Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खबर कोर्ट से

    उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र से कहा: ब्लू व्हेल गेम पर अंकुश के लिये विशेषज्ञ समिति गठित करे

    ShagunBy ShagunOctober 13, 2017 खबर कोर्ट से No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 669

    नयी दिल्ली,13 अक्तूबर: उच्चतम न्यायालय ने आज सरकार से कहा कि वह ब्लू व्हेल चैलेन्ज जैसे वर्चुअल दुस्साहस वाले खेल अवरूद्ध करने के लिये विशेषज्ञों की समिति गठित करे। इस खेल की वजह से कथित रूप से आत्महत्या की अनेक घटनायें हुयी हैं।
    शीर्ष अदालत ने साइबर दुनिया में उपलब्ध चोकिंग गेम , साल्ट एंड आइस चैलेन्ज , फायर चैलेन्ज , कटिंग चैलेन्ज , आईबाल चैलेन्ज और ह्यूमन एम्ब््रााइडरी गेम जैसे हिंसक और जीवन को खतरा पैदा करने वाले खेलों को फायरवाल (अवरूद्ध) करने के लिये दायर याचिका पर सरकार से जवाब भी मांगा है।
    फायरवाल एक ऐसी प्रणाली है जो निजी नेटवर्क की सामग्री तक अनधिकृत पहुंच को नियंत्रित करती है।
    प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने इस तरह की फायरवाल तैयार करने के लिये विशेषज्ञों की समिति गठित करने का निर्देश दिया। न्यायालय इस मामले में अब 27 अक्तूबर को आगे विचार करेगा।
    इस बीच, पीठ ने सभी उच्च न्यायालयों को इसी तरह की याचिकाओं पर आगे कार्यवाही करने से रोक दिया है।
    यह याचिका वकील और सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहा कलिता ने दायर की है। याचिका में इंटरनेट सर्विस प्रदाताओं, नेटवर्क सर्विस प्रदाताओं, वेब होस्टिंग सेवा प्रदाताओं और साइबर कैफे आदि को सावधानी बरतने और सभी कंप्यूटर संसाधनों का इस्तेमाल करने वालों को वर्चुअल डिजिटल गेम्स की व्यवस्था करने, उन्हें दिखाने और साझा करने से रोकने के लिये उचित कदम उठाने का निर्देश देने का अनुरोध किया है क्योकि ये बहुत ही नुकसानदेह और जीवन को खतरा पहुंचाने वाले हैं।
    कलिता ने सरकार को यह निर्देश देने का भी अनुरोध किया है कि भारत में कार्यक्रमों की छानबीन करने वाली सेवाओं में प्रत्येक केबल लैंडिंग स्टेशन में फायरवाल जैसी व्यवस्था की जाये।

    Shagun

    Keep Reading

    Rajpal Yadav's cry for help: Will someone lend a helping hand save his film career?

    अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

    सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की क्लास 8 की किताब पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध!

    युवाओं के लिए सावधानी का सबक है ‘विश्वास से पहले सतर्कता’

    The judge's scathing rebuke to the bank manager's arbitrariness: "Under which law was the account frozen?"

    बैंक मैनेजर की मनमानी पर जज की धुआंधार फटकार: किस कानून से फ्रीज किया अकाउंट?

    Sana Raees Khan’s Decisive Victory in Protecting Vivek Oberoi’s Personality Rights

    डिजिटल दुनिया में पहचान की जीत! विवेक ओबेरॉय को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली पर्सनैलिटी राइट्स की मजबूत सुरक्षा

    Justice after 23 years in Azamgarh: Retired inspector sentenced to life imprisonment and fined Rs 1.05 lakh in custodial death case!

    आजमगढ़ में युवक को 23 साल बाद मिला इंसाफ: कस्टोडियल डेथ केस में रिटायर्ड इंस्पेक्टर को उम्रकैद, जुर्माना 1.05 लाख!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading