Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»अलर्ट

     दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित है कानपुर, दिल्ली के प्रदूषण स्तर में सुधार

    ShagunBy ShagunNovember 18, 2017Updated:November 19, 2017 अलर्ट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 643

    कानपुर । आसमान में छाई धुंध ने कानपुर को देश के सबसे प्रदूषित शहर की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। शुक्रवार को जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) की रेटिंग में इस शहर का प्रदूषण स्तर सबसे ज्यादा आंका गया। इसे कम करने के लगातार हो रहे प्रयास के चलते रेटिंग में दिल्ली का स्थान सुधरकर छठवें स्थान पर आ गया। पर्टिकुलर मैटर (पीएम) 2.5 का स्तर कानपुर में 386 रहा, तो दिल्ली में 310 दर्ज किया गया।

    इससे पहले गुरुवार को कानपुर प्रदूषित शहरों की सूची में आठवें स्थान पर था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार कानपुर का एक्यूआई पीएम 2.5 लेवल अचानक बढ़ गया। अनियंत्रित ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, वाहनों के धुएं, निर्माण कार्यों के चलते उड़ रही धूल, डीजल के जलने से निकलने वाली जहरीली गैस और जगह-जगह जलाए जा रहे कूड़े ने प्रदूषण का स्तर बढ़ा दिया। प्रदूषण इस कदर बढ़ा हुआ है कि सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर प्रदूषण को कम करने के उपायों पर चर्चा की।

    फायर सर्विस विभाग ने पानी का छिड़काव कर पीएम (2.5) स्तर को कम करने का प्रयास किया। शहर की हवा में लगातार जहर घुल रहा है। पिछले दो दिन से लगातार नीचे गिर रही एक्यूआई शुक्रवार को फिर बढ़ गई। 14 नवंबर को शहर में एक्यूआई रेटिंग 448 थी और प्रदूषित शहरों की सूची में शहर तीसरे नंबर पर था। 15 नवंबर को पीएम (2.5) का स्तर गिरा और एक्यूआई 373 रिकॉर्ड किया गया। 16 नवंबर को पीएम (2.5) के स्तर में और गिरावट आई। इससे एक्यूआई रेटिंग 336 रिकॉर्ड की गई और शहर आठवें स्थान पर पहुंच गया था। 17 नवंबर को अचानक पीएम का स्तर फिर बढ़ गया और एक्यूआई रेटिंग 386 पहुंच गई। इस दौरान अन्य सभी शहरों में पीएम (2.5) के स्तर में गिरावट आई है, जबकि कानपुर का बढ़ रहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 25 अप्रैल तक लू चलेगी, फिर राहत की उम्मीद

    Blinkit app's '6-minute ambulance' saved an elderly woman's life: A real-life incident from Delhi showcases the life-saving potential of technology!

    Blinkit ऐप की ‘6 मिनट एम्बुलेंस’ ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान: दिल्ली की सच्ची घटना ने दिखाया टेक्नोलॉजी का ‘लाइफ-सेवर’ चेहरा!

    Raid on fake cheese manufacturing factory in Bulandshahr!

    मिठाइयों की आड़ में जहर : उत्तर प्रदेश में खाद्य माफियाओं पर नकेल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading