Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फेसबुक वॉल से

    Facebook wall से: राम राम जपना पराया काम अपना

    By September 5, 2017Updated:September 5, 2017 फेसबुक वॉल से No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 648
    लखनऊ की मेट्रो ट्रेन किसकी है – अखिलेश यादव की, योगी आदित्यनाथ की या फिर जनता की ?
    Dilip Awasthi

       
    किसी ने सही ही कहा है कि… राम राम जपना पराया काम अपना… लखनऊ मेट्रो किसकी अखिलेश की किसकी अखिलेश की जय श्री राम …
    Rupesh Kumar Sonker

    शुक्रिया बहन मायावती
    आपने हमारे लखनऊ को वर्ल्ड क्लास बनाया
    …और देखिये आपके देखे सपने की मेट्रो आज चलने जा रही है।

    आज केंद्रीय गृहमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। निश्चित रूप से यह हमारे शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। मेट्रो सिर्फ यातायात का साधन नहीं है, वह शहरों की पहचान भी होती है, दिल्ली और मुम्बई मेट्रो को देखकर तो मुझे यही लगा। बिना राजनीति किये हमें लखनऊ को मेट्रो की सौगात देने वाली हर सरकार को साधुवाद कहना चाहिए। इसमें बेहद विनम्र इंसान पूर्वे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हैं।

    परंतु दोस्तों,
    लखनऊ में मेट्रो का सपना धरती पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने उतारा था। जिसने कभी यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर किया है, वह जान सकता है कि मायावती ने यूपी को क्या दिया। अजी साहब, अम्बेडकरनगर और बांदा के पिछड़े और वंचित लोगों को तो छोड़ दीजिए। यूपी के अधिकांश जिलों के लोग मेडिकल कॉलेज कहने पर केजीएमयू को याद करते थे। परंतु मायावती ने कई जिलों को मेडिकल कॉलेज दे दिया।
    लखनऊ को तो मेरे ही देखते-देखते उन्होंने संवारा। अम्बेडकर स्मारक, परिवर्तन चौक, जेल रोड खूबसूरती में विश्वस्तरीय लगते हैं। कुछ ऐसा ही हाल नोयडा का भी है।

    दोस्तों,
    मैं उनके भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले कृत्यों की निंदा करता हूं। परंतु उनकी अच्छाइयों का कायल हूं। लखनऊ का इतिहास, और यहां की 21वीं सदी की स्थापत्य कला मायावती को ऐसे राजनीतिक शिल्पकार के रूप में याद करेगा, जिसने इस शहर के हर कोने को संवारा है। अंबेडकर विवि तो आपने देखा ही होगा। अजी साहब, लोहिया अस्पताल, गोमतीनगर का केंद्रीय ओटी तो आपने देखा ही होगा। लोहिया अस्पताल को दूसरा केजीएमयू बनाने वाली मायावती ही हैं।

    आज से शहर में मेट्रो चलेगी
    मैं लखनऊ में मेट्रो का सपना देखने वाली
    मायावती को आज शिद्दत से याद करना चाहता हूं।
    बहन मायावती को हार्दिक शुभकामनायें
    #रोशनप्रेमयोगी


    कई बार तपते शरीर में भाव भी तपने लगते हैं। आज रात को लौटते हुए पूरा चारबाग खाली था। सड़क किनारे लगने वाली दुकानें नहीं थीं… खड़ी बसों के लिए सवारी नहीं खीजी जा रही थीं और न ही ऑटो वाला अपनी सवारी का इंतजार बीच सड़क पर कर रहा था। निश्चित है वीआईपी मूवमेंट की तैयारी रात से ही शुरू थी। मेट्रो का उद्घाटन होना है। सीएम आएंगे, कैबिनेट के तमाम मंत्री और गृह मंत्री भी…। रास्ता खाली ही मिलना चाहिए क्योंकि ये वीआईपी कल्चर के धुर विरोधी हैं। अपनी गाड़ियों से इन्होंने इसलिए लाल बत्ती उतार दी क्योंकि इनके आगे चलने वाली गाड़ी में बत्ती भी है और लोगों को धमकाने, भयभीत करने वाली आवाज़ भी। फिर इन्हें क्या जरूरत।
    रात का चारबाग बताता है कि सुबह तमाम बड़े लोगों को इस रास्ते से गुजरना है और कल रात का चारबाग बताएगा कि अब उन बड़े लोगों को कुछ दिन इस रास्ते पर नहीं आना है। ये रास्ता आम लोगों के लिए है।

    Rohit Mishra


    उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बच्चों की मौत का ख़तरनाक सिलसिला ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गोरखपुर हादसे की याद ताज़ा कराते हुए फ़र्रुख़ाबाद में 49 बच्चे मर गये। प्रदेश सरकार कह रही है आॅक्सीजन की कमी से मौतें नहीं हुईं। अब योगी सरकार कह रही है तो ठीक ही कह रही होगी। आॅक्सीजन की कमी कहाँ है? नयी सरकार आने के बाद से जितनी तगड़ी हवाबाज़ी हो रही है वो किसी आॅक्सीजन भंडार के बूते ही हो रही होगी। सोचिये न, मामूली सफ़ेद पाउडर मिला तो उसे ख़तरनाक विस्फोटक क़रार दे दिया गया और फिर क्या हंगामा मचा, सबने देखा। अब जब तक फर्रुखाबाद में कोई राजीव मिश्रा, कफ़ील अहमद न मिल जाए, तब तक बच्चों की मौतों को ‘भगवान की मर्ज़ी’ ही मानिये। और क्या कर सकती है सरकार।

    Amitaabh Srivastava

    Should make us think.

    Image may contain: outdoor and text

    Shishir Shukla‎


    टि्वटर और फेसबुक के बीच ‘संस्कार’ के स्पेस को समझिए

    जूली 2 के पोस्टर पर एक व्यंग्य लिखकर फेसबुक पर टांग रहा था कि फेसबुक ने मना कर दिया। बोला- व्यंग्य लगा सकते हैं किंतु पोस्टर (फोटू) नहीं। यह स्पैम है। अश्लीलता के दायरे में आता है। अतः पोस्ट डिलिट की जाती है। मैंने उस पोस्ट को दो दफा लगाया पर ‘संस्कारी फेसबुक’ ने दोनों दफा डिलिट कर दिया।

    जबकि टि्वटर पर ऐसा कुछ नहीं। जूली 2 के पोस्टर टि्वटर पर छाए हुए हैं। तो क्या मान लें, फेसबुक अब ‘खुले विचारों’ का न रहकर ‘संस्कारी टाइप’ हो गया है? गनीमत है, टि्वटर इस प्रकार के ‘ठरकी संस्कार’ से कोसों दूर है।


    • चलो, आज का दिन दिलकश बिता। जूली 2 का संस्कारी पोस्टर देखने को मिला और 60 रुपये का तेल भी स्कूटर में डलवा लिया!
    • किंग जो उन अपने डमरूनुमा बालों में जरूर पतंजलि केश कांति तेल लगाता होगा!
    Anshu Mali Rastogi

    Keep Reading

    बांधवगढ़: सुबह की सफारी का रोमांच और बाघ से एक अप्रत्याशित मुलाकात part- 2

    बांधवगढ़ के जंगल में शेर का सामना -part-1

    वह कौन था : भूत, भ्रम या हकीकत?

    भारत की डिप्लोमेसी का यह सूर्य समूची दुनिया में चमक रहा है

    यह अनोखा प्यार ढूंढने के लिए जंगल के पास रहता हूं : पर्यावरण प्रेमी अनुराग प्रकाश

    जिंदगी को करीब से देखो इसका चेहरा तुम्हें रुला देगा!

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    August 17, 2026
    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    August 17, 2026
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading