Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    रोड शो और बाइक रैलियों पर प्रतिबंध एक सही कदम

    By March 28, 2019 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 546

    सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावों के दौरान रोड शो और बाइक रैलियां निकालने पर प्रतिबंध लगाने संबंधी याचिका को अस्वीकार करना निस्संदेह तार्किक और व्यावहारिक है। चुनाव शुष्क राजनीतिक प्रक्रिया ही नहीं, लोकतंत्र का उत्सव भी है। वैसे ही चुनाव आयोग के अनेक कदमों से इसकी उत्सवधर्मिंता काफी कम हो गई है। हालांकि सारे कदम चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष तथा धनबल से मुक्त करने के लिए उठाए गए पर दूसरी ओर उससे चुनाव अभियानों का आनंद भी कम हुआ है। रैलियां या रोड शो सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया के अंग हैं।

    हम मानते हैं कि इसमें दूसरे दलों को डराने या कई बार अभद्रता का भाव भी रहता है, किंतु उससे निपटने का तरीका दूसरा होना चहिए। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया था कि इस तरह के रोड शो और बाइक रैलियां आयोग के निर्देशों का उल्लंघन हैं, इनसे होने वाले ध्वनि और वायु प्रदूषण से पर्यावरण को नुकसान होता है, और यातायात की समस्या पैदा होती है। अगर यह आयोग के निर्दशों का उल्लंघन है तो इसका फैसला करने में वह सक्षम है। चुनाव के दौरान आयोग के पास व्यापक शक्तियां होती हैं।

    रोड शो और राजनीतिक जुलूसों के बारे में निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया था कि इनमें शामिल वाहनों का पंजीकरण होना चाहिए और ऐसे काफिले में दस से अधिक वाहन नहीं होने चाहिए। आयोग के इस निर्देश पर भी प्रश्न उठाए गए थे। एक समय था जब राजनीतिक दल पैदल जुलूस निकालते थे। उसके बाद पैदल और साइकिल का जमाना आया। अब बाइक एवं मोटर वाहन का समय है।

    विकास के साथ साधन बदलते ही हैं। आयोग का फोकस अनावश्यक खर्च पर रोक लगाने का है और उसी तहत ये कदम उठाए जाते हैं। अगर नामांकन और सभाओं आदि में निर्धारित संख्या से ज्यादा वाहन होते हैं तो आयोग स्वयं कदम उठाता है। इसके लिए उच्चतम न्यायालय को अलग से फैसला देने की आवश्यकता है भी नहीं। जहां तक पर्यावरण को नुकसान का प्रश्न है तो इसका जिम्मेवार नागरिक होने के नाते हम सबको ध्यान रखना ही चाहिए।

    हालांकि इसके आधार पर विचार किया जाए तब तो कोई जुलूस या रोड शो हो ही नहीं। यह सब लोकतांत्रिक समाज का स्वाभाविक चरित्र है। अनावश्यक, भौंडे तथा किसी को भयभीत करने वाले प्रदशर्नों को छोड़कर ऐसे हर जुलूस और रोड शो की आजादी बनी रहनी चाहिए।

    Keep Reading

    Humanity triumphs in the Malviya Nagar fire incident.

    मालवीया नगर अग्निकांड में इंसानियत की जीत

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : CM योगी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026
    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    June 7, 2026
    Humanity triumphs in the Malviya Nagar fire incident.

    मालवीया नगर अग्निकांड में इंसानियत की जीत

    June 7, 2026

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading