Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    घाटी में एक और सख्त कदम

    By June 26, 2018 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 542

    जम्मू कश्मीर में भाजपा के द्वारा गठबंधन को दिया गया महबूबा सरकार को करारा झटका एक मिसाल है राज्य में पिछले तीन सालों से जो वहां हालात है उन पर महबूबा सरकार का कोई नियंत्रण नहीं था। फिलहाल अब वहां राज्यपाल शासन है। और केंद्र सरकार वहां आतंकियों के खिलाफ और कड़े कदम उठा रही है।सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन ऑल आउट पूरी सख्ती के साथ नए सिरे से आपरेशन शुरु कर दिया है, जिससे अलगाववादी संघटनओं और आतंकियों के माथे पर पसीना ला दिया है।

    घाटी में आतंकियों की तलाश और उनके सफाई का काम तेज हुआ तो कुछ शुरुआती सफलता भी मिली है। आतंकवाद से निपटने की रणनीति में बदलाव हुआ है। सरकार ने शक्ति का एक और कदम बढ़ाया है जिसके अंतर्गत मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों का जनाजा निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सैनिक कारवाई में अब जो दहशतगर्द मारे जाएंगे, उन्हें दफनाने की जिम्मेदारी सुरक्षाबल ही उठाएंगे। अभी तक विदेशी आतंकियों के जनाजे पर प्रतिबंध था, लेकिन अब देश के दहशतगर्दों पर भी यही नियम लागू होगा।

    ऐसा कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि अक्सर देखा गया है कि आतंकियों के जनाजे में शामिल होने वाली भीड़ के बाद और उनके जनाजे के भक्तों की तस्वीरों आतंकी सरगनाओं की तकरीर आज के प्रभाव में आकर घाटी में आतंकी पैदा होने की खबरें आ रही थी।

    बुरहान वानी के जनाजे के बाद भी इस बात की पुष्टि हुई थी कि कुछ युवा हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुए इसके बाद तो आतंकी के जनाजे के बाद ऐसा ही हुआ और कुछ युवा चरमपंथी संगठनों में शामिल होने लगे। पार्टी के युवाओं का आतंकियों के संगठन में शामिल होना सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा था। आतंकी बने युवाओं को चिन्हित करना भी जटिल काम था। आतंकी ही नहीं किसी भी व्यक्ति के मृत शरीर का अंतिम संस्कार उसके अपने रीति-रिवाज के अनुसार करने का उसके परिजनों को पूरा अधिकार होता है। इसी अधिकार के मद्देनजर मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों का शरीर उनके परिजनों को सौंप दिया जाता था लेकिन इस अधिकार का गलत फायदा उठाने की कोशिश होती रही, हर आतंकवादी के जनाजे में घाटी के हजारों की संख्या में लोग शामिल होने लगे और आतंकी को शहीद की तरह महिमामंडित किया जाने लगा।

    वहां चरमपंथी तकरीरें कर लोगों को भड़काने का काम करते रहे बंदूक दाग कर आतंकी को सलामी दी जाती थी। जनाजे की तस्वीरें और वीडियो, सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित कर युवाओं को बरगलाया जाता। जनाजे में इतनी ज्यादा भीड़ हो जाती थी कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई मुश्किल हो जाती थी। समझा जा सकता है कि यदि चरमपंथी संगठन में स्थानीय युवा भर्ती होने लगे और एक आतंकी के मारे जाने की प्रतिक्रिया में नए आतंकी पैदा होने लगे। आतंकियों के जनाजे की घाटी में आतंकियों की खेप तैयार करने का कारण बनने लगे तो सुरक्षा बलों की मुश्किलें कितनी बढ़ जाएंगी ऐसे में आतंकियों के जनाजे पर रोक का ही तो विकल्प बचता है।

    -नीतू सिंह

    Keep Reading

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading