Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    14 दिसंबर पल्स पोलियो अभियान के नाम

    ShagunBy ShagunDecember 13, 2025 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    December 14th is dedicated to the Pulse Polio campaign.
    14 दिसंबर पल्स पोलियो अभियान के नाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 726

    एक बार फिर पल्स पोलियो अभियान में पुनः तेजी, जनपद हमीरपुर के समस्त लक्षित 139118 बच्चों को पिलायी जानी है पोलियो ड्रॉप्स

    हमीरपुर। जनपद में 14 दिसंबर को प्रस्तावित पल्स पोलियो अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए जन जागरूकता को भी एक अहम कड़ी बनाया गया है। इसी कड़ी के क्रम में 12 दिसंबर को कलेक्ट्रेट प्रांगण से जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने पल्स पोलियो रैली का शुभारंभ किया। इस रैली में हमीरपुर सदर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों व शिक्षक/शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। यह रैली शहर के मुख्य स्थानों से होते हुए पल्स पोलियो अभियान की महत्ता बताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तक पहुंची जहां स्कूली बच्चों एवं स्टाफ को स्वल्पाहार वितरित किया गया।

    इस जागरूकता रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसीएमओ/ सभी डिप्टी सीएमओ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    December 14th is dedicated to the Pulse Polio campaign.
    14 दिसंबर पल्स पोलियो अभियान के नाम

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी गीतम् सिंह ने अपने अधीनस्थों को निर्देशित किया है कि जिले में पल्स पोलियो अभियान शत-प्रतिशत सफल तरीके से पूर्ण हो इसके लिए सभी जिम्मेदार तन्मयता से लगे रहें। उन्होंने आगे कहा कि जनता को जागरूक करने के लिए भी जागरूकता के तमाम साधनों का उपयोग करते हुए जनपद के समस्त लक्षित 139118 बच्चों को दवा पिलाने का कार्य सफलता पूर्वक तय करना है। इसके लिए जनपद में 598 बूथ बनाये गये हैं। 335 ऐसी टीमें बनायी गयीं हैं जो घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलायेंगी। 11 मोबाइल टीमें व 20 ट्रांजेट टीमें बनायी गयी हैं। कोल्ड चेन को मेन्टीनेंस रखने का भी सख्त निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही पल्स पोलियो अभियान के शत-प्रतिशत सफलता के लिए अन्य कई विभागों से भी सहयोग के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये हैं।

    जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सी. बी. राजपूत ने बताया कि वैसे तो विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को कुछ ही वर्षों पहले 27 मार्च 2014 को पोलियो मुक्त घोषित किया था। लेकिन हाल ही में भारत के कुछ पड़ोसी देशों जैसे आफगिनस्तान और पाकिस्तान में पोलियो के नये मरीज देखे गये। इस कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार ने सतर्कता अपनाते हुए दिसम्बर माह में 14 से 19 तारीख तक पूरे देश में पोलियो ड्रॉप्स के लिए लक्षित लोगों (0 से 5 वर्ष आयु) तक पहुंचने के लिए पूरी रणनीति बनाई है जिससे कोई भी कड़ी छूटने न पाये। उन्होंने आगे कहा कि इस नेक अभियान में लोगों को भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। जिससे कोई भी बच्चा (0 से 5 वर्ष) दो बूंद जिंदगी से वंचित न रह जाये।

    Shagun

    Keep Reading

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    July 18, 2026
    Grand nationwide launch of the Human AI Literacy Mission.

    ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन का देशभर में हुआ भव्य लॉन्च

    July 18, 2026
    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    July 18, 2026
    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    July 18, 2026
    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading