Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Interview

    डॉल मेकिंग आर्ट को शिखर तक ले जाने की ज़िम्मेदारी अब युवाओं की होगी: कुसुम गुप्ता

    By June 3, 2020 Interview No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 698
    • 1982 में मिल चुका है स्टेट अवार्ड 
    • महिलाओं और गरीब घर की लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाया
    • युवा कला के क्षेत्र में अब बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं

    लखनऊ, कुसुम जी ने मोतीझील के मालवीय पल्ली में एक छोटे से आशियाने से अपनी कला के सपनों को उड़ान के पंख लगाकर एक कला का म्यूजियम बना डाला, लोग आज भी दूर दूर से इस कला को देखने और सीखने के लिए उनके पास आते हैं। अपने बचपन के इस शौक को कुसुम जी ने एक अलग पहचान दी, डॉल मेकिंग की इस विधा को उन्होंने सेल्फ इम्लॉयमेंट के रूप में विकसित किया। उनके इस प्रयास से कई महिलाएं और गरीब घर की लड़कियां आत्मनिर्भर बनी और इसके माध्यम से कला को नई दिशा मिली, उनकी इस कला को देश नहीं, विदेश तक सराहा गया, कुसुम जी ने इस कला को कलात्मकता से सजीव चित्रित किया और वह आज भी डॉल मेकिंग की इस कला को आधुनिक मूर्त रूप बड़ी खूबसूरती भी दे रही हैं।

    हर कला में माहिर हैं कुसुम गुप्ता: 

    बचपन से ही कला के प्रति लगाव होने की वजह से उन्हें कई तरह की कला सीखने का मौका प्राप्त हुआ अपनी प्रिय दादी के हाथो बनी कपडे की गुड़िया और मिटटी की गुड़िया बनते देख कर बेहद प्रभावित हुई जिससे उन्हें यह कला प्राप्त हुयी इसके साथ ही उन्हें संगीत के प्रति भी काफी लगाव था इसके बाद लखनऊ आर्ट कालेज से फाइन आर्ट और लखनऊ भातखण्डे से संगीत की शिक्षा ली और इसके बाद भरतनाट्यम में विशारद भी किया लेकिन जो सबसे अच्छा लगा उसे व्यवसायिक तौर पर लिया उनकी बनाई डॉल्स शहर के प्रतिष्ठित शोरूम में आज भी अपनी चमक बिखेर रहीं हैं।

    जो भी सीखना चाहे स्वागत है:

    डॉल मेकिंग पारंपरिक कला को आगे बढ़ाने के लिए हर युवा पीढ़ी का स्वागत है बशर्ते वह इस कला को आगे नये आयाम दें। कुसुम जी का मानना है कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को अब बहुत धैर्य रखने की आवश्यकता है क्योंकि इसमें भी डॉल सीखने के लिए जीरो से शुरूआत करनी पड़ती है और बाद में सारी चीजें धीरे-धीरे प्रयास करने से आती है यानि डॉल बनाने की खूबसूरती व चमक बाद में निखर कर सामने आ जाती है इस बारे उनका कहना है कि डॉल के परिधान का भी इस बारे में विशेष ध्यान रखना पड़ता है जिसके बाद डॉल सीखने की कला में निपुड़ता आ जाती हैं।

    दादी से सीखा हुनर: 

    मैंने यह कला अपनी दादी नथिया देवी से सीखी, तब मैंने यह सोचा भी नही था कि एक दिन यही कला मेरे लिए ही नहीं वरन अन्य महिलाओं के लिए शशक्तिकरण का माध्यम बनेगी। लोग इसको सिख कर अपना जीवन यापन भी कर रही है इसके साथ महिलायें एवं अन्य छात्राएं डॉल बनाने की कला सीखकर इसका लाभ ले रही हैं। और अब मै नई पीढ़ी से यही कहना चाहती हुई कि वह इस कला को सीख कर घर न बैठे इसे परस्पर आगे बढ़ाते रहे और इसमें नए प्रयोग करते रहे ताकि यह डॉल आधुनिक जीवन शैली में भी अपनी पहचान बयाये रखें।

    # doll-making-art kusum gupta

    Keep Reading

    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    UP: A Golden Opportunity for Rural Youth! Loans with Interest Subsidies Up to ₹10 Lakh Available in Lucknow—Start Your Own Enterprise!

    UP: ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा मौका! लखनऊ में 10 लाख तक ब्याज सहायता वाला ऋण, अपना उद्योग लगाओ

    यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 25 अप्रैल तक लू चलेगी, फिर राहत की उम्मीद

    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    Flames return to Uttarakhand's forests: The same story every year. Devastation... Is this the destiny of the mountains?

    उत्तराखंड के जंगलों में फिर लपटें: हर साल यही तबाही… क्या पहाड़ों की नियति यही है?

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Conservation of Nature: The Ultimate Act of Worship.

    प्रकृति का संरक्षण: ईश्वर की सबसे बड़ी इबादत

    April 22, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    April 22, 2026
    UP: A Golden Opportunity for Rural Youth! Loans with Interest Subsidies Up to ₹10 Lakh Available in Lucknow—Start Your Own Enterprise!

    UP: ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा मौका! लखनऊ में 10 लाख तक ब्याज सहायता वाला ऋण, अपना उद्योग लगाओ

    April 21, 2026

    यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 25 अप्रैल तक लू चलेगी, फिर राहत की उम्मीद

    April 21, 2026
    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    April 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading