Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    तेरा भी टाइम खराब चल रहा आतंकी हाफिज सईद!

    By March 13, 2019 Current Issues 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 617

    संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा आतंकवादी हाफिज सईद से प्रतिबंध हटाने की याचिका खारिज किया जाना बिल्कुल स्वाभाविक है। हालांकि हाफिज सईद की ओर से लाहौर की एक प्रसिद्ध लॉ फॉर्म ने जोरदार वकालत की थी। लेकिन संयुक्त राष्ट्र की तरफ से नियुक्त मध्यस्थ डैनियल फासियाती ने पूरी समीक्षा के बाद कहा कि ऐसा कोई तय नहीं मिला, जिससे उस पर प्रतिबंध का आधार गलत साबित हो।

    हाफिज के आवदेन आने के समय से ही भारत पूरी तरह सक्रिय था एवं फ्रांस, ब्रिटेन आदि को साथ लेकर लड़ाई लड़ी। वस्तुत: भारत के प्रस्ताव पर ही दिसम्बर 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने उसे प्रतिबंधित किया था। हाफिज सईद भारत के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में से हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा भारत में रखे गए तय, जिसमें अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन आदि द्वारा हाफिज को आतंकवादी घोषित करने के कारण भी शामिल थे, को स्वीकारने का मतलब साफ है। यानी हाफिज की आतंकवादी गतिविधियां जारी हैं और उससे विश्व शांति को खतरा है। इसके बाद भविष्य में हाफिज कभी प्रतिबंधों से मुक्त हो सकेगा, इसकी संभावना लगभग खत्म हो गई है।

    पाकिस्तान के पास इस मामले की सुनवाई से अलग रखने का ही विकल्प था। अगर पाकिस्तान इसमें हाफिज के पक्ष में खड़ा होता तो यह साबित हो जाता कि उसके संरक्षण में भी उसकी आतंकवादी गतिविधियां चल रहीं हैं। भारतीय कूटनीति के कारण उस पर आतंकवाद को लेकर जैसा दबाव है, उसमें वह चाहकर भी हाफिज की मदद नहीं कर सकता था। जैश के ठिकानों पर भारतीय बमबारी के बाद भारत की यह बड़ी कूटनीतिक सफलता है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब मसूद अजहर को आतंकवादी घोषित करने के लिए सुरक्षा परिषद में फिर प्रस्ताव लाया जा चुका है।

    सुरक्षा परिषद के सदस्यों के तेवर देखते हुए इसके भी पारित हो जाने की संभावना दिख रही है। ऐसा होता है तो संयुक्त द्वारा प्रतिबंधित दो बड़े आतंकवादी पाकिस्तान के नागरिक होंगे। पाकिस्तान विश्व के तेवर को देखते हुए हाफिज के संगठनों को प्रतिबंधित कर तत्काल कार्रवाई कर रहा है, लेकिन उसने उसे स्वतंत्र छोड़ा हुआ है। अगर हाफिज का संगठन आतंकवादी कानून के तहत पाकिस्तान में प्रतिबंधित किया जा सकता है तो उसे उसी कानून के तहत गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है? पाकिस्तान अगर अपने देश को प्रतिबंधों और इन आतंकवादियों के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाई से बचना चाहता है तो वह इसे आतंकवादी कानून के तहत गिरफ्तार कर मुकदमा चलाए।

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    1 Comment

    1. Jim on March 20, 2019 1:46 am

      I’ve been browsing on-line greater than 3 hours nowadays, but I by no means found any interesting article like
      yours. It is pretty price sufficient for me. In my opinion, if all site owners and bloggers made just right content as you
      probably did, the net will likely be much more helpful than ever before.
      You made some really good points there. I looked on the net to learn more about the issue and
      found most individuals will go along with your views on this website.
      I am sure this article has touched all the internet visitors, its really really fastidious paragraph on building up new web site.
      http://alienware.com/

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading