Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    पेट्रोलियम पदार्थों का उचित संरक्षण जरूरी

    By January 17, 2019 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 548
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    राम नाईक को देश में सर्वाधिक समय तक पेट्रोलियम मंत्री रहने का गौरव प्राप्त है। लेकिन इससे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि उन्होंने इस मंत्रालय को बुलंदियों पर पहुंचाया। उनके पहले गैस सिलेंडर घर ले आना जंग जितने जैसा था। राम नाईक के कार्यकाल में वह दौर भी आया जब घर की कुंडी खटखटा कर सिलेंडर पहुंचाया जाता था। इसके बाद एक कनेक्शन पर दो सिलेंडर लेने की सुविधा प्रदान की गई।  शहीदों के परिजनों को गैस एजेंसी अथवा पेट्रोल पम्प देने का निर्णय भी उन्हीं का था। इसके अलावा राम नाईक ने अनेक मूलभूत सुधार किए थे। इस संदर्भ में  अरब देशों की यात्रा बहुत महत्वपूर्ण साबित हुई थी। यहां उन्होंने इराक के तत्कालीन राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन सहित अनेक नेताओं से मुलाकात की थी। इस संबन्ध में उनके अनुभव बहुत व्यापक है। लखनऊ में पेट्रोलियम विषय से सम्बंधित कार्यक्रम में राम नाईक ने उपयोगी विचार व्यक्त किये।
    उन्होंने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में संरक्षण क्षमता महोत्सव  सक्षम दो हजार उन्नीस का उद्घाटन किया। इसका आयोजन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पेट्रोलियम कंजरवेशन एण्ड रिसर्च एसोसिएशन तथा तेल एवं गैस सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा तेल एवं गैस उत्पादों के संरक्षण एवं समुचित उपयोग के लिये जनमानस में जागरूकता के उद्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम में इण्डियन आॅयल कारपोरेशन के कार्यकारी निदेशक अरूण कुमार गंजू, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड के अनुज कुमार जैन, गैस अथारिटी आॅफ इण्डिया के  आर के  दास, भारत पेट्रोलियम लिमिटेड के  रमन मलिक सहित लगभग चारबसौ विद्यार्थीगण एवं बड़ी संख्या में तेल कंपनियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
    राज्यपाल ने इस अवसर पर पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण की शपथ दिलायी तथा जागरूकता रैली में भाग लेने वाले विद्यालयों के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह व शाॅल भेंटकर सम्मानित भी किया। सक्षम दो हजार उन्नीस के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर, बैनर, क्विज, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिये समाज को जागरूक किया जायेगा।
    राज्यपाल ने कहा कि विकास के लिये ऊर्जा आवश्यक है। ऊर्जा के सही प्रयोग और संरक्षण पर ही आने वाले कल का विकास टिका है। सभी का यह दायित्व है कि ऊर्जा के विभिन्न विकल्पों का सही प्रयोग करें और इसके संरक्षण के प्रति हर संभव प्रयास करें। देश की तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था में पेट्रोलियम उत्पाद अत्यंत आवश्यक हैं। इनका अपव्यय अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है। प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं इसलिये उनके प्रति जागरूकता और संरक्षण जरूरी है।
    इस विषय पर जनता को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाना चाहिए। जैसे पानी जीवन के लिये महत्वपूर्ण है उसी तरह पेट्रोल को भी बचाने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों का ख्याल करके पेट्रोलियम बचाया जा सकता है। पेट्रोलियम की दो बूंद बचाना विकास के लिये जरूरी है। जन प्रबोधन के लिये जागरूकता आवश्यक है, उसे दायित्व और कर्तव्य समझकर करें तभी देश के विकास की गति बढ़ेगी। बढ़ते हुये प्रदूषण को ध्यान में रखकर अन्य ऊर्जा के स्रोत पर विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थ की बचत के लिये लोगों के सामने व्यवहारिक उपाय सुझाना होगा।
    राज्यपाल ने कहा कि अपने परिवार में आना सबको अच्छा लगता है। मैं भी एक समय में पेट्रोलियम मंत्री के नाते पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़ा रहा हूँ। तीस दिन तक चलने वाला सक्षम महोत्सव वास्तव में पेट्रोलियम विभाग का कुम्भ महोत्सव जैसा आयोजन है। राज्यपाल ने बताया कि वर्ष दो हजार चार  में जब वे पेट्रोलियम मंत्री थे तब देश में सत्तर प्रतिशत पेट्रोलियम आयात होता था जिसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता था। आयात पर निर्भरता कम करने के लिये उनके कार्यकाल में पेट्रोल में पांच प्रतिशत इथनाॅल मिश्रित करने का निर्णय लिया गया। पेट्रोलियम मंत्री रहते हुये उन्होंने विदेशों में पेट्रोलियम क्षेत्र में निवेश का कठिन निर्णय लिया जिसके सकारात्मक परिणाम आये। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के स्तर से पेट्रोलियम के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं।
    कार्यक्रम में इण्डियन आॅयल कारपोरेशन के कार्यकारी निदेशक श्री अरूण कुमार गंजू ने स्वागत उद्बोधन दिया। राज्यपाल ने स्कूली बच्चों की रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया।

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading