Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    मर्यादित भाषा से बेपरवाह 

    By November 5, 2018Updated:November 5, 2018 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 603
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    ऐसा लगता है कि कांग्रेस में ऊपर से नीचे एक जैसा मिजाज है। विपक्षी पार्टी द्वारा आरोप लगाने पर आपत्ति नहीं हो सकती, लेकिन मर्यादा से बिल्कुल बेपरवाह हो जाना गलत है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर भी इस सूची में शुमार हुए।उन्होंने कानून व्यवस्था पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को पत्र लिखा। यहां तक के घटनाक्रम पर आपत्ति नहीं हो सकती। राजभवन में विपक्षी पार्टियों के नेता अक्सर सरकार विरोधी ज्ञापन देने जाते है। राम नाईक इनका स्वागत करते है। लेकिन यह पहली बार है कि राज्यपाल को किसी प्रदेश अध्यक्ष की भाषा पर आपत्ति दर्ज करानी पड़ी। ऐसा लगता है जिसे इस पत्र के माध्यम से राज बब्बर सपा के करीब जाने का प्रयास करना चाहते है। विपक्ष के गठबन्धन में कोई उनका नाम भी नहीं ले रहा है। इसलिए वह सपा से मिलते जुलते आरोप लगा रहे है।
    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने राज्यपाल राम नाईक को पत्र लिखा। इसमें कानून व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाया। जाहिर तौर पर यह बात सरकार के संदर्भ में थी। लेकिन इसके बाद राजबब्बर ने सीधे राज्यपाल पर निशाना लगाया। लिखा कि  राज्यपाल की आखिर कैसी मजबूरी है कि वह चुप हैं। राजभवन जीवंत और स्पंदनशील संस्थान है, जिसकी सक्रियता को प्रदेश की जनता ने हमेशा महसूस किया है, लेकिन आजकल राजभवन की वाणी पर विराम को भी महसूस किया जा रहा है।
    बड़े ही बोझिल दिल से आपका ध्यान प्रदेश की दयनीय कानून-व्यवस्था की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। प्रदेश में हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इन सबसे नागरिकों को सुरक्षित और महफूज करने की बजाए राज्य सरकार मूक दर्शक की भूमिका अख्तियार कर चुकी है। मुख्यमंत्री आरोपियों को  पकड़ने का अल्टीमेटम देते है। फिर भी अपराधी पकड़े नहीं जाते। राज्यपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि मैं अपने विचार सभ्य भाषा में रखता हूं। बब्बर ने पत्र प्रसार माध्यमों को भेजा था इसलिए राम नाईक ने भी इस पत्र की प्रति प्रसार माध्यमों से उपलब्ध करा दी।
    राजनीति में संवैधानिक पदों का सम्मान लोकतंत्र की पहचान होती है। आप की भाषा सर्वथा उचित नहीं है, इसका मुझे खेद है। यह बात बिलकुल सही नहीं है कि मेरी कोई मजबूरी है, मैं चुप हूं या किसी ने राजभवन की वाणी पर विराम नहीं लगाया है। राज्यपाल पद पर मुझे चार वर्ष तीन महीने पूरे हो गए हैं। आप वृत्तपत्र पढ़ते ही होंगे, मेरी वाणी पर कोई विराम देखने के लिए नहीं मिलेगा। यह जरूर है कि मैं राज्यपाल की गरिमा के अनुरूप बोलता हूं। सभ्य भाषा में अपने विचार रखता हूं, न कि आप की शैली में।राज्यपाल ने जवाब में लिखा है कानून व्यवस्था के बारे में आपका लिखा पत्र मैंने तीन बार पढ़ा। इस पर मुख्यमंत्री से चर्चा होती रहती है। सरकार भी संवेदनशील है और निरंतर जागरूकता से काम कर रही है। आपने जो मुद्दे उठाएं हैं, उन पर उचित कदम उठाया जाए इसलिए आपका पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित कर रहा हूं।
    राम नाईक ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में सदैव मर्यादा का पालन किया। वह अटल बिहारी वाजपेयी के निकट सहयोगी थी। अटल जी तीखे आरोप भी मर्यादित ढंग से लगते थे। राम नाईक का भी यही अंदाज था। राज्यपाल के रूप में उन्होंने विपक्ष के नेताओं को भी पूरा सम्मान दिया, उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया। ऐसे में राज बब्बर ने उनके लिए जिस शब्दावली का प्रयोग किया, उसे उचित नहीं कहा जा सकता। इससे राज बब्बर की छवि पर ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
    Sushil Doshi
     उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर संदेह की गुंजाइश नहीं है। वह भाजपा के शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं में शुमार रहे है। लेकिन 2009 के बाद उन्होंने चुनावी राजनीति से सन्यास लिया, और राज्यपाल बनने के बाद दलगत राजनीति से भी सन्यास ले लिया। राज्यपाल के रूप में उन्होंने संविधान के प्रावधानों के अनुरूप शासन किया। राम नाईक को पहले सपा और उसके बाद भाजपा सरकार के साथ कार्य करने का अवसर मिला। इस पूरी अवधि में उन्होंने संविधान की मर्यादा के अनुरूक सक्रिय राज्यपाल को भूमिका का निर्वाह किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी वह उचित सलाह देते थे। कानून व्यवस्था में अपेक्षित होने पर ही वह सुधार की संभावना बताते थे। उनकी यह बात प्रायः पत्रकारों के प्रश्न के जबाब में होती थी। इसके अलावा जब उनके पास कोई शिकायत भेजता था तो वह उसे कार्यवाई हेतु मुख्यमंत्री के पास भेज देते थे।
    राम नाईक ने अपनी इस भूमिका में कोई बदलाव नहीं किया है। वह कहते भी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेहनत के साथ सुधार करने में लगे है। इसके बाद भी राम नाईक ने पिछले दिनों सरकार को कानून व्यवस्था पर पचहत्तर अंक ही दिए थे। मतलब राम नाईक निष्पक्ष होकर ही कार्य कर रहे है।
    उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाने, स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, इस उद्घोष की शताब्दी मनाने का सुझाव राम नाईक ने पिछली सरकार को दिया था। लेकिन इस पर अमल वर्तमान सरकार ने किया। राज बब्बर को यह तथ्य भी देखना चाहिए था।
     राम नाईक ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में सदैव मर्यादा का पालन किया। वह अटल बिहारी वाजपेयी के निकट सहयोगी थी। अटल जी तीखे आरोप भी मर्यादित ढंग से लगते थे। राम नाईक का भी यही अंदाज था। राज्यपाल के रूप में उन्होंने विपक्ष के नेताओं को भी पूरा सम्मान दिया, उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया। ऐसे में राज बब्बर ने उनके लिए जिस शब्दावली का प्रयोग किया, उसे उचित नहीं कहा जा सकता। इससे राज बब्बर की छवि पर ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

    Keep Reading

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading