Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    मॉनसून की लेटलतीफी बढ़ाएगी किसानों की चिंता?

    By May 20, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 564

    इस बार मॉनसून के देर से आने की भविष्यवाणी ने लोगों को एक बार फिर चिंता में डाल दिया है। किसान इस बात को लेकर चिंता में हैं कि उनकी फसल को फिर कहीं नुक्सान न उठाना पड़े। अगर ऐसा हुआ तो एक बार फिर मंहगाई के साथ आर्थिक संकट का सामना करना झेलना पड़ सकता है।

    बता दें कि इस बार सामान्य से कम बारिश का अनुमान और मॉनसून के पांच दिन देरी से आने की सूचना वाकई अच्छी नहीं है। भारतीय मौसम विभाग और मौसम के बारे में जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर, दोनों ने सामान्य और सामान्य से कम बारिश और मॉनसून के देर से आने की भविष्यवाणी की है। यानी इस साल सरकार और जनता दोनों के लिए चुनौतियां ज्यादा हैं। और इसकी वजह भी बहुत हद तक स्पष्ट है। कम बारिश मतलब सूखे के हालात और खेती-किसानी पर चोट। देर से बुवाई समेत तमाम तरह की दुश्वारियों से किसानों को दो-चार होना होगा। कह सकते हैं कि मॉनसून देश की अर्थव्यवस्था की मोहताज है।

    2014 और 2015 में कमजोर मॉनसून के चलते उपज नहीं होने का परिणाम देश देख चुका है। सूखे के हालात बनने के चलते उन सालों में किसानों की आत्महत्या करने की खबरें सुर्खियों में थीं। हालांकि इस बार हालात उतने संजीदा नहीं हैं मगर कुछ इलाकों मसलन, मराठवाड़ा, उत्तरी कर्नाटक, मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में स्थितियां मनमाफिक नहीं हैं। चूंकि मॉनसून से ही कृषि उत्पादन का सीधा संबंध जुड़ा हुआ है।

    कृषि उत्पादन का भारत की अर्थव्यवस्था में 14 फीसद का योगदान है। और यह सेक्टर (कृषि सेक्टर) देश की 65 करोड़ से अधिक आबादी को रोजगार देता है। चूंकि यह व्यवस्था छिन्न-भिन्न न हो, इसलिए सरकार को ज्यादा जिम्मेदारी के साथ आगे आना होगा। उन कारणों को ढूंढ़ना होगा, जिसके चलते मॉनसून में कमी आती जा रही है। साथ ही मॉनसून की रफ्तार सुस्त रहने की वजह तलाशनी होगी।

    ग्लोबल वार्मिग और अल नीनो का सही से अध्ययन कर इसकी काट तलाशनी होगा। सामान्य से कम बारिश का पूर्वानुमान आने वाली सरकार के लिए भी चिंता का सबब होगा। इस नाते केंद्र और राज्य सरकारों को सतर्क रहने की जरूरत है। खाद्यान्न उत्पादन पर असर पड़ने की आशंकाओं के बीच आकस्मिक फसल योजना की पूरी तैयारी रखनी होगी। सूखा प्रबंधन कौशल का उपयोग करना होगा। सबसे महत्त्वपूर्ण तय जल संरक्षण पर ध्यान देने की जरूरत है। न्यूनतम पानी में तैयार होने वाली फसल की जानकारी किसानों से साझा करनी होगी।

    किसानों को उसी तरीके से बेहतर प्रशिक्षण देने से भी इसकी भरपाई की जा सकती है। किसान भाइयों के मनोबल को मजबूत बनाने का काम करना होगा। कुल मिलाकर सरकार को अपनी प्रबंधन क्षमता का उम्दा परिचय देना होगा। यानी अर्थव्यवस्था को मॉनसून से सुरक्षित किए जाने को नीतिगत लक्ष्य बनाने होंगे।

    Keep Reading

    योगी का जन्मदिन “महिलाओं का सुरक्षा दिवस”

    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    आज हर कोई अवसाद से ग्रस्त और भय से व्याप्त क्यों?

    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    The True Essence of Devotion: A Scripturally Prescribed 'Bada Mangal' Bhandara at Shri Shakti Dham Ashram

    भक्ति का सच्चा स्वरूप: श्री शक्ति धाम आश्रम में शास्त्रोक्त ‘बड़ा मंगल’ भंडारा

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    ट्रंप भारी उलझन में: MAGA का भविष्य कौन संभालेगा, वेंस पर शक या रूबियो को मौका?

    June 3, 2026
    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    June 3, 2026

    योगी का जन्मदिन “महिलाओं का सुरक्षा दिवस”

    June 3, 2026
    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    June 3, 2026

    मध्य एशिया का नया वित्तीय केंद्र तमची एसएफआईटी ने अपना पहला व्यापार केंद्र खोला

    June 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading