Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    नफरत की राजनीति से ऊपर उठना होगा

    By February 12, 2020Updated:February 12, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 463

    नफरत की राजनीति को नकार दिया जनता ने

    पहले राजनीति वास्तव में जन सेवा का माध्यम होती थी लेकिन इसे जबसे स्वार्थसिद्धि का जरिया बनाया गया, तबसे इसका स्तर धीरे-धीरे गिरता ही गया। अब आम जनता को फटाफट प्रभावित करके उसका समर्थन प्राप्त करना मुख्य उद्देश्य होता जा रहा है जिसके लिये सबसे कामयाब फार्मूला उसे भावनात्मक रूप से उत्तेजित करके मुद्दों से ध्यान भटकाकर अपनी ओर आकर्षित करना हो गया है। इसीलिये लंबे समय से राजनेताओं के मुख से अनाप-शनाप व बेसिरपैर की बातें सुनाई देना आम बात हो गई है। इसके लिये किसी भी तरह का लिहाज बरतने की भी जरूरत नहीं समझी जाती। यही कारण है कि देश के सर्वोच्च सदन यानी संसद में उत्तेजनात्मक बातों का किया जाना आम बात होती जा रही है।

    बीते सोमवार को इसे लेकर संसद में जबर्दस्त हंगामा भी हुआ। अव्यावहारिक, अतार्किक, अवांछित बातों से छोटे-बड़े समूह का समर्थन तो प्राप्त हो सकता है पर वह अल्पकालिक ही होता है। विडम्बना यह है कि जितने बेतुके बोल होते हैं, उतने ही बेतुके उनको सही बताने वाले बयान भी होते हैं। पहले जब इस तरह की बातें होती थीं तो वक्ता नेता यह कहकर पल्ला झाड़ लेता था कि मीडिया ने उसकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। अब यह तो कहा ही जाता है, साथ में अपने मूल बयान को सही बताने की कोशिश भी की जाती है।

    ये बातें अक्सर चुनावों के समय खासतौर पर सुनाई देती हैं और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनावों का दौर चलने के कारण इस समय एक बार फिर इस तरह के बयान मीडिया में आएं, संसद में सुनाई दिए हैं, मीडिया में आग ऊगली जा रही है। मकसद केवल एक है कि किसी तरह से अपने पक्ष में वोट डालने के लिये मतदाता को प्रभावित किया जा सके।

    ऐसी कोशिश करने वाले तथाकथित नेतागण ये सोचना ही नहीं चाहते कि उनकी इस कारस्तानी का असर समाज पर क्या पड़ेगा, सौहार्द पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा, कानून-व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। हालांकि सच ये है कि अगर इस तरफ सोच होती तो वे उल्टी बात या बिगड़े बोल अपने मुखारविन्द से निकालते ही क्यों। अचरज तब होता है जब ऐसा करने वालों के वरिष्ठ नेतागण मौन साधे रहते हैं।

    बात बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर ही वे हल्का सा कोई बयान देने को तैयार होते हैं लेकिन वह भी आलोचना कतई नहीं होता। यह राजनीति में गिरावट की स्थिति है जो समाज में गलत संदेश देती है जिसका प्रभाव भी निश्चित रूप से गलत ही पड़ना है। जरूरत यह है कि बिगड़े बोल बोलने की इस प्रतियोगिता को खत्म किया जाय तथा मुद्दे पर आधारित बातें की जायें जिससे राजनीति को सार्थक रूप दिया जा सके।

    Keep Reading

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    17 मई को अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान, CM योगी करेंगे बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ

    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    सत्य और साधना का आध्यात्मिक प्रेम, आज के दौर का दुर्लभ प्रेम

    Post-poll violence erupts in Bengal, Suvendu Adhikari's personal assistant shot dead.

    बंगाल में पोस्ट-पोल हिंसा भड़की, शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    17 मई को अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान, CM योगी करेंगे बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ

    May 16, 2026
    Lucknow: Warden brutally beats female student at BBD University hostel, breaking her arm; enraged students beat the warden and vandalize the campus.

    लखनऊ: BBD यूनिवर्सिटी हॉस्टल में वार्डन ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई, हाथ टूटा; गुस्साए छात्रों ने वार्डन को पीटा, कैंपस में तोड़फोड़

    May 16, 2026
    Sezal Sharma’s Name Echoes at Cannes for the Fourth Time Sezal Sharma Set to Shine Again at Cannes Film Festival

    कान्स में चौथी बार पहुंचीं सेज़ल शर्मा, ‘हंगर गेम’ का पोस्टर शोकेस के लिए चुना गया

    May 16, 2026
    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    May 15, 2026
    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    May 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading