Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बच्चों के गांधी भजनों से गूंजा राजभवन

    By October 2, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 538

    देश के अन्य हिस्सों की भांति उत्तर प्रदेश में भी महात्मा गांधी की एक सौ पचासवीं जयंती के उत्साहपूर्ण माहौल रहा। विशेषता यह थी कि इस बार स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता दिखाई दी। इसी के साथ पॉलीथिन से मुक्ति अभियान भी तेज हुआ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की और लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ आज का दिन प्रारंभ हुआ।
    इसके बाद गांधी आश्रम में गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री भवन एनेक्सी में भी शास्त्री जी की प्रतिमा पर श्रद्धांसुमन अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने गांधी आश्रम में चरखा भी चलाया।

    गांधी आश्रम समारोह में राज्यपाल ने कहा कि गाँधी जी और शास्त्री जी हमारे देश की ऐसी महान विभूतियाँ है। जिन्होंने देश हित के लिये जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। गाँधी जी केवल हमारे राष्ट्र के ही नहीं, बल्कि पूरे संसार की महान विभूति हैं, जिन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर बड़े साहस और संयम से स्वतंत्रता आन्दोलन का नेतृत्व किया। देश को स्वाधीन कराया। बापू आज विश्व चिन्तन का विषय हैं।

    उन्होंने विश्वशांति का मार्ग दिखाया। गाँधी जी का मानना था कि जिस देश या समाज के पास चिन्तन और चेतना नहीं है, वह ज्ञान और सेवा का देश या समाज नहीं बन सकता। उन्होंने त्याग, समाज सेवा और राष्ट्र सेवा का ऐसा आदर्श प्रस्तुत किया।जिसके फलस्वरूप देशवासियों ने गाँधी जी को संत मान लिया। महात्मा गाँधी के ग्राम स्वराज्य की संकल्पना में खादी और ग्रामोद्योग को सबसे ज्यादा बढ़ावा दिया गया। वह महिला सशक्तिकरण के हिमायती थे। उनके प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीड पराई जाणे रे,में मानवता का सन्देश समाहित है।

    आनंदी बेन पटेल ने इन समारोह में बच्चों की सहभागिता में भी रुचि दिखाई। राजभवन के गांधी सभागार में बच्चों का कार्यक्रम आयोजित कराया। यहां बच्चों ने गांधी जी के प्रिय भजनों रघुपति राघव राजा राम वैष्णव जन तो तेने कहिये तथा दे दी हमें आजादी ए बापू की लाठी बन्दे में था दम तथा गांधी सिद्धांत पर आधारित नृत्य एवं मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Keep Reading

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    A dark stain on democracy – Former Minister Yashwant Singh

    आपातकाल: लोकतंत्र पर काला धब्बा – पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading