Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    साल -6 माह में एक बार मिलता है बिजली का बिल, बिल अधिक होने की वजह से नहीं हो पाता जमा, अंततः बकाया बढ़ता जाता है

    ShagunBy ShagunNovember 9, 2024 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 800

    उपभोक्ता परिषद के साप्ताहिक वेबीनार में उठा मामला

    वेबीनार में उपभोक्ताओं ने प्रमुखता से यह भी उठाया मुद्दा उठाया नेवर पेड वाले विद्युत उपभोक्ताओं में बडी संख्या में वह उपभोक्ता भी शामिल जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर लेकिन उन्हें प्रत्येक माह बिजली का बिल न देकर एक साथ भेजा गया बिजली का बिल जिससे न चाहकर भी वह नहीं जमा कर पा रहे बिजली का बिल

    लखनऊ 9 नवंबर : उपभोक्ता परिषद के साप्ताहिक वेबीनार में आज उत्तर प्रदेश में लगभग 67 लाख 41118 उन विद्युत उपभोक्ताओं पर चर्चा की गई जिनके द्वारा 24 मई 2024 तक आज तक कभी भी बिजली का भुगतान नहीं किया गया। बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं ने इस गंभीर मुद्दे पर अपनी बात रखी सबसे पहले उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा 24 मई 2024 के अंत तक पूर्वांचल में 2 लाख 71511 विद्युत उपभोक्ताओं ने कभी बिजली का बिल नहीं जमा किया। दक्षिणांचल में 8 लाख 70301 विद्युत उपभोक्ताओं ने कभी बिजली का बिल नहीं जमा किया और मध्यांचल में 22 लाख 62198 विद्युत उपभोक्ताओं ने कभी बिजली का बिल नहीं जमा किया और पूर्वांचल में 33 लाख 17368 विद्युत उपभोक्ताओं ने कभी बिजली का बिल नहीं जमा किया और केस्को में 19 हजार 740 विद्युत उपभोक्ताओं ने कभी बिजली का बिल नहीं जमा किया और इस प्रकार पांचो बिजली कंपनियां मैं लगभग 67 लाख 41118 विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल नहीं जमा किया इसका क्या कारण है ? इस पर हम सभी को चिंता भी करनी चाहिए और पता भी करना चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ?

    सभी विद्युत उपभोक्ताओं ने सर्वसम्मत से नेवर पेड विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक मौका बिजली कंपनियों से मांगते हुए उनके ब्याज माफी के लिए एक मुस्त समाधान योजना लाने की भी मांग की गई और वह भी टाइम- बाउंड इसके बाद निश्चित ही सुधार दिखेगा।

    प्रदेश के जनपदों नोएडा, प्रतापगढ, मऊ, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, हरदोई, मैनपुरी, आजमगढ़, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, कानपुर से जुड़े उपभोक्ताओं में हरेंद्र कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, योगेंद्र दुबे, अनुराग माही, संदीप कुमार गुप्ता, सानू कुमार, सुमित अग्रहरि, विजय प्रताप सिंह रावत, रामकुमार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बिजली विभाग बड़ी संख्या में गरीब उपभोक्ताओं का बिजली का बिल प्रतिमाह न भेज कर 6 माह व 1 साल में भेजता है जिसकी वजह से बिल अधिक होने की वजह से एक साथ बिजली का भुगतान नहीं कर पाता और अंततः बकाया बढता गया बड़ी संख्या में ऐसे भी विद्युत उपभोक्ता है जिनका विद्युत बिल ही गलत बनाया गया है इसलिए वह बिजली का बिल नहीं जमा कर रहे बहुत से उपभोक्ताओं ने एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया कहा सौभाग्य के अंतर्गत लाखों की संख्या में ऐसे विद्युत उपभोक्ता है जिनके घर पर मीटर और केबल दे दी गई लेकिन आज भी पोल से उनकी बिजली नहीं जोडी गई. मीटर उनके घर में धूल फाक रहा है बिजली मिल नहीं रही है ऐसे में बिजली विभाग के कंप्यूटर में उनका भी बिल चल रहा है तो 67 लाख विद्युत उपभोक्ताओं में 10 से 15 प्रतिशत विद्युत उपभोक्ता तो इसी प्रकार के हैं और वास्तव में अन्य जो विद्युत उपभोक्ताओं ने कभी बिजली का भुगतान नहीं किया उनके लिए एक बार अंतिम मौका देते हुए नेवर पेड के लिए एक मुस्त समाधान योजना लाकर उनका अधिभार माफ करते हुए उन्हें मौका दिया जाना चाहिए सार्थक प्रयास से निश्चित ही सभी विद्युत उपभोक्ता भुगतान की लाइन में लगेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    August 10, 2026
    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    August 10, 2026
    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    August 9, 2026
    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    August 9, 2026

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading