Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    प्रेरणा और पराक्रम

    By October 21, 2018 Current Issues 3 Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 751
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र जीवन में प्रेरणादायक प्रसंग जोड़ने में माहिर है। सुभाष चन्द्र बोस और उनकी आजाद हिंद फौज को याद करने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता था। प्रसंग आजाद हिंद फौज का था, इसके अनुरूप नरेंद्र मोदी ने भारत को सैन्य शक्ति बनाने की दिशा में चल रहे अपनी सरकार के कदमों का भी उल्लेख किया। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह यहां की प्राचीर से ही आयोजित होता है। यह स्थाई परंपरा बन चुकी है। लेकिन आजाद हिंद फौज की स्थापना के लिए पुनः तिरंगा फहराना रोमांचकारी रहा।
    ऐसे आयोजन खासतौर पर नई पीढ़ी में देश प्रेम की भावना जागृत करने वाले होते है। मोदी के इस कार्य का दूरगामी प्रभाव होगा। स्वतंत्रता के लिए अनगिनत लोगों ने बलिदान दिया। सुभाष चन्द्र बोस ने भी देश के लिए  सिविल सेवा को ठोकर मार दी थी। वह कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। लेकिन महात्मा गांधी की इच्छा का सम्मान करते हुए त्यागपत्र दे दिया था। वह किसी पद की लालसा से देशसेवा के क्षेत्र में नहीं आये थे।
    सुभाष का सपना था आजाद भारत लालकिले की प्राचीर से अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराए। लेकिन आजादी के पावन पर्व पर वह कहाँ थे, यह रहस्य अनसुलझा ही रह गया। इसलिए भी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद हिंद सरकार की पछात्रहवी वर्षगांठ के मौके पर ऐतिहासिक लाल किले से एक बार फिर तिंरगा फहराया।
    आजाद हिंद सरकार की स्थापना सुभाष चंद्र बोस ने इक्कीस अक्टूबर उन्नीस सौ तैतालिस को सिंगापुर में की गई थी।
    मोदी ने ठीक कहा कि आजाद हिन्द सरकार सिर्फ नाम नहीं था, बल्कि नेताजी के नेतृत्व में इस सरकार द्वारा हर क्षेत्र से जुड़ी योजनाएं बनाई गई थीं। इस सरकार का अपना बैंक था, अपनी मुद्रा थी, अपना डाक टिकट था, अपना गुप्तचर तंत्र था। भारत अब एक ऐसी सेना के निर्माण की तरफ बढ़ रहा है, जिसका सपना नेताजी ने देखा था। जोश, जुनून औरजज्बा तो हमारी सैन्य परंपरा का हिस्सा रहा ही है, अब तकनीक और आधुनिक हथियारों की शक्ति भी जुड़ रही है। हमारी सैन्य ताकत हमेशा से आत्मरक्षा के लिए रही है और आगे भी रहेगी। हमें कभी किसी दूसरे की भूमि का लालच नहीं रहा, लेकिन भारत की संप्रभुता के लिए जो भी चुनौती बनेगा, उसको दोगुनी ताकत से जबाब दिया जाएगा।
    पिछले दिनों सरकार ने अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों के निर्माण में निजी क्षेत्र को बढावा देने का प्र्रस्ताव मंजूर किया था। सामरिक भागीदारी मॉडल को लागू करने से संबंधित दिशा निर्देशों को मंजूरी  दी थी। रक्षा खरीद परिषद की बैठक में इन दिशा निर्देशों को मंजूरी दी गई। इससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता तो बढ़ेगी ही सशस्त्र सेनाओं को समय पर हथियारों की आपूर्ति भी की जा सकेगी। सामरिक भागीदारी माडल के तहत सभी खरीद के लिए विशेष रूप से गठित अधिकार प्राप्त समिति की मंजूरी लेनी होगी। यह समिति परियोजनाओं के समय से पूरे होने पर ध्यान देगी। दिशा निर्देशों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और स्वेदशीकरण पर विशेष जोर दिया गया है।
    भारतीय साझीदारों के साथ मिलकर भारत को सैन्य प्लेटफार्म का हब बनाने में सहयोग करने वाली वैश्विक कंपनियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे रक्षा क्षेत्र में सरकार की मेक इन इंडिया पहल को भी मजबूती मिलेगी। परिषद ने प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए नौसेना के बहुउपयोगी हेलिकॉप्टर की खरीद से संबंधित दिशा निर्देशों को भी मंजूरी दी। रक्षा मंत्रालय ने सामरिक भागीदारी मॉडल के तहत शुरू में लड़ाकू विमानों , हेलिकॉप्टर, पनडुब्बी, बक़ब्तरबन्द वाहन,टैंक आदि बनाने की मंजूरी दी है। सरकार ने सामरिक भागीदारी मॉडल को पिछले वर्ष ही मंजूर किये थे।
     यह अवसर भारत की स्वतंत्रता के लिए बनी आजाद हिंद फौज की वर्षगांठ के लिए था। नरेंद्र मोदी ने  भारत की वर्तमान सैन्य मजबूती की दिशा में किये गए प्रयासों का भी उल्लेख किया। यह देश और विदेश के लिए सन्देश भी था। जिस प्रकार स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री यहां से दुनिया को सन्देश देते है। विश्व की नजर इस संबोधन पर रहती है।
    वैसा ही अवसर मोदी ने निर्मित किया। पिछली सरकार में सामरिक तैयारियों पर समुचित ध्यान नहीं दिया गया। सेना को लड़ाकू विमानों की आवश्यकता थी, लेकिन यूपीए सरकार केवल बात करती रही। कोई निर्णय नहीं लिया गया। नरेंद मोदी सरकार ने राफेल विमान के सौदे को अंजाम तक पहुचाया। इसके अलावा मेक इन इंडिया के तहत भारत में आयुध निर्माण का कार्य प्रगति पर है। जाहिर है कि मोदी महापुरुषों का केवल स्मरण नहीं करते, बल्कि उनके सपने के अनुरूप कार्य भी करते है।

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    3 Comments

    1. https://mootools.net/forge/profile/c6exdgb239 on February 27, 2019 2:46 pm

      Hello, I enjoy reading all of your post. I like
      to write a little comment to support you.

      Reply
    2. máy đo huyết áp omron giá rẻ on March 8, 2019 11:50 am

      My brother suggested I would possibly like this blog. He
      was once totally right. This submit actually made my day. You cann’t consider just how so much time I had spent for this information! Thanks!

      Reply
    3. Janis on May 18, 2019 10:38 am

      I don’t even know how I ended up here, but I thought this post was great.
      I do not know who you are but certainly you’re
      going to a famous blogger if you are not already 😉 Cheers!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading