Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    अच्छा पुस्तक प्रेमी ही बन सकता है सफल व्यवसायी

    ShagunBy ShagunOctober 2, 2024 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 730

    स्टार्टअप लिट फेस्ट के संग चली किताबों पर चर्चा, गूंजी कविताएं

    लखनऊ, 2 अक्टूबर: एक सफल व्यवसायी को एक अच्छा पुस्तक प्रेमी भी होना चाहिए। बलरामपुर गार्डन में चल रहे इक्कीसवें राष्ट्रीय पुस्तक मेले के मंच पर आज चले स्टार्टअप लिट फेस्ट में ऐसे ही कई तथ्य उभरकर सामने आये।

    स्टार्टअप फेस्ट में वक्ताओं ने एक सुर से कहा कि भारत को अगर तीसरी अर्थव्यवस्था से और ऊपर आगे बढ़ना है तो हमें नयी पीढ़ी की रचनात्मकता को बचपन से ही अलग-अलग आयामों में प्रेरित करना होगा। बच्चों की रचनात्मकता में नयी ऊर्जा भरने के लिए संस्थानों और संस्थाओं को अभिनव प्रयोग करने होंगे। अली हसन के संयोजन में हुये इस आयोजन में यूपीडेस्को की प्रबंध निदेशक नेहा जैन के संग अपने-अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञ जयंत कृष्णा, हसन याकूब, रीतेश सक्सेना, महीप सिंह, वंदना शर्मा, उज्मा मसीह, प्रो.ओसामा, डा.मधुकर वार्ष्णेय, शिवेन्द्र सिंह चौहान, स्निग्धा रीतेश, कनकरेखा चौहान और अंकिता किशोर आदि शामिल हुये। स्वागत मेला संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने किया।

    मेले में पहली बार शामिल हुये गीता प्रेस की पुस्तकों को लोग हाथोंहाथ ले रहे हैं तो राष्ट्रधर्म के स्टाल पर ना.ह.पालकर की डा.हेडगेवार चरित के अलावा लोकहित प्रकाशन की डा.परशुराम गुप्त की लिखी राष्ट्ररक्षक महाराज सुहेलदेव, धीरसिंह पवैया की एकात्मता के स्वर, दत्तोपंत ठेंगड़ी रचित डा.अम्बेडकर और सामाजिक क्रान्ति की यात्रा, डा.सम्पूर्णानन्द की लिख अधूरी क्रान्ति जैसी महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं। शुभी प्रकाशन के स्टाल पर बेगम्स आफ अवध, फोक टेल आफ यूपी ट्राइब्स, बुद्धिष्ट आर्ट, नृत तरंगिणी, पैलेस कल्चर आफ लखनऊ, कथक लोक और दि आर्ट आफ हिंदू डांस जैसी कला, संस्कृति और विरासत से जुड़ी पुस्तकें हैं। अनबाउण्ड स्क्रिप्ट्स के स्टाल पर हिन्दयुग्म और युवान की साहित्यिक किताबों के संग ही प्रेरक साहित्य भी खूब है। फ्लाईड्रीम्स के स्टाल पर जटायु बाली जैसे पौराणिक चरित्रों पर और जूनियर जेम्स बाण्ड की शृंखला की हिन्दी कामिक्स के संग गुलाबी भैंसा, जादू का डिब्बा जैसी कथात्मक पुस्तकें बच्चों की पसंद बनी हुयी हैं। यहां वेदप्रकाश काम्बोज और ओमप्रकाश शर्मा के लोकप्रिय उपन्यास बड़ी मात्रा में हैं तो भारतेंदु हरिश्चन्द्र के मौलिक नाटक जैसी पुस्तकें भी हैं।

    बाल और युवा मंच पर दोपहर सुरभि कल्चरल ग्रुप के बच्चों एकाग्र बाजपेयी, मैत्री शुक्ला, पिरशा, काशवी शर्मा, अनाया गौतम, गुनगुन और रुद्राक्ष ने हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया। करीना ठाकुर व कनक गोंड ने युगल गीत पिंगा पर और विदुषी शुक्ला, रुद्राक्ष सिंह, नित्या, अनाया, काशवी, गुनगुन कौर, आशी त्रिवेदी ने बरसो रे मेघा…, फेरो न नजरिया…, ताल से ताल मिला जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। मेले के साहित्यिक मंच पर वाणी प्रकाशन की ओर से गांधी दर्शन पर आयोजित परिचर्चा में सीआरपीएफ के पूर्व महानिदेशक आनन्द प्रकाश माहेश्वरी, सामाजिक कार्यकर्ता नाइश हसन, वरिष्ठ पत्रकार प्रांशु मिश्रा व सुधीर मिश्र, शोध छात्रा श्रीजा राज और विनय सिंह ने पर्यावरण, युवा पीढ़ी, स्त्री अस्मिता और उत्तर आधुनिक भारत की चुनौतियां से जुड़े प्रश्नों पर चर्चा की।

    Shagun

    Keep Reading

    Non-violence is the supreme duty, but violence against the enemy is also necessary: ​​CM Yogi

    अहिंसा परमो धर्म, लेकिन दुश्मन के खिलाफ हिंसा भी जरूरी: CM योगी

    A Powerful Message from the Flag-bearer of the Sundarkand Mega-Campaign at Ram Janmabhoomi

    सुंदरकांड महा-अभियान की ध्वजवाहिका का रामजन्मभूमि पर जोरदार संदेश

    After the Bengal victory, the BJP's entire focus is now on UP!

    मुख्यमंत्री योगी का सख्त एक्शन: देर रात लखनऊ में थर्राए अफसर

    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    But this is Banda, everyone here will melt in the heat of selfishness...

    मगर ये बांदा है, स्वार्थ की गर्मी में यहां सब पिघल जायेंगे…

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Non-violence is the supreme duty, but violence against the enemy is also necessary: ​​CM Yogi

    अहिंसा परमो धर्म, लेकिन दुश्मन के खिलाफ हिंसा भी जरूरी: CM योगी

    May 31, 2026
    A Powerful Message from the Flag-bearer of the Sundarkand Mega-Campaign at Ram Janmabhoomi

    सुंदरकांड महा-अभियान की ध्वजवाहिका का रामजन्मभूमि पर जोरदार संदेश

    May 31, 2026
    Vinesh Phogat's 2026 Asian Games Dream Shattered! Meenakshi Defeats Her in Semifinals.

    विनेश फोगाट का एशियाड 2026 सपना टूटा! सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने दी मात

    May 31, 2026
    After the Bengal victory, the BJP's entire focus is now on UP!

    मुख्यमंत्री योगी का सख्त एक्शन: देर रात लखनऊ में थर्राए अफसर

    May 31, 2026
    A Flight of Courage

    हौसले की उड़ान

    May 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading