Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    उपभोक्ता परिषद के वेबीनार में हुआ फैसला बिजली दरों में कमी को लेकर अब होगा बडा आंदोलन

    ShagunBy ShagunDecember 16, 2023Updated:December 17, 2023 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,581
    • उपभोक्ता परिषद के प्रादेशिक वेबीनार में सैकड़ों की संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने भाग लेकर सर्वसम्मत से किया प्रस्ताव पास, विद्युत नियामक आयोग जहां करेगा बिजली दर की आगे सुनवाई वहां पूरी तैयारी के साथ बडी संख्या में उपभोक्ता लेंगे भाग
    • किसानों ने उठाया मुद्दा कहा, कुछ किसानों के कनेक्शन डाटा क्लीन करने के नाम पर फोर्स पीडी कर दिया गया है अब जब किसान पूरा बकाया जमा कर रहें तो उनका कनेक्शन नहीं हो रहा है चालू

    लखनऊ, 16 दिसम्बर: प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करने और उनकी समस्याओं को समझने और उसका समाधान कराने को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की तरफ से आयोजित होने वाले प्रादेशिक वेबीनार में आज सैकड़ों की संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने अपनी व्यथा साझा करते हुए इस बात पर नाराजगी व्यक्ति की वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं को अनेको जनपदों में ग्रामीण शेड्यूल्ड की विद्युत आपूर्ति देकर उनसे शहरी दर पर वसूली हो रही है और कोई सुनने वाला नहीं है।

    उपभोक्ता परिषद की याचिका पर विद्युत नियामक आयोग भी रिपोर्ट मांग कर चुप्पी साध लिया है जो बहुत ही गंभीर मामला है अब बडे आंदोलन की जरूरत है वहीँ वेबीनार में जुड़ें किसानों ने यह मुद्दा भी उठाया कि बिजली कंपनियों में डाटा क्लीन करने के नाम पर विभिन्न जनपदों में किसानों के कनेक्शन जिस पर बकाया था उसे फोर्स पीड़ी कर दिया गया और किसानों से कोई अनुमति भी नहीं ली गई और अब वह जब पूरा बकाया जमा करके अपने कनेक्शन को पुनः चालू करना चाह रहे हैं तो वह चालू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि नया कनेक्शन लेने पर लाइन बनाने का खर्चा देना पडेगा जो किसानों के लिए बहुत ही कष्टकारी है। जिस पर उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष ने कहा इस पर नियमों में बदलाव करना होगा जिसको लेकर जल्द ही प्रबंधन से बात करूंगा और जरूरी हुआ तो फोर्स पीड़ी के मामले में विद्युत वितरण संहिता में संशोधन के लिए प्रस्ताव रखूंगा।

    जनपदों से जुडे प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं ने इस बात पर गहरी नाराजगी व्यक्त की, कि जब बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं का कोई भी पैसा चाहे वह ईंधन अधिभार के मद मे या टैरिफ पर आयोग द्वारा किसी मद में निकाला जाता है तो उसके एवज में बिजली दरो में कमी नहीं की जाती जो बहुत गंभीर मामला है ऐसे में बडा आंदोलन खडा करना पडेगा तभी बिजलीदरों में विद्युत नियामक आयोग कमी करेगा।

    इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा जिस प्रकार से बिजली दरों में कमी किए जाने का मामला काफी लंबे समय से विद्युत नियामक आयोग में लंबित है विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर लगभग 33122 करोड सरप्लस निकल रहा है इसके बावजूद भी बिजली दरो में कमी नहीं की जा रही है अब समय आ गया है जब प्रदेश के विद्युत उपभोक्ता इस पर आर पार की लडाई लडेंगे।

    उन्होंने कहा कि आज के वेबीनार में सर्वसम्मत से सभी उपभोक्ताओं ने प्रस्ताव पास किया कि इस बार बिजली दरों की सुनवाई जैसे ही शुरू होगी पूरे प्रदेश में विद्युत उपभोक्ता विद्युत नियामक आयोग के सामने अपना पक्ष रखेंगे और इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए प्रदेश के दिन भी जनपदों में बिजली दर की सुनवाई होगी वहां बडी संख्या में विद्युत उपभोक्ता तैयारी के साथ भाग लेंगे।

    आज के वेबीनार में प्रमुख रूप से अपनी बात रखने वाले उपभोक्ताओं में मुख्या रूप से अंकुर सिंह, राहुल सिसोदिया, विनोद कुमार गुप्ता, अनूप कुमार मौर्य, नजमा, सानिया, अर्श, अक्षय जैन, बंधन, महक वाद्यवन, सुनील कुमार व अन्य दर्जन उपभोक्ताओं ने बात रखी।

    #उपभोक्ता परिषद #वेबीनार
    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading