Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    तबादले, प्रोन्नति, पेंशन और वेतन के लिए नहीं पड़ेगा दौड़ना: डॉ. दिनेश शर्मा

    ShagunBy ShagunJuly 6, 2017Updated:July 6, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 515

    लखनऊ। नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में लागू किए गए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को जल्द ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के वाणिज्य और प्रबन्ध के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने गुरुवार को यहां बताया कि जीएसटी आर्थिक सुधार की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है और आम जनता को इसके फायदों के बारे में बताए जाने के साथ-साथ इसे पाठ्यक्रम में भी शामिल करने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीएसटी का विषय वाणिज्य और प्रबन्ध के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। हमने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से आग्रह किया है कि वे वाणिज्यकर विभाग से तालमेल करके अपने-अपने विश्वविद्यालय में जीएसटी को लेकर एक संगोष्ठी आयोजित करें, जिसमें चार्टर्ड एकाउंटेंट, प्रबुद्ध वर्ग के लोगों, अध्यापकों, व्यापारियों तथा छात्रों को आमंत्रित किया जाए। प्रदेश के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री ने स्कूल तथा कालेजों में अध्यापकों की समस्याओं के जल्द निवारण की दिशा में अपनी सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि अध्यापक दुखी मन से पढ़ा नहीं सकता। वह अपने तबादले, प्रोन्नति और पेंशन तथा अन्य चीजों के लिए दौड़ता है। निचली कक्षाओं के अध्यापकों को जनगणना तथा अन्य गतिविधियों में लगा दिया जाता है, जिससे वे शिक्षण कार्य पर ध्यान नहीं लगा पाते। उन्होंने कहा कि इन अध्यापकों को जनगणना तथा अन्य गतिविधियों से हटाया जाएगा, ताकि वे अपना मुख्य कार्य यानी शिक्षण का काम कर सके। उनकी पेंशन तथा अन्य संदर्भों को हल करने के लिए सरकार तत्पर है।

    Shagun

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading