Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    खतरे की घंटी बजाता जलवायु संकट

    By January 23, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 560

    देश की आबादी का बड़ा हिस्सा आज भी कृषि और पशुपालन पर निर्भर है। मौसम में बदलाव का गहरा असर खेती-किसानी पशुपालन और दूध उत्पादन तीनों पर ही पड़ता है, क्योंकि यह सभी एक दूसरे से जुड़े हैं।

    इस संबंध में कृषि मंत्रालय की जो रिपोर्ट सामने आई है वह आने वाले दिनों में बड़े संकट का संकेत दे रही हैं। कृषि मंत्रालय ने खेती पशुपालन और दूध उत्पादन पर जलवायु संकट के प्रभाव का अध्ययन करवाकर संसदीय समिति को इसकी रिपोर्ट सौंपी थी। कृषि मंत्रालय की इस आकलन रिपोर्ट का जिक्र पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन से संबंध संसद की प्राक्कलन समिति के अपने प्रतिवेदन रिपोर्ट में हैं।

    रिपोर्ट में जैसा की आशंका जताई गई है कि उसके अनुसार आने वाले दिनों में कृषि पशुपालन और दूध उत्पादन तीनों पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। ऐसे संकट कृषि को तो प्रभावित करेगा ही साथ ही अनाज और दूध की उपलब्धता में भी भारी कमी आ सकती हैं। अब ऐसे सवाल सामने हैं जिनके तत्काल समाधान की आवश्यकता है।

    रिपोर्ट के मुताबिक जलवायु संकट के कारण खेती पर पड़ने वाला असर अगले ही दशक में दिखने लगेगा। 2020 तक चावल की पैदावार में 4 से 6 फ़ीसदी व आलू में 11 फीसद मक्का में 18 फ़ीसदी और सरसों की पैदावार में 2 फीसद तक कमी आ सकती हैं।

    वातावरण का तापमान जैसा की उम्मीद है कि यदि 1 डिग्री बढ़ा तो गेहूं की पैदावार में 70 लाख टन की कमी आ सकती हैं। इस संकट का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों पर पड़ेगा। इन राज्यों में अनाज की कमी होने से पैदावार और पशुधन दोनों पर गहरा असर पड़ेगा और दूध उत्पादन में भी भारी कमी देखने को मिलेगी।

    केंद्र और राज्य सरकारों के लिए यह खतरे की घंटी इसलिए भी है क्योंकि यह संकट अगले 3 दशकों में 10 गुना बढ़ सकता है। इसमें कोई शक नहीं कि जलवायु संकट अंधाधुंध विकास की ही देन है। इससे निपटने को दुनिया के कई देश ज्यादा चिंतित और सचेत तो हुए हैं लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई भी ठोस उपाय सामने नहीं आ पाया है। यह संकट भारत ही नहीं अन्य विकासशील देशों के लिए भी बड़ी चुनौती हैं। वैसे भी भारत का कृषि क्षेत्र और किसान पहले से ही संकट झेल रहे हैं। वैसे भी अब किसानों के लिए खेती करना आसान नहीं रह गया है अनाज और दूध का संकट बढ़ा तो देश की एक बड़ी आबादी का काम कैसे चलेगा। देश को यदि इस संकट से बचाना है, तो तत्काल कोई ठोस रणनीति बनानी ही होगी। जिससे इस संकट से पार पाया जा सके।

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading