Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    घुसपैठियों पर बेवजह बेचैनी

    By August 1, 2018 ब्लॉग No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    असम के राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर प्रसंग पर संसद में हंगामा हतप्रभ करने वाला है। आंतरिक सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर तो राष्ट्रीय सहमति दिखनी चाहिए थी। जबकि इसमें सभी छूटे भारतीयों का नाम दर्ज होने तय है। लेकिन कुछ लोगों केलिए यह आंतरिक सुरक्षा की जगह सियासत का मुद्दा है। जन गणना रजिस्टर पर भारत के नागरिकों के लिए कोई कठिनाई ही नहीं है। दो महीने में छूट गए भारतीयों का नाम राष्ट्रीय जन गरणा रजिस्टर में दर्ज होगा। ऐसे में विपक्ष का हंगामा बेमानी है। उसे सुप्रीम कोर्ट की निगरानी पर भी विश्वास नहीं है। चालीस लाख लोगों के नाम इसमें दर्ज नहीं हुए थे। लेकिन इस पर हंगामे  का अभी कोई कारण ही नही  था। जिन भारतीयों के नाम छुटे थे, उन्हें तो किसी से डरने की जरूरत ही नहीं है, सरकार स्वयं उनका नाम शामिल करने गलती में सुधार करेगी। यह कोई मुद्दा ही नहीं था। असली वजह उन अवैध घुसपैठियों को लेकर है, जिन्हें असम की कांग्रेस और प. बंगाल की अनेक सरकारो ने वोटर बना दिया था। वोटबैंक की सियासत बेनकाब हो रही है।
    विश्व के किसी भी देश में अवैध घुसपैठियों पर ऐसी हमदर्दी नहीं दिखाई जाती। भारत की संसद में विपक्षी दलों के बीच इसे लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही थी। कोई भी यह मौका हाँथ से छोड़ना नहीं चाहता था। ममता बनर्जी गृहयुद्ध की धमकी दे रही है। मायावती गंभीर परिणाम की चेतावनी जारी कर रही है, राहुल गांधी को लोगों में असुरक्षा दिखाई देने लगी। इनकी धर्मनिर्पेक्षता में अवैध घुसपैठियों के लिए हमदर्दी है। जम्मू कश्मीर से भगाए गए हिंदुओं के लिए इन्होंने कभी हंगामा नहीं किया।
    असम में राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर का कार्य सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और निगरानी में चल रहा है। इसके अलावा राज्य सरकार ने कहा है कि घुसपैठियों के बारे में अभी कोई भी अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। तीन करोड़ से ज्यादा लोगों के रजिस्टर में विवरण दर्ज करना कठिन कार्य था, इसमें मानवीय गलती हो सकती है। इसीलिए सरकार ने दो महीने का अतिरिक्त समय दिया।
     नागरिकता की दो आसान शर्तें थी। इसमें दो विकल्प दिए गए। पहला या तो उन्नीस सौ इक्यानबे की जनगड़णा में वंशज का नाम हो, या उन्नीस सौ इकहत्तर की आधी रात तक भारत मे प्रवेश का कोई भी प्रमाण हो। इसके लिए दो महीने का अवसर दिया गया है। इसके बाद ट्रिब्यूनल में अपील का भी विकल्प दिया गया।
    भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उचित कहा कि घुसपैठिए की पहचान जरूरी थी। बांग्लादेशी घुसपैठियों को विपक्ष क्यों बचाना चाहता हैं। असम समझौते के तहत एनआरसी का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह राज्यसभा में दावा किया कि किसी भी भारतीय का नाम नहीं कटेगा।  वोटबैंक के लिए विरोधी हंगामा कर रहे है।  राजीव गांधी ने उन्नीस सौ पच्चासी में असम समझौता किया था। यह आज के राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर जैसा ही था। लेकिन उनकी सरकार में इसे लागू करने की हिम्मत नहीं थी, वर्तमान सरकार में इसके क्रियान्वयन की हिम्मत है। अमित शाह के इस बयान पर कांग्रेस सांसदों ने हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। जबकि शाह इन्हें आईना दिखा रहे थे।
    अस्सी के दशक मे अवैध रुप से रह रहे लोगों के खिलाफ एक आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इस आंदोलन की अगुवाई ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और ऑल असम गण संग्राम परिषद् ने की की थी। आंदोलनकारियों की मांग थी कि असम में अवैध रुप से रह रहे लोगों, खासकर बांग्लादेशियों, की पहचान की जाए और उन्हें वापस भेजा जाए। साथ ही असम के मूल निवासियों के संवैधानिक और प्रशासनिक अधिकारों की रक्षा की जाए। छह साल तक चले इस आंदोलन के चलते साल उन्नीस सौ पच्चासी में केन्द्र सरकार और आंदोलनकारियों के बीच समझौता हुआ था। वस्तुतः अगले दो महीने तक विपक्षी नेताओं को इस विषय पर कुछ बोलना ही नहीं चाहिए था। इस दौरान वहां निवास करने वाले सभी भारतीयों के नाम जुड़ जाते।
    ऐसा नहीं कि देश की निवासियों की चिंता केवल ममता बनर्जी, राहुल गांधी,और उनकी पार्टियों को है। इन लोगों को समझना चाहिए कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है। प्रत्येक प्रांत में उसका आधार है। वह किसी भारतीय को राष्ट्रीय जग गणाना रजिस्टर से बाहर रखने के बारे में सोच भी नहीं सकती। इस संबन्ध में जो लिपकीय गड़बड़ी हुई है ,उसे दूर किया जा रहा है। अवैध घुसपैठियों को किसी भी देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए खतरा माना जाता है। इन्हें वोटर बना कर रखने के हिमायती देश के भविष्य से खिलबाड़ कर रहे है।

    Keep Reading

    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    सत्य और साधना का आध्यात्मिक प्रेम, आज के दौर का दुर्लभ प्रेम

    Post-poll violence erupts in Bengal, Suvendu Adhikari's personal assistant shot dead.

    बंगाल में पोस्ट-पोल हिंसा भड़की, शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या

    The sacred soil of Pakharouli—bearing witness to a history that speaks for itself...

    पख़रौली की पावन माटी, जिसका साक्ष्य सुनाती है…

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    May 15, 2026
    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    May 15, 2026
    Yami Gautam Becomes the New Voice for Women's Health

    यामी गौतम बनीं महिलाओं की सेहत की नई आवाज़

    May 15, 2026
    Akkodis Honored as 'Enterprise Innovator' in HFS Horizons 2026 Report

    Akkodis को HFS Horizons 2026 रिपोर्ट में ‘एंटरप्राइज़ इनोवेटर’ का सम्मान

    May 15, 2026
    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    May 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading