Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    स्मार्ट फोन के उपयोग में आत्मानुशासन अनिवार्य

    By January 18, 2019 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 568
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    आधुनिक अविष्कारों ने जीवन की सुविधाओं को बढ़ाया है, लेकिन इससे संबंधित समस्यायों और बीमारियों में भी वृद्धि हुई है। मोबाइल फोन भी इसी में शामिल है। पिछले कुछ वर्षों में एक प्रकार से मोबाइल फोन क्रांति शुरू हुई। देखते ही देखते इसका व्यापक प्रचार भी हो गया। शुरुआत उच्च वर्ग से हुई। फिर मध्यम, और निर्धन वर्ग भी इसकी दौड़ में शामिल हो गया। मोबाइल फोन दैनिक जीवन की आवश्यकता हो गई। इसका अगला चरण स्मार्ट फोन था। यह भी तेजी से लोकप्रिय हुआ। पहले फोन परस्पर संवाद का माध्यम मात्र था। लैंड लाइन फोन के समय घर से बाहर निकलने के बाद सुविधा समाप्त हो जाती थी। मोबाइल ने यह कमी दूर कर दी। स्मार्ट फोन ने बैंकिंग सुविधा, बिलों के भुगतान , रेलवे हवाई टिकट आदि को घर बैठे सुगम बना दिया है। घर बैठे टैक्सी, होटल आदि में बुकिंग होने लगी। वीडियो कांफ्रेसिंग से लोग अपने मित्रों,परिजनों से बात कर सकते है। सरकारी कार्यों में भी इसका उपयोग बहुत बढा है।
    ऐसे में स्मार्ट फोन की उपयोगिता निर्विवाद है। लेकिन प्रत्येक वस्तु के दो पहलू होते है। इनकी उपयोगिता के साथ साथ कुछ हानिकारक तत्व भी होते है। इसी स्मार्ट फोन का चौबीस घण्टे में आधे घण्टे से ज्यादा का उपयोग हानिकारक होता है। वैसे यह बात केवल स्मार्ट फोन पर ही लागू नहीं होती। रसोई में चक्कू बहुत उपयोगी होता है। उससे सब्जी काटी जाती है। किंतु उसके भी गलत प्रयोग से नुकसान हो जाता है। जरा सी लापरवाही हाथ को घायल कर सकती है। जिससे टिटनेस का खतरा भी उतपन्न हो सकता है।
    बिजली, एलपीजी गैस बहुत उपयोगी होते है। लेकिन इनके प्रयोग में लापरवाही बहुत नुकसानदेह होती है। इसी प्रकार स्मार्ट फोन के प्रयोग में सावधानी आपेक्षित होती है। यह समझना जरूरी है कि यह रेडिएशन से युक्त होता है।
     मोबाइल के प्रयोग में सावधानी और आत्मानुशासन जरूरी है। आधे घण्टे से ज्यादा मोबाइल का उपयोग शारीरिक और मानसिक रूप से घातक होता है। इसके टॉवर तक के दुष्प्रभाव दिखने लगे है। पशु पक्षी सभी इससे प्रभावित हुए है। गौरैया और गिद्ध कम होने लगे है। ऐसे में यह सोचना गलत है कि इंसानों पर इसका असर नहीं होता होगा।
    हवाई जहाज में रेडिएशन के कारण मोबाइल फोन बंद कराए जाते है। इसके रेडिएशन का दुष्प्रभाव बादलों पर पड़ता है। इससे विमान का कंट्रोल रूम से सम्पर्क टूट सकता है। आँख, मष्तिष्क और हार्ट पर इसके दुष्प्रभाव पड़ते है। विशेषज्ञ भावना सक्सेना ने प्रयोग के माध्यम से अपनी बात समझाई। मोबाइल शरीर से दूर होना चाहिए। यह जितना करीब होगा व्यक्ति की शारीरिक क्षमता उतनी ही कम हो जाती है। मोबाइल के बिना हांथों को सामने और पीछे जोड़ना आसान होता है। जबकि मोबाइल को जेब  रखने के बाद वह लचक तत्काल कम हो जाती है। मोबाइल चलते समय सोचने की क्षमता कम हो जाती है।
    अभिवावकों को इस बात का अनुभव भी होता है। मोबाइल चला रहे बच्चों से जब वह कोई बात करते है, तो उनका ध्यान इस ओर कम हो जाता है।
    सोचने और उसके अनुरूप क्रियान्वयन की प्रक्रिया को मोबाइल कम कर देता है। मोबाइल को सिर के पास रख कर सोना हानिकारक होता है। इससे सिरदर्द, बेचैनी आदि की समस्या उतपन्न होती है। अनेक लोग रात में नींद खुलने पर मोबाइल फोन देखते है। इससे आंखों पर बहुत खराब प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा नींद पूरी नहीं होती है। समय पर सोना समय पर जागना योग शास्त्र का नियम है। रात्रि सोने के लिए और दिन जागने के लिए होता है। लेकिन मोबाइल के प्रति आशक्ति जीवन में असंतुलन पैदा कर देती है।
     जाहिर है कि स्मार्ट फोन का प्रयोग निर्धारित समय तक ही होना चाहिए। उसके बाद इसका न केवल प्रयोग बहस कर देना चाहिए, बल्कि इसे अपने से दूर भी रखना चाहिए। मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल दिमागी सेल्स को तो प्रभावित करता है। यह  कैंसर की संभावना भी बढा देता है। शरीर से कुछ दूरी पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना चाहिए। मोबाइल रेडिएशन से दिमाग का कैंसर, एकाग्रता, आंख की समस्याएं, तनाव में वृद्धि, न्यूरोडेगेनेरेटिव डिसऑर्डर, दिल की बीमारी और सुनने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।  ऐसे में बेहतर यही है कि मोबाइल फोन उपयोग की समय सीमा निर्धारित की जाए। आधे घण्टे से ज्यादा इसका प्रयोग न किया जाए।

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading