Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    चोटीकटवा का आतंक अब यूपी में भी, लोग रात भर जागकर दे रहे हैं पहरा

    By August 3, 2017Updated:August 3, 2017 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,139

    दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों से चोटीकटवा के आतंक की खबर आ रही हैं लगातार चोटीकटवा का शोर अब बढ़ता ही जा रहा है। कुछ सालों पहले दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मुंह नोंचवा का खौंफ था। जिसके चलते लोगों ने घरों की छतों पर सोना तो दूर रात के समय घरों से निकलना तक बंद कर दिया था। अब देश के तीन राज्यों में चोटी कटवा का खौंफ है। जिसमें अफवाह है कि महिलाओं के सिर में तेज दर्द होता है फिर बेहोश होने के बाद चोटी कट जाती है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, में कुछ महिलाओं ने दावा किया है कि एक साए ने अचानक उनके बाल काट दिए। चोटी और बाल काटे जाने के दिल्ली में तीन, हरियाणा में 17 और मथुरा में 6 मामले सामने आने का दावा किया गया है। हालांकि इन सबके बीच पुलिस-प्रशासन लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है। फिर भी दहशत में लोग रात-रात भर जागकर डंडों के साथ पहरा दे रहे हैं।

    अब सिर पर कपड़ा बांधकर सो रहीं महिलाएं

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से सटे गुरुग्राम में हाथ में डंडा लेकर पुरुषों और महिलाएं पहरा दे रही हैं। बाल काटने की ऐसी दहशत कि लोग रात-रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं। गुरुग्राम की देवीलाल कॉलोनी के लोगों के मुताबिक पिछले दो दिनों में चोटी काटने की पांच घटनाएं हो चुकी हैं। महिलाओं में डर ऐसा है कि वो रात को सिर पर कपड़ा बांधकर सो रही हैं।

    महिलाएं कह रहीं साये ने काटे बाल

    वहीं हरियाणा के फतेहाबाद जिले में महिलाओं का दावा है कि एक साए ने इनके बाल काट दिए। इलाके के लोगों का कहना है कि यहां अब तक चोटी और बाल काटने की 8 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। यहां भी लोग हाथ में डंडा लिए पहरेदारी कर रहे हैं। वहीं प्रशासन इन्हें अफवाह बता रहा है। फतेहाबाद के डीजी ने कहा है कि लोग बेवजह डर रहे हैं। जो भी चोटी काटने वाले शख्स के बारे में जानकारी देगा उसे 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।

    तात्रिंक का सहारा लिया जा रहा है 

    वहीं उत्तर प्रदेश में मथुरा के नगला शीशराम गांव में लोगों की घर की चौखट पर प्याज लटी दिखाई दी। यहां प्रेमवती नाम की एक बुजुर्ग महिला की भी चोटी काट ली गई। परिवार का दावा है कि प्रेमवती सो रही थीं, तभी एक साए ने आकर उनके बाल काट दिए। प्रेमवती के पति इस घटना से इतना डर गए कि उन्होंने एक तांत्रिक ही बुला लिया। तांत्रिक के कहने पर ही इन्होंने घर की दरवाजे पर प्याजा बांधा और घर की महिलाओं की बाजू में धागा।

    घर पर लटकाये गये नींबू और नीम की पत्तियां

    वहीं रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा बॉर्डर के पास दिल्ली के कांगनहेड़ी गांव में घरों के बाहर नींबू और नीम की पत्तियां लटकाईं गई हैं। गांव के लोगों ने बताया कि जब से यहां पर चोटी काटे जाने की घटना हुई है तब से महिलाओं में दहशत है। लोग दस बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकलते। यहां पुलिस नहीं आ रही है इसलिए खुद ही पहरा देना पड़ रहा है।

    अंधविश्स्वास और शरारत की मिलावट हैं चोटीकटवा

    घटना महज कुछ जगह और हल्ला पूरे देश में हो रहा हैं इसे मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से इतना फैलाया जा रहा हैं जैसे ये कोई बड़ा युद्ध हो रहा हो, वास्तव मे चौकन्ना रहने की जरूरत तो दुश्मन देश से है यह चोटीकटवा तो किसी की शरारत मात्र है जिसे अंधविश्स्वास ने हवा दे रखी है प्रशासन ने लोगो से इन अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए अपील की हैं ।

    #chotikatva

    Keep Reading

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading