Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, December 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में बिजली निजीकरण पर विवाद: उपभोक्ता परिषद ने पावर कॉरपोरेशन पर साधा निशाना

    ShagunBy ShagunAugust 25, 2025 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 161

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने बिजली निजीकरण की प्रक्रिया और पावर कॉरपोरेशन द्वारा नियुक्त ट्रांजैक्शन एडवाइजर ग्रांट थॉर्नटन की भूमिका पर कड़ा हमला बोला है। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि ग्रांट थॉर्नटन, जिसे 25 मार्च 2025 को ट्रांजैक्शन एडवाइजर नियुक्त किया गया था, 145 दिनों की निर्धारित टाइमलाइन में निजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने में विफल रहा। यह अवधि अब समाप्त हो चुकी है, और कंसल्टेंट न तो अपने ऊपर लगे आरोपों से मुक्त हो पाया और न ही निजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सका।

    श्री वर्मा ने आरोप लगाया कि ग्रांट थॉर्नटन की नियुक्ति असंवैधानिक थी और इसे अमेरिकी रेगुलेटर द्वारा दोषी ठहराया जा चुका है। उन्होंने मांग की कि पावर कॉरपोरेशन तत्काल ग्रांट थॉर्नटन को ब्लैक लिस्ट करे और निजीकरण का मसौदा रद्द करके सभी बिजली कंपनियों को सरकारी क्षेत्र में संचालित करने की नई कार्ययोजना बनाए।

    उपभोक्ता परिषद ने निजीकरण को उपभोक्ता और जनविरोधी करार देते हुए कहा कि यह प्रक्रिया पारदर्शिता की कमी और भ्रष्टाचार से भरी हुई है। श्री वर्मा ने चेतावनी दी कि अगर इस प्रक्रिया की जांच हुई तो कई बड़े अधिकारियों की गर्दन फंस सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 महीनों से ऊर्जा क्षेत्र में निजीकरण के खिलाफ व्यापक आक्रोश और विरोध प्रदर्शन जारी हैं, जो यह दर्शाता है कि सरकार का यह निर्णय पूरी तरह गलत साबित हुआ है।

    उपभोक्ता परिषद ने उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की कि वह निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल रद्द करे और बिजली कंपनियों को सरकारी क्षेत्र में सुधार के साथ संचालित करने का संकल्प ले।

    #उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद
    Shagun

    Keep Reading

    BBAU: Basant Kanaujia's expulsion revoked on 25th day, agitation ends, thanks expressed to supporters

    बीबीएयू: 25वें दिन बसंत कनौजिया का निष्कासन वापस, आंदोलन समाप्त, समर्थकों के प्रति जताया आभार

    Chaos at BBAU: Security guard points gun at professor, Dalit student's hunger strike continues for 24th day!

    BBAU में प्रोफेसर पर सुरक्षा गार्ड ने तान दी बंदूक, दलित छात्र का अनशन जारी !

    A wave of faith surged during Sai Baba's Charan Paduka Yatra, devotees were immersed in devotion with drums and cymbals.

    साई बाबा की चरण पादुका यात्रा में आस्था का उमड़ा सैलाब, ढोल-नगाड़ों के साथ भक्तिभाव में सराभोर हुए भक्त

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    Lucknow: Namaz worshippers were stopped during a film shoot at Rumi Gate; a commotion ensued, forcing the police to wrap up the shoot.

    लखनऊ: रूमी गेट पर फिल्म शूटिंग के दौरान नमाजियों को रोका, हंगामा होने पर पुलिस ने शूटिंग पैकअप कराई

    A major meeting of timber traders in Lucknow

    लखनऊ में टिम्बर व्यापारियों की बड़ी बैठक: CM योगी को धन्यवाद, देहरादून रिपोर्ट में देरी पर गुस्सा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    BBAU: Basant Kanaujia's expulsion revoked on 25th day, agitation ends, thanks expressed to supporters

    बीबीएयू: 25वें दिन बसंत कनौजिया का निष्कासन वापस, आंदोलन समाप्त, समर्थकों के प्रति जताया आभार

    December 12, 2025
    Silence of laborers on the border roads of Arunachal Pradesh

    सीमांत की सड़कों पर मजदूरों का सन्नाटा

    December 12, 2025

    शोले का 50 साल बाद ओरिजिनल क्लाइमेक्स के साथ थिएटर्स पर धमाका

    December 12, 2025
    Chaos at BBAU: Security guard points gun at professor, Dalit student's hunger strike continues for 24th day!

    BBAU में प्रोफेसर पर सुरक्षा गार्ड ने तान दी बंदूक, दलित छात्र का अनशन जारी !

    December 12, 2025
    A wave of faith surged during Sai Baba's Charan Paduka Yatra, devotees were immersed in devotion with drums and cymbals.

    साई बाबा की चरण पादुका यात्रा में आस्था का उमड़ा सैलाब, ढोल-नगाड़ों के साथ भक्तिभाव में सराभोर हुए भक्त

    December 12, 2025

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2025 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading