Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    कांग्रेस की उपेक्षा को योगी ने संभाला

    By October 21, 2018 ब्लॉग No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 623
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    नारायण दत्त तिवारी कांग्रेस के दिग्गज और समर्पित नेताओं में शुमार रहे हैं। लेकिन अंतिम समय में उनके प्रति जो उपेक्षा दिखाई गई उसने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहराव की याद ताजा कर दी। यह तो उचित रहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे बढ़कर दिवंगत नेता को पूर्ण सम्मान दिया। यह राजकीय सम्मान से भी कहीं ज्यादा था, क्योकि इसमें योगी आदित्यनाथ स्वयं भावनात्मक रूप से सक्रिय थे।
    उन्होंने दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ लाने, इसके बाद उत्तरंखण्ड ले जाने का सम्मानजनक  इंतजाम किया। इसकी मंत्री स्तरीय जिम्मेदारी निर्धारित की। विधानभवन में व्यवस्था संभालने के लिए स्वयं आगे आ गए। यह पहला अवसर था जब किसी दिवंगत नेता को विधानभवन में इस प्रकार सम्मान अर्पित किया गया।
    नारायणदत्त तिवारी ने अपना राजनीतिक सफर सोशलिस्ट पार्टी से शुरू किया था। पहली बार इसी पार्टी से विधायक बने। लेकिन कुछ समय बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। सुख दुख सभी मे कांग्रेस के साथ रहे। उत्तर प्रदेश में मंत्री, तीन बार मुख्यमंत्री,केंद्र में कैबिनेट मंत्री ,आंध्र प्रदेश में राज्यपाल रहे। इस हिसाब से भी वह सम्मान के हकदार थे। एक पार्टी में रहते हुए भी मतभेद होते है, कुछ कार्यो को लेकर नाराजगी होती है, लेकिन मृत्यु के बाद इन सबको भुला दिया जाता है।
    इतिहास खुद किसी का मूल्यांकन करता है। उदार चिंतन न होने से इस प्रकार का आचरण किया जाता है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस का यह बयान मान भी लें कि उनके पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय में रखने की अपील की गई थी, लेकिन उनके पुत्र रोहित ने इसे नहीं स्वीकार नहीं किया। इसके साथ रोहित की यह बात भी माननी पड़ेगी की आंध्र के राज्यपाल पद से हटने के बाद कांग्रेस ने उनकी कभी सुध नहीं ली थी। कुछ भी हो योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस की कमी को बहुत पीछे छोड़ दिया।

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading