019 Current Issues 4 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 815

    भारतीय टीम के साथ सेमीफाइनल में जो हुआ वह तो जग जाहिर है विश्व कप भारत की हार से फाइनल में पहुंचने की सारी उम्मीदें धराशायी हो गयी है। विश्व की नंबर एक क्रिकेट टीम भारत का विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से महज 18 रन से हार कर बाहर हो जाना, वाकई निराश करने वाला है। लीग मैच में 7 मैच जीत कर अंकतालिका में टॉप रहने वाली टीम इंडिया मुख्य मुकाबले में बिखर सी गई। वैसे तो हार और जीत खेल का हिस्सा होते हैं। मगर इस हार ने कई सवाल भी क्रि केट प्रशंसकों और टीम प्रबंधन के लिए छोड़े हैं।

    मसलन; हमेशा शीर्ष क्रम पर पूरी तरह निर्भर रहने की आदत और ऐसा होने पर उसकी काट क्या होगी; या तो इसकी तैयारी टीम प्रबंधन ने नहीं की या उसने इस बात की अनदेखी की। यानी प्लान-बी तैयार ही नहीं था। न तो शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने को लेकर, न मध्य क्रम की लगातार विफलता को लेकर। ठीक है कल का दिन न्यूजीलैंड का था। कप्तान केन विलियम्सन और उनकी सेना ने हर मोर्चे पर विश्व की सर्वोच्च एकदिवसीय टीम इंडिया को शिकस्त दी। भारतीय टीम के फ्लॉप प्रदर्शन की बात करें तो अंतिम एकादश का चुनाव करने के उसके कई फैसले पसंद नहीं आएंगे।

    मिसाल के तौर पर मयंक अग्रवाल की अनदेखी करना, के.एल. राहुल को नंबर चार की बजाय आपनिंग में जगह देना, खराब फार्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को महत्त्वपूर्ण मैच में स्थान देना, धोनी को नंबर चार के बजाय 7 पर भेजना और उम्दा गेंदबाजी से प्रशंसकों और विपक्षी टीम का भौंचक्का करने वाले मो. शमी को बेंच में बिठाना आदि हैं। चूंकि हार के बाद अब इन सब बातों पर बहस का कोई मतलब भले न हो, किंतु आने वाले वक्त में टीम को पटरी पर लाने के वास्ते इन पर निष्पक्षता से बहस जरूर होनी चाहिए। खासकर कोच की भूमिका को लेकर भी बोर्ड को कड़े फैसले लेने होंगे।

    ज्यादा निराश करने वाली बात यह रही कि जिन-जिन खिलाड़ियों को दूसरे खिलाड़ियों के बदले मौके मिले, वह उसमें अपनी छाप नहीं छोड़ सके। जैसे शिखर धवन की जगह पर राहुल से ओपनिंग कराने का मसला हो या विजय शंकर की जगह पर कभी कार्तिक तो कभी पंत को खेलाना बैक फायर कर गया। इसके बावजूद कई अच्छी बातें भी देखने को मिलीं। उदाहरण के लिए धोनी का रनों के लिए संघर्ष, रोहित शर्मा की रिकॉडतोड़ बल्लेबाजी, शमी की बेमिसाल बॉलिंग या बुमराह का पुराने दौर के गेंदबाजों की याद दिलाना। सो, हार को भुलाकर नये सिरे से खुद को खड़ा करने की कवायद में जुट जाना ही असली जीत होगी।

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    4 Comments

    1. Will on July 30, 2019 1:43 pm

      Thank you for every other informative site. Where else may just I get that kind of information written in such a perfect manner?

      I have a venture that I’m simply now running on, and I have been at
      the glance out for such information.

      Reply
    2. pokemongohackonline.foliodrop.com on August 13, 2019 1:43 pm

      I think this is among the most important info for me.
      And i’m glad reading your article. But want to remark on some general things, The website style is great,
      the articles is really great : D. Good job, cheers

      Reply
    3. Andrea on December 24, 2020 11:40 pm

      Undeniably believe that which you said. Your favorite justification seemed to be on the net the simplest thing
      to be aware of. I say to you, I certainly get annoyed while
      people consider worries that they just do not know about.

      You managed to hit the nail upon the top and also defined out the whole thing without
      having side-effects , people can take a signal. Will likely be back to get more.
      Thanks

      Reply
    4. Geovanny on January 15, 2024 10:57 am

      Paragraph writing is also a excitement, if you
      be acquainted with afterward you can write or else it is complex to write.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading