Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    ट्रंप पर हमला या साजिश?

    ShagunBy ShagunJuly 16, 2024Updated:July 16, 2024 ब्लॉग No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,956

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और इस बार फिर राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास की घटना अपने आप में काफी गंभीर है और इससे कई सवाल उठते हैं। हालांकि ट्रंप खुद विवादों से घिरे व्यक्ति हैं लेकिन पार्टी नॉमिनेशन के चुनाव में जीतने से साफ है कि लोगों में उनकी स्वीकार्यता कम नहीं हुई है। उन पर गोली चलाने वाला युवक भी रिपब्लिकन पार्टी का सदस्य था।

    ट्रंप पर गोली चलाने का कारण तो अभी सामने नहीं आया है पर यह जरूर साफ हो गया है कि गोली चलाने वाला 20 वर्षीय स्नातक थॉमस क्रूक्स आपराधिक मानसिकता से बुरी तरह ग्रस्त था। उसने अत्याधुनिक राइफल का प्रयोग किया व उसके घर से भी बम बनाने का सामान मिला है।

    इस गोलीकांड के साथ शनिवार रात ही अमेरिका के दो अलग- अलग स्थानों पर भी गोलीबारी की घटनाएं हुईं जिनमें सात लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं से लगता है कि अमेरिका में ‘गन कल्चर’ एक बार फिर अपना कहर बरपा रहा है। करीब चार साल पहले भी इसी तरह की घटनाओं में वहां कई लोग मारे जा चुके हैं। खास बात यह कि ऐसी वारदातें करने में किशोर-युवा वर्ग भी शामिल रहा है। अमेरिका एक सभ्य और सुसंस्कृत देश होने का दावा तो करता है। लेकिन हिंसा की संस्कृति से वह बुरी तरह प्रभावित है।

    इसका बड़ा कारण यह है कि वहां बंदूकों की खरीद-फरोख्त पर कोई नियंत्रण और कड़े कदम नहीं हैं जिससे हिंसक मनोवृत्ति से ग्रस्त किशोर और युवा भी इन्हें आसानी से खरीद लेते हैं और कभी-कभी तो शौक पूरा करने के लिए ही हत्या की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस हथियारों की इस फ्री खरीद को रोकने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने और कानून बनाने की कोशिशें की तो गईं पर विरोध के कारण उन्हें अमल में नहीं लाया जा सका।

    दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और सतर्क सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से लैस ट्रंप पर हमले की घटना काफी गंभीर है। बंदूक और गोलियों की शौकीन इस जमात पर अगर काबू नहीं पाया गया तो अमेरिका में इस तरह के गोलीकांड और तेजी के साथ बढ़ सकते हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading