Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    रंगकर्मी प्रतिमा धूसिया ने जिन्दगी के रंगमंच से ली अंतिम विदाई

    ShagunBy ShagunDecember 21, 2020Updated:December 21, 2020 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 525

    लखनऊ की जानी-पहचानी वरिष्ठ रंगकर्मी, टीवी-रेडियो और फिल्म अदाकारा प्रतिमा धूसिया का ह्दयघात पड़ने से देहांत हो गया। वो 58 वर्ष की थीं। ज़िन्दगी एक रंगमंच है जहां शो तो हमेशा चलता रहेगा लेकिन हर एंट्री लेने वाले को एक्जिट लेनी पड़ेगी। वरिष्ठ रंगकर्मी प्रतिमा धूसिया ने एकाएकी एक्ज़िट ले ली। जिन्दगी से भी और रंगकर्म से भी। कल वो मेरे एक व्यंग्य पर मुस्कुरायीं और आज कला जगत को रुलाकर चल दीं।

    वरिठ पत्रकार नवेद शिकोह ने अपनी वॉल पर लिखा कि इधर कई वर्षों से थियेटर से दूरी बनी होने के कारण तमाम रंगकर्मी मित्रों की तरह प्रतिमा जी से भी अरसे से मुलाकात नहीं हुई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर हम रोज मिलते थे और एक दूसरे मुखातिब होते थे। वो मेरी हर एक पोस्ट पर रिएक्ट करती थीं। एक दिन मैंने पूछा कि आपको क्या संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड नहीं मिला, आप तो बहुत सीनियर, सक्रिय और प्रतिभाशाली हो !

    वह उदास हो गयीं और बोलीं- हमारी पॉलीटिकल पंहुच नहीं है।

    एक स्मरण और- अभी हाल मे ही उन्होंने आकाशवाणी या दूरदर्शन के किसी मुलाजिम से शिकवा किया कि उन्हें बहुत अरसे से कार्यक्रम नहीं मिला। जवाब मिला कि कोविड के कारण रिकार्डिंग कम हो रही है।

    फेसबुक पर एक ताजा तस्वीर देखी जिसमें उनकी रिकार्डिंग होती नजर आ रही थी। देखकर खुशी हुई। और आज बेहद ग़म हुआ जब फेसबुक पर ही ये मनहूस खबर मिली कि लखनऊ के रंगमंच को बेरंग करके चली गयीं प्रतिमा दीदी।

    उनके दर्जनों रंगमंचीय नाटक, रेडियो नाटक, टीवी धारावाहिकों, टेलीफिल्मों और फिल्मों की लम्बी कतार है। करीब तीन दशक कला जगत को समर्पित ये अदाकारा थियेटर, रेडियो और टीवी की दुनिया में हमेशां ज़िन्दा रहेंगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026
    Joy Banerjee issues a stern warning to the government! Restore the OPS during the monsoon session, or else...

    जॉय बनर्जी का सरकार को तगड़ा वार्निंग! मानसून सत्र में OPS बहाल करो, वरना…

    June 30, 2026

    यूपी में मानसून की दस्तक! 30 जून से तेज बारिश, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

    June 30, 2026
    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    June 30, 2026

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    June 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading