Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    पाकिस्तान का सीजफॉयर या एक और छलावा!

    By May 25, 2018 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 594

    जी क़े चक्रवर्ती

    जम्मू कश्मीर में सीमा रेखा पर पाकिस्तान की सेना की ओर से जिस तरह पूरी रात गोलीबारी की गई उसकी वजह से एक निर्दोष बच्चे के साथ कई मौत व कई अन्य लोग घायल भी हो गए जोकि बहुत गंभीर मामला है, इस तरह की हरकतों से एक बात तो स्पष्ट हो गयी है कि नियंत्रण रेखा पर शांति बहाल करने का पाकिस्तानी द्वारा किया गया कथित आग्रह एक खतरनाक ढोंग है या फिर कहें कि सीमा सुरक्षा बल के हमारे अधिकारियों को उनकी बात को सही तरह से समझने में चूक हुई है। ऐसा भी संभव है कि पाकिस्तानी रेंजर्स हमेशा की भांति शांति का मुखौटा पहनकर भारतीय सुरक्षा बलों को धोखा देने की कोशिश की हो।

    चूंकि पाकिस्तान एवं उसकी सेना पहले तो पवित्र रमजान के मौके पर सीजफॉयर का कथित पालन करके नाटक व अमन-चैन और शांति बहाली का दिखावा करता है और फिर बाद में ठीक इसके विपरीत उलट काम को अंजाम देने का भी काम करता है, इसलिए पाकिस्तान द्वारा जब तक संघर्ष विराम के प्रति वास्तविक सुचिता पूर्ण पहल करते हुए दिखाई न दे, तब तक बार-बार झूठ का सहारा लेने वाले इस देश पर यक़ीन करना हमारे लिए बहुत बड़ी भूल कहलायेगी और ऐसी कायराना हकरत करने वाले इस देश से बचने में ही हमारी भलाई भी कहलाएगी।

    यह कोई हैरत वाली बात नहीं है जैसा कि हम लोगों को याद होगा कि अभी चंद ही दिनों पहले एशिया के पत्रकारों के एक समूह से बातचीत में पाकिस्तानी सेना के अफसरों द्वारा भारत से सीमारेखा में शांति बनाए रखने से संबंधित संवाद करने की जो इच्छा प्रकट की गई थी, वह मात्र दुनिया को धोखे में रखने के लिए हो। पाकिस्तान जब तक भारत से बातचीत करने का कोई मजबूत प्रस्ताव लेकर सामने नही आता है तब तक उस पर गंभीरता दिखाने की कोई आवश्यकता ही नही है और नही उसके प्रतिनिधियों की ओर से यहां-वहां दिए गए बयानों का संज्ञान लेकर देश को ऐसा संकेत नहीं देने चाहिए कि पाकिस्तान की ओर से वार्ता किये जाने की पेशकश का इंतजार कर रहा हो। यदि भारत को पाकिस्तानी सेना का भारत से संबंध सुधारने अथवा दोनों देशों के मध्य सार्थक बीच बातचीत करने का परिवेश बनाने को लेकर थोड़ी बहुत भी ईमानदार होती तो उसकी ओर से सीमा पर युद्ध जैसे हालातों को पैदा ही नही होने दिया जाता।

    जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों के आबादी वाले क्षेत्र को पाकिस्तान द्वारा बार-बार निशाना बनाना उसके सेनाओं के पागलपन के अलावा और कुछ नही समझा जा सकता है भारत के प्रति पाकिस्तानी सेना द्वारा हमेशा से शत्रुता का भाव रखना उसके एक सनक के रूप में बदल गया और इसका ताजा प्रमाण यह है कि अभी हाल ही में जब भारतीय सेना ने रमजान के समय कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चलाये जा रहे अपने अभियानो को रोकने की घोषणा की तो सीमा पार से संघर्ष विराम के उल्लंघन करने जैसी हरकतें तेज कर दी गई। हालांकि संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की स्थिति में पाकिस्तान को भी बहुत अधिक क्षति उठानी पड़ती, लेकिन नफरत में अंधी हो कर पाकिस्तानी सेना के रुख में वर्तमान समय तक कोई परिवर्तन हुआ दिखाई नही देता है।

    फिलहाल पाकिस्तानी सेना का भारत विरोधी जैसे रवैये में कमी आने के कहीं कोई गुंजाईस इसलिए भी नही है क्योंकि जिसका पहला कारण तो यह है कि वहां पर आम चुनाव बहुत नजदीक हैं और दूसरी वजह यह है कि पाकिस्तानी सेना के अफसर खुल्लम-खुल्ला यह कहने में भी संकोच नहीं करते हैं कि उसकी ओर से स्थापित किए गए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को मुख्यधारा में लाने की जरूरत है जबकि उसी के द्वारा तरह-तरह के आतंकी संगठनों को पालने-पोसने एवं बढ़ावा देने जैसी गतिविधियों को रोकना पड़ेगा और यह तभी संभव हो पायेगा जब पाकिस्तानी सेना खुद अपने यहां के नागरिकों, सरकार एवं मीडिया पर बुरी तरह हावी हो कर अपने कार्य को अंजाम देगी लेकिन शायद पाकिस्तान इस तरह के कार्यों को अंजाम तक पहुंचने में कामयाब हो पाएगी और न ही भारत को इस तरह की अपेक्षाएं उससे रखने की जरूरत भी नही है।

    #ceasefire india Vs PAK #india #line of control #pakistaan

    Keep Reading

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading