Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    उपचुनाव में कांग्रेस करेगी सपा के हारने का इंतजार!

    ShagunBy ShagunOctober 25, 2024 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 423

    उप्र विधानसभा उपचुनाव:

    लखनऊ, 25 अक्टूबर: उप्र की नौ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने अंतत: एक भी उम्मीदवार न उतारकर सपा को समर्थन करने का दाव चला है। इससे यदि समाजवादी पार्टी उप चुनाव में हार जाती है तो अगले विधानसभा चुनाव में अधिकतम सीटों के लिए कांग्रेस दबाव बना पाएगी। समाजवादी पार्टी भी सीटें जीतने के लिए इस समय काफी मेहनत कर रही है, क्योंकि वह भी समझती है कि इस चुनाव पर बहुत हद तक उसका भविष्य टिका है। उधर भाजपा के लिए भी यह चुनाव काफी अहमियत रखता है।

    यह बता दें कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा उपचुनाव में पहले पांच सीटों की दावेदारी कर रही थी। इसके लिए उसने लोकसभा चुनाव के बाद ही सभी चुनाव होने वाले दस विधानसभा सीटों पर अपने प्रभारी भी नियुक्त कर दिये थे। जमीनी स्तर पर भी काफी काम चल रहा था, लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगा। बाद में दोनों पार्टियों के बीच जब बात शुरू हुई तो कांग्रेस दो सीटों पर भी मान गयी, लेकिन दो सीटें अपने मन-माफिक लेना चाहती थी। कांग्रेस की मांग थी कि उसे फुलपुर और मझवां (मिर्जापुर जिले की सीट) दिया जाय, क्योंकि कांग्रेस को पता है कि यही दो सीटें हैं, जहां हार भी होती है तो सम्मान जनक उसे वोट मिल जाएगा।

    इस मामले में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस की इच्छा पूरी नहीं की और दोनों सीटों पर पहले ही अपने उम्मीदवार उतार दिये। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद और खैर सीट ( अलीगढ़ जिले में) को कांग्रेस के लिए छोड़ दिया। कांग्रेस जानती है कि वहां पर वह सम्मान जनक वोट भी नहीं पा सकती। यदि ठीक वोट नहीं मिले तो आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के सामने उसे झुकना पड़ेगा। सपा जितना सीटें देगी उतने पर ही उसको मानने को मजबूर होना पड़ जाएगा।

    इस बीच समाजवादी पार्टी भी कांग्रेस से हरियाणा चुनाव, फिर महाराष्ट्र को लेकर नाराज चल रही है। इसका कारण है कि बार-बार कहने के बावजूद कांग्रेस ने हरियाणा में सपा के लिए एक सीट भी नहीं दी। यही नहीं अखिलेश यादव से इस मुद्दे पर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बात करना भी उपयुक्त नहीं समझा। इस उप्र के उपचुनाव में सपा को इसका भी बदला लेना था और बिना कांग्रेस का विचार लिये उसने अपने मनमाफिक सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये।

    इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक समीक्षक राजीव रंजन सिंह का कहना है कि कांग्रेस जानती है, आज उप्र में जो भी है, वह सपा के कारण है। इस कारण वह चाहकर भी सपा को छोड़ नहीं पाएगी। इस कारण सपा को सपोर्ट करने को तुरंत तैयार हो गयी। इस चुनाव में कांग्रेस भीतर-घात करने का भी प्रयास कर सकती है, जिससे आने वाले चुनाव में सपा कमजोर दिखे।

    वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला का कहना है कि यह कांग्रेस और सपा का अंदरूनी मामला है। एक ठग ने महाठग को ठग लिया। उप्र की सभी सीटों पर भाजपा की विजय होने जा रही है। भविष्य में जल्द ही कांग्रेस और सपा का ठगबंधन खत्म हो जाएगा, क्योंकि दोनों पार्टियां झूठ पर आधारित राजनीति करने वाली हैं। झूठ का सहारा लेकर लोगों को बहुत दिनों तक नहीं बरगलाया जा सकता है।

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि कांग्रेस ने समर्पण नहीं किया है। यहां की परिस्थितियों को देखते हुए जनहित में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को पूर्ण समर्थन करने का फैसला किया गया है। यह यहां के लोगों के हित में फैसला लिया गया है।

    Shagun

    Keep Reading

    Brother Digs Up Sister's Grave, Carries Skeleton on His Shoulder to Bank—Just to Withdraw ₹19,300!

    बहन की कब्र खोदकर कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई! सिर्फ ₹19,300 निकालने के लिए

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    Hopes Scattered on Scorching Roads: A delivery boy collapsing in the blistering heat is not merely an accident—it is a stark reality of our lives!

    तपती सड़कों पर बिखरी उम्मीदें : चिलचिलाती गर्मी में एक डिलीवरी बॉय का गिरना, सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि हमारी ज़िंदगी की सच्चाई!

    100 years of glorious journey! The Local Fund Audit Department celebrates its centenary.

    100 साल की गौरवपूर्ण यात्रा! स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने मनाई शताब्दी

    “Every problem faced by every individual will be resolved through every possible means”—Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya’s stern message.

    “हर व्यक्ति की हर समस्या का हर सम्भव निदान होगा” उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सख्त संदेश

    390 New Recruits, Caps and Belts Ready! Grand Passing-Out Parade Ceremony for Trainee Constables in Kaushambi

    390 नई टोपी-बेल्ट वाले जवान तैयार! कौशाम्बी में प्रशिक्षु आरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Parents have been subjected to such manipulation for a very long time—it is simply that awareness has increased now.

    खेल तो पेरेंट्स के साथ बहुत पहले से होता आया है -जागरूकता अब बढ़ी

    April 28, 2026
    Twists at Every Turn: Murder Mystery ‘M4M’ Keeps Audiences Guessing

    ₹1 लाख की अनोखी चुनौती! मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘M4M’ में ट्विस्ट पर ट्विस्ट

    April 28, 2026
    Brother Digs Up Sister's Grave, Carries Skeleton on His Shoulder to Bank—Just to Withdraw ₹19,300!

    बहन की कब्र खोदकर कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई! सिर्फ ₹19,300 निकालने के लिए

    April 28, 2026

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    April 27, 2026
    Hopes Scattered on Scorching Roads: A delivery boy collapsing in the blistering heat is not merely an accident—it is a stark reality of our lives!

    तपती सड़कों पर बिखरी उम्मीदें : चिलचिलाती गर्मी में एक डिलीवरी बॉय का गिरना, सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि हमारी ज़िंदगी की सच्चाई!

    April 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading