Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Ahoi Ashtami fast

    क्या आप जानना चाहती हैं अहोई माता की व्रत कथा क्या है और कैसे पूजा की जाती है ?

    ShagunBy ShagunOctober 13, 2025Updated:October 13, 2025 Ahoi Ashtami fast No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    ahoi vrat katha
    क्या जानना चाहती हैं अहोई माता की व्रत कथा क्या है और कैसे पूजा की जाती है ?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 503

    एक समय की बात है कि एक स्त्री के सात पुत्र थे. वह कार्तिक के महीने में दीपावली से पहले अपने मकान की लिपाई पुताई करने के लिए मिट्टी लेने जंगल में गई। वह एक जगह से मिट्टी खोदने लगी, वहीं सेंह (स्याही) की माँद थी। अचानक उसके हाथ से कुदाली सेंह के बच्चे को लग गई और वह मर गया। यह देखकर स्त्री को दया आई। पर क्या हो सकता था वह दुखी मन से होती हुई मिट्टी ले आई, थोड़े दिनों बाद साल भर में ही उसके सातों लड़के मर गए। तब से वह और दुखी रहने लगी।

    ahoi vrat katha
    Ahoi Mata Katha

    एक दिन रो कर उसने बड़ी बुढ़ीयों से कहा की मैंने जान कर तो कोई पाप नही किया, हाँ एक बार मिट्टी खोदते हुए अनजाने में सेंह के बच्चे को कुदाली लग गई थी, उसके बाद साल भर में ही मेरे सातों पुत्र मर गए, उन स्त्रियों ने कहा कि तुमने ये बात चार के कान में डाल कर जो पश्चाताप किया है इससे तुम्हारा आधा पाप धुल गया।

    https://shagunnewsindia.com/ahoi-ashtami-2025-the-sacred-fast-of-mothers-with-sons-learn-the-method-of-worship-story-and-significance/

    अब तुम उसी अष्टमी भगवती के पास सेंह और सेंह के बच्चे का चित्र बना कर उसकी पूजा किया करो ईश्वर की दया से तुम्हारा पाप धुल जाएगा। और तुम्हें फिर से पहले की तरह पुत्र प्राप्त होंगे। उस स्त्री ने आगामी कार्तिक कृष्णा अष्टमी का व्रत किया और तब से लगातार उसी भाँती व्रत और पूजन करती रही। ईश्वर की कृपा से उसे फिर से सात पुत्र प्राप्त हुए। तभी से इस व्रत और पूजा की परम्परा चल पड़ी।

    अहोई अष्टमी पूजा विधि:

    संतान की रक्षा का संकल्पव्रत का संकल्प: माताएं सुबह स्नान कर अहोई माता के सामने संतान की रक्षा का संकल्प लें। यह व्रत दिनभर निर्जला रखा जाता है।

    पूजा की तैयारी:

    1. एक दीवार पर अहोई माता और स्याऊ (साही) माता का चित्र बनाएं या बाजार से तैयार चित्र लें।
    2. पास में स्याऊ माता के बच्चों का चित्र भी बनाएं।
    3. एक लोटे में जल भरकर कलश की तरह स्थापित करें।
    4. चांदी की अहोई (स्याऊ) माला बनवाएं, जिसमें चांदी के मोती या दाने पिरोए जाएं।

    पूजा विधान:

    1. सूर्यास्त के बाद तारों के उदय होने पर चौक बनाकर पूजा शुरू करें।
    2. अहोई माता को रोली, चावल, दूध और भात से पूजन करें।
    3. जल से भरे लोटे पर स्वास्तिक बनाएं।
    4. एक कटोरी में हलवा और बायना (रुपए) निकालकर रखें।
    5. सात गेहूं के दाने हाथ में लेकर अहोई माता की कहानी सुनें।

    कहानी के बाद:

    1. चांदी की स्याऊ माला गले में पहन लें।
    2. बायना सास को आदरपूर्वक दें।
    3. चंद्रमा को अर्घ्य देकर भोजन ग्रहण करें।

    उद्यापन: दीपावली के बाद शुभ दिन पर अहोई माला उतारकर गुड़ का भोग लगाएं।
    प्रत्येक बेटे या उसके विवाह के लिए चांदी के दो-दो दाने माला में जोड़ें।

    उद्यापन विधि:

    1. एक थाली में सात जगह चार-चार पूड़ियां और हलवा रखें।
    2. पीली साड़ी और ब्लाउज सास को भेंट करें।
    3. बायना बहन-बेटी को भी भेजें।

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    A Message of Brotherhood Resounds in Lucknow on Eid-ul-Fitr; Thousands Offer Prayers at Aishbagh Eidgah.

    ईद-उल-फितर पर लखनऊ में गूंजा भाईचारे का पैगाम, ऐशबाग ईदगाह में हजारों ने अदा की नमाज़

    Gulal of love: May every complaint be put to rest in this festival of colours.

    मोहब्बत का गुलाल : रंगों के इस त्यौहार में हर शिकवा तमाम हो जाए

    Where did that Holi go?

    वो होली कहाँ खो गई?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading