Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    करतारपुर कॉरिडोर पर केंद्र की कामयाबी

    By December 5, 2018Updated:December 5, 2018 Current Issues 1 Comment5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 646
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण केंद्र सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों में शुमार हुआ। सत्तर वर्षो से यह लंबित सपना अब साकार होने को है। नरेंद्र मोदी ने ठीक कहा कि विभाजन के समय समझदारी, बुद्धिमत्ता दिखाई होती तो हमारा करतारपुर, जो हमारी सीमा से महज तीन किलोमीटर दूर है, हमसे दूर नहीं जाता। इसके बाद दूसरी गलती यह हुई कि सत्तर वर्षों में मात्र चार किलोमीटर का कॉरिडोर बनाया नहीं जा सका। कांग्रेस लोगों के लिए गुरु नानक देवजी के अंतिम स्थान में मत्था टेकने का प्रबंध नहीं करा सके।
    यह नरेंद्र मोदी की कूटनीति से मुनासिब हो सका।
    कई दशक से लंबित अनेक समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। इस सूची में एक नई उपलब्धि  जुड़ी। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने करतारपुर कॉरिडोर का शिलान्यास किया। अगले कुछ समय में यह बहुप्रतीक्षित सपना साकार हो सकेगा।
    यह कार्य तो आसान था। लेकिन पाकिस्तान की बदनीयत ने इसे बेहद मुश्किल बना दिया था। कुछ समय पहले कांग्रेस के नेता और पंजाब के उप मुख्यमंत्री नवजोत सिद्धू पाकिस्तान गए थे। भारत मे उनकी आलोचना की गई। अपनी शर्मिंदगी मिटाने के लिए उन्होंने कहा कि वहाँ करतारपुर कॉरिडोर के विषय में बात की थी। लेकिन पाकिस्तान ने तुरंत इसका खंडन कर दिया। उंसकी तरफ से कहा गया कि सिद्धू का बयान सही नहीं था। करतारपुर पर उनसे कोई बात नहीं हुई। यह इतनी सहजता से हो भी नही  सकता।
    लेकिन नरेंद्र मोदी ने समय का इंतजार किया। पाकिस्तान की स्थिति अमेरिकी सहायता न मिलने से कमजोर हुई है। पाकिस्तान आर्थिक बदहाली के दौर में है। इस समय मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर का प्रस्ताव किया, जिसे पाकिस्तान ने स्वीकार कर लिया।
    कैबिनेट ने फैसला किया है कि डेरा बाबा नानक जो गुरुदासपुर में है, वहां से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक एक करतारपुर करॉरिडोर बनाया जाएगा। यह धार्मिक स्थल के अनुरूप होगा। यहां पर वीजा और कस्टम की सुविधा मिलेगी। इसको व्यापक तरीके से करतार साहिब कॉरिडोर को बनाया जाएगा, यह तीन किलोमीटर का होगा। इसको भारत सरकार बनाएगी।
    भारत-पाक बंटवारे के बाद सिखों के कई ऐतिहासिक गुरुद्वारे पाकिस्तान की तरफ रह गए। इनमें पंजा साहिब, ननकाना साहिब, डेरा साहिब लाहौर और करतारपुर साहिब शामिल हैं। इन गुरुद्वारों में भारतीयों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। हालांकि कॉरिडोर बनने पर करतारपुर साहिब के लिए स्लिप दी जाएगी जिस पर शाम तक लौटना होगा।
    उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इसका शिलान्यास किया। उन्होंने सत्तर वर्ष के इंतजार की समाप्ति पर प्रसन्नता जाहिर की। वैसे शिलान्यास के मंच पर राजनीति भी हुई। अकाली और कांग्रेस की शत्रुता जगजाहिर है।
    लेकिन इस मंच पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और उप मंत्री सिद्धू के बीच गहरे मतभेद भी उजागर हुए। अमरिंदर सिंह ने  पाकिस्तानी सेना प्रमुख पर की तीखी आलोचना की। यह निशाना सिद्धू पर था। जो कुछ समय पहले पाकिस्तानी सेना प्रमुख को गले लगा कर लौट है।
    शिलान्यास कार्यक्रम में कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि बतौर सिख मैं इस कार्यक्रम में पाकिस्तान जाना चाहता हूं, लेकिन क्योंकि मैं पंजाब का मुख्यमंत्री हूं इसलिए मेरा कर्तव्य है कि मैं वहां न जाऊं पाकिस्तान लगातार हमारे जवानों-लोगों को मार रहा है, कुछ दिन पहले ही अमृतसर के एक गांव में ग्रेनेड फेंका गया। ऐसे में किस तरह पाकिस्तान चला जाऊं। जाहिर है कि यह तंज सीधा सिद्धू के ऊपर था। केंद्रीय मंत्री हृसिमरत कौर कॉरिडोर शिलान्यास के अवसर पर पाकिस्तान जाएगी। इसे सिद्धधु की यात्रा से नहीं जोड़ा जा सकता। क्योंकि सिद्धधु केवल यारी तफरी के लिए गए थे। हरि सिमरत केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करने जाएगी, क्योकि केंद्र के अनुरोध पर ही पाकिस्तान अपने हिस्से में कॉरिडोर बनाने को तैयार हुआ है।
    उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने डेरा बाबा नानक  करतारपुर साहिब सड़क गलियारे की आधारशिला रखी। यह सड़क गुरदासपुर जिले के मान गांव से पाकिस्तान से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा तक जाएगी।
    भारत सरकार ने अगले वर्ष गुरु नानक देव जी के पांच सौ पचासवें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में करतारपुर सड़क गलियारे के निर्माण का फैसला किया। इस सड़क का निर्माण भारत -पाकिस्तान सीमा तक एकीकृत विकास परियोजना के रूप में किया जायेगा। इस गलियारे के निर्माण से सिख श्रद्धालु पाकिस्तान में रावी नदी के तट पर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में दर्शन कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उम्मीद जतायी है कि करतारपुर गलियारा भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच एक सेतु का काम करेगा। बर्लिन की दीवार के गिरने की तरह यह भी जोड़ने का कारण करेगा। दोनों देशों की सरकारों और सेनाओं के बीच मुद्दे बने रहेंगे और सिर्फ समय ही हमें इससे बाहर निकलने का मार्ग दिखायेगा।
    गुरु नानक देवजी के आशीर्वाद से यह करतारपुर गलियारा महज एक गलियारा नहीं रह जायेगा बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच एक सेतु का काम करे। इसी क्रम में केंद्र सरकार  सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से श्री गुरू नानक देव जी की पांच सौ पचासवीं वीं जयंती को भव्यता से मनाने का अनुरोध करेगी।। यूनेस्को से अनुरोध किया जाएगा कि विश्व भाषाओं में श्री गुरु नानक देवजी के लेखन को प्रकाशित करें। ऐतिहासिक शहर सुल्तानपुर लोढ़ा को हेरिटेज टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा। भारत सरकार की ओर से स्मारक सिक्के और डाक टिकट भी जारी किए जाएंगे। गुरुनानक देवजी ने करतारपुर साहब में अपने जीवन के अठारह वर्ष   बिताए थे।

    Keep Reading

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    Major allegation by the 'Cockroach Janata Party'! Accusation against the BJP of sending goons to the protest site; statement by Abhijit Dipke.

    कोकरोच जनता पार्टी का बड़ा आरोप!

    Gorakhpur receives a major gift!

    गोरखपुर को मिली सिक्स लेन फ्लाईओवर की बड़ी सौगात!

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    1 Comment

    1. Kristen on December 15, 2018 9:34 pm

      I’ve been browsing online more than three hours today, yet I never found any interesting article like
      yours. It is pretty worth enough for me. In my view, if all website owners and
      bloggers made good content as you did, the internet will be
      a lot more useful than ever before. I’ll right away grab your rss feed as
      I can’t find your e-mail subscription hyperlink or e-newsletter service.
      Do you’ve any? Kindly allow me recognise so that I may just subscribe.
      Thanks. It’s perfect time to make some plans
      for the future and it is time to be happy. I’ve read this post and if I
      could I wish to suggest you few interesting things or suggestions.
      Maybe you can write next articles referring to this article.
      I want to read even more things about it! http://foxnews.co.uk

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading