Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    बेवजह मंदी की अफवाह

    By August 17, 2019Updated:August 17, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 489

     वायरल इशू :

    बड़ा शोर है कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते आटो सेक्टर में मंदी है। साढ़े तीन लाख नौकरियाँ चली गयी हैं । सरकार को सुधार पैकेज देना चाहिये, जीएसटी हटाना चाहिये, आदि – आदि । मेरा मानना है कि कोई भी सरकार ऐसी मंदी जानबूझकर नही करती। सेक्टर की परिस्थितियों पर काफी कुछ निर्भर करता है ।
    देखा जाय तो कारें सामान्य तौर पर विलासिता की वस्तु हैं जो अमीरों के लिये अधिक उपयुक्त होती हैं । सर्वाधिक उपयोग भी अमीर व्यक्ति ही करते हैं । नव धनाढ्यों के पास भी अब दो से तीन कारें अक्सर दिख जाती हैं। प्रदूषण का एक बड़ा कारण ये कारें भी हैं, जिसे एनजीटी, केजरीवाल या सुप्रीमकोर्ट चाहकर भी नही रोक पा रहे।

    किसी गरीब के वश का नही है कि न्यूनतम छः लाख रूपये वाली सस्ती कार भी खरीद सके । खरीद भी ले किसी तरह तो उसका प्रतिवर्ष रखरखाव, भारी भरकम बीमा राशि, और ऊपर से 73 रूपये के पेट्रोल में 10 -12 किमी का सफर करना उसकी औकात से बाहर ही रहेगा । अतः गरीब नही खरीद पायेगा तो आबादी के अनुसार बिक्री नही बढ़ेगी और अमीर की भी जरूरत व खरीदारी की एक सीमा है । इसलिये भी बिक्री सीमित होना लाजिमी है । ऊपर से ट्रैफिक जाम, पार्किंग की समस्याएं तमाम संसाधन बढ़ने के बावजूद कम पड़ते ही जा रहे हैं । कारों की बिक्री घटने के ये कारण सभी समझ सकते हैं ।

    अब रही सरकार की बात, तो सारे प्रोत्साहन पहले जैसे अब भी लागू हैं। सरकारी कोई कटौती नही कर रही। क्योंकि उसकी भी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा आटो सेक्टर से आता है । सरकार द्वारा 28%जीएसटी हटाने से भी कोई बड़ा फर्क नही पड़ने वाला, क्योंकि मलाई खाने वाले बिचौलियों के चलते उपभोक्ता के मूल्य में कोई बड़ी राहत नही मिलेगी । जीएसटी घटने सरकार को राजस्व का नुकसान होगा। इसी कमाई से सरकार जनता के लिये सुविधाएं जुटाती है।

    कल मारुति सुजुकी के चेयरमैन ने भी ये बात कहा कि इसी जीएसटी रेट पर पहले गाड़ियाँ खूब बिकी हैं इसलिये अब जीएसटी को दोषी नही ठहराया जा सकता । यह बात एकदम सच है।

    अब आते हैं वास्तविक कारण पर। तमाम आलोचना व कटाक्ष के बीच आज एक मित्र की पोस्ट पर इस संबंध में जो विवेचन पढ़ा , वह प्रभावित करने वाला है । उसका लब्बोलुआब भी देख लीजिये। एक एमजी हेक्टर नाम से कार है जिसकी बुकिंग कंपनी ने बंद कर दी है क्योंकि इतनी ज्यादा बुकिंग हो चुकी है कि कार की डिलीवरी 8 महीने बाद मिलेगी इसका अर्थ यह है कि बाजार में कारों के ग्राहक हैं कारों की डिमांड है केवल बढ़िया माल की डिमांड है भारतीय कंपनियां बिना कारों में सुधार के बिना नए फीचर के अपनी कारें बेच रही थी बढ़िया माल बनाएंगे बेचेंगे तो जरूर बिकेगा कारों की बिक्री कुल 28 पर्सेंट तक घटी है बिक्री बंद नहीं हुई है । यह कारें पर्यावरण के नियम bs4 के तहत इंजन वाली है अब अगले साल से पर्यावरण के नियम के अनुसार बीएस 6 इंजन वाली कारें आनी है । लोग उन्हीं कारों के इंतजार में है ।

    अतः बेवजह मंदी की अफवाह फैलाकर सरकार व उद्योगजगत को निरुत्साहित न करें । समय व व्यवस्था को हमेशा परिवर्तन की दरकार होती है । समयानुसार सकारात्मक रवैया स्वयं परिस्थितियों में बदलाव ला देता है । सरकार व उद्योग दोनो ही इस मुद्दे पर गम्भीरता से कार्य कर रहे हैं ।

    • अरविन्द कुमार ‘साहू’

    Keep Reading

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    September 1, 2026
    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    September 1, 2026
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading