Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    ज़रूरत है अच्छे लीडर में नैतिक नेतृत्व की

    By March 24, 2019 Hot issue 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 556

    एक अच्छा लीडर, या नेता, होने के लिए यह जानना ज़रूरी है कि क्या किया जाए, और उसे क्यों किया जाए। केवल उत्साह, प्रेरणा, योग्यता और कामों को सही तरीक़े से करना ही पर्याप्त नहीं है। यह जानना भी बहुत ज़रूरी है कि सही काम आख़िर है क्या। इसके लिए ज़रूरत है नैतिक नेतृत्त्व की। नैतिक नेतृत्त्व के दो मुख्य पहलू हैंः अपने सच्चे स्वरूप को जानना और दूसरों की सेवा करना। सच्चे नेता को अपने आप के बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि वह अपने आंतरिक नैतिक कम्पास के संपर्क में आ सके, जोकि फिर उसके कार्यों को निर्देषित करेगा तथा उसके पीछे चलने वालों को भी सही मार्गदर्शन प्रदान करेगा। इस संबंध में महापुरुषों ने सदियों से हमें एक स्पष्ट और सरल निर्देष दिया गया हैः “अपने आपको जानो!”

    ये बातें हैं महत्वपूर्ण:
    नेतृत्त्व में ज़रूरी यह है कि “हम कौन हैं” और “हम क्या करते हैं”। एक नेता की तरह आचरण करने के अलावा, हमारे अंदर एक सच्चे नेता के गुण, व्यवहार, और आदतें होना भी ज़रूरी है। एक सच्चा नेता अपने अस्तित्व की सच्चाई का सामना करने की हिम्मत रखता है। वह अपने उदाहरण द्वारा दूसरों को प्रेरित करता है कि वे भी प्रभु की आदर्श संतान बन सकें।

    ऐसा नेता अपने हृदय और आत्मा के अंदर झाँकता है, आत्म-विश्लेषण करता है, और अपने भीतर की आत्मिक शक्ति के संपर्क में आता है। वह अपनी आत्मा की असीम शक्ति के साथ जुड़ जाता है, तथा चरित्र व इच्छाशक्ति के अद्वितीय बल का प्रदर्षन करता है। लेकिन फिर भी उसका व्यवहार बेहद नम्रता और करुणा से भरपूर होता है। सच्चा नेतृत्त्व केवल एक ख़ास ढंग से आचरण करना नहीं है; सच्चा नेतृत्त्व तो वो होता है जो हमारी भीतरी सच्चाई का प्रतिबिंब हो।

    जीवन क्या है?
    कई लोग सिर्फ़ जीवन की साधारण दिनचर्या में ही व्यस्त रहते हैं – जागना, तैयार होना, खाना, ड्राइव करना, पैसा कमाने के लिए काम करना, वापस घर आना, और अगले दिन फिर इसी दिनचर्या का पालन करना। हमारा पूरा जीवन बड़े होने, नौकरी या व्यवसाय करने, परिवार की देखभाल करने, रिटायर होने, और फिर इस संसार को छोड़कर चले जाने में ही व्यतीत हो जाता है। अक्सर हम सोचने लगते हैं कि क्या यही जीवन है? उन्हें समझ में आ जाता है कि कोई उच्चतर शक्ति है जो हमारा मार्गदर्शन कर रही है। यही आध्यात्मिक शक्ति समस्त नैतिकता, सद्गुणों, ताक़त और जीवन का स्रोत है। इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि हम उसे क्या कहकर पुकारते हैं – परमात्मा, चेतनता, आत्मा। यह शक्ति हममें से हरेक के भीतर मौजूद है और हमें जान दे रही है। एक बार जब हम इस अनंत आध्यात्मिक शक्ति के संपर्क में आ जाते हैं, तो हम उस शक्ति के संपर्क में आ जाते हैं जो सभी सच्चे नेताओं के गुणों का स्रोत होती है।

    नेतृत्व का दूसरा पहलू
    नेतृत्त्व का दूसरा पहलू है सेवा। इतिहास के महान् नैतिक नेताओं ने कहा है कि अपने से पहले दूसरों के बारे में सोचना ही एक सुखी और संतुष्टिपूर्ण जीवन की कुंजी है। एक नेता को सबसे पहले एक सेवक होना चाहिए। दूसरों की सेवा करने से ही हमें उनका नेतृत्त्व करने का अधिकार मिलता है।

    सच्चे नेता का अर्थ
    सच्चा नेता बनने का अर्थ है सच्चा इंसान बनना। नेतृत्त्व अति गहन और निरंतर चलने वाले आत्म-विष्लेषण से ही उत्पन्न होता है। यह व्यक्तिगत आध्यात्मिक विकास और सेवा के प्रति समर्पित जीवन का चयन करना है। यदि हम अपने आंतरिक आध्यात्मिक स्रोत के साथ जुड़ जाएँ, तो हम ऐसे नेता बन सकते हैं जिनका जीवन दूसरों को भी प्रेरणा प्रदान करेगा।

    -संत राजिन्दर सिंह जी महाराज

    Keep Reading

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    1 Comment

    1. Why accutane expensive on April 6, 2019 9:50 pm

      We’re a gaggle of volunteers and starting a brand new scheme in our community.

      Your website offered us with valuable information to work on.
      You have done a formidable task and our whole group might be thankful to you.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading