Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    हिंदी जिंदगी का हिस्सा है

    By September 23, 2018 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 577

    कुछ वक्त पहले मैं एक इलीट परिवार में था। गलती से ही वहां था। मैंने उनसे अपने अखबार ‘हिंदुस्तान’ में उसी दिन छपे एक लेख के बारे में बताया। परिवार के मुखिया के मुंह से अचानक निकल गया, ‘अरे हम हिंदी में एक अखबार अपने सर्वेन्ट के लिए मंगाते हैं। पता करता हूं कि वह कौन सा अखबार है?’

    जाहिर है मुझे अच्छा नहीं लगा था। उखड़ कर कुछ कहना भी चाहता था। लेकिन फिर मुझे महसूस हुआ कि इसमें उखड़ने की कोई बात ही नहीं है। आखिर मैं क्यों चाहता हूं कि यहां का इलीट हिंदी अखबार को पढ़े। या अपने यहां मंगाए। 

    असल में अंगरेजी इस समाज के इलीट की सहज संपर्क भाषा है। उसी तरह हिंदी इस समाज के आम आदमी के बात-बर्ताव की भाषा है। उसे आम आदमी ने बनाया है। उसी ने बरता है। जब कोई कहता है कि ये तो रिक्शे वाले की भाषा है। किसानों, मजदूरों या पानवाले की भाषा है, तो मुझे खराब नहीं लगता। उसमें खराब लगने की क्या बात है? अपने समाज के निचले स्तर तक पहुंचने वाली भाषा पर हमें फख्र होना चाहिए। फिर यह अधिकार हमें किसने दिया कि अपने आम आदमी को नीची नजरों से देखें। इसी आम ने उसे खास बनाया है। जब भी हिंदी को खास लोगों ने अपने हाथों में लेने की कोशिश की है, उसका नुक्सान ही हुआ है। 


    नदी और स्वीमिंग पूल के पानी में बहुत फर्क होता है। एक ओर हम भाषा को बहता नीर के तौर पर देखना चाहते हैं। और जब वह बहने लगती है, तो उसे स्वीमिंग पूल में कैद कर लेना चाहते हैं। वह कैद हो ही नहीं सकती। वह बहेगी तो बहुत कुछ उसके साथ आएगा। हम यह नहीं कर सकते कि ऊपर-ऊपर के साफ पानी को ले लें और बाकी सबको नकार दें। प्रदूषण दूर करना जरूरी है। लेकिन उससे हम नदी को बांध नहीं सकते। अगर हम बहाव की बात करते हैं, तो फिर रोकने या बांधने की बात करना बेकार है।


    दुनिया की कोई भाषा हो, उसे अगर जिंदा रहना है, तो बहना होगा। हिंदी तो लोक के कंधे पर सवार हो कर चली है। राज पालकी उसे नसीब ही नहीं हुई। मजेदार बात है जब भी उसे राज पालकी पर बिठाने की कोशिश होती है, उसका विरोध होने लगता है। उस पर राजनीति और कूटनीति शुरू हो जाती है। फिर वह लौट कर लोक के पास आती है, तो उसका सफर तेजी से आगे बढ़ने लगता है। 


    जन-जन तक तो हिंदी का फैलाव हो गया है। अब हिंदी को बेहतरीन भाषा बनाना है। साहित्य को छोड़कर तमाम विषयों पर हिंदी में बेहतर लेखन नहीं मिलता। एक दौर में तो उसे लेकर कोशिशें भी हुई थीं। उसके लिए एक मुहिम की जरूरत है। हमें हर विषय के विशेषज्ञों से यह काम कराना होगा। अभी जो हिंदी वालों को मिल रहा है, वह बड़ी तादाद में अंगरेजी का ही अनुवाद है। वह भी खराब भाषा में। अनुवाद की भाषा को भी ठीक करना जरूरी है। कभी-कभी तो उसे देख कर लगता है कि उससे तो टूटी-फूटी अंगरेजी जानना ज्यादा बेहतर है। हिंदी को यह मोरचा भी फतह करना होगा।


    हिंदी पर सोचता हूं तो इंग्लैंड के प्रोफेसर रुपर्ट स्नेल याद आते हैं। उन्होंने ऐसी बात कही मानो हमारी ही बात कह रहे हों। ‘हिंदी जिंदगी का हिस्सा है। हिंदी जिंदा है। हिंदी किसी एक वर्ग या वर्ण या जाति या धर्म या मजहब या मार्ग या देश या संस्कृति की नहीं है। हिंदी भारत की है। मॉरीशस की है। इंग्लैंड की है। सारी दुनिया की है। हिंदी आपकी है। हिंदी मेरी है।’

    • राजीव कटारा

    Keep Reading

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    Haridwar's Rajaji National Park: Here, the jungle itself will tell you its stories!

    हरिद्वार का राजाजी नेशनल पार्क: यहां जंगल खुद आपको अपनी कहानियां सुनाएगा!

    योगी का जन्मदिन “महिलाओं का सुरक्षा दिवस”

    Why is everyone today suffering from depression and gripped by fear?

    आज हर कोई अवसाद से ग्रस्त और भय से व्याप्त क्यों?

    The Cruelty of Bureaucracy: A Citizen Driven to the Brink of Self-Immolation Over ₹52,900

    अफसरतंत्र की क्रूरता: ₹52,900 के लिए आत्मदाह की कगार पर एक नागरिक

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026
    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    June 6, 2026

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    June 6, 2026
    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    June 6, 2026

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    June 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading