Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    ऑफिस में खुश रहना चाहते हैं तो यह रूल जरूर फॉलो करें!

    By June 23, 2019 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 723

    काम का दबाव बढऩे के कारण हो सकता है कि आपको घर की बजाय दफ्तर में ज्यादा वक्त गुजारना पड़ रहा हो। खुद के लिए जरा भी वक्त न निकाल पाने के कारण तनाव में आना स्वाभाविक है। कुछ तरीके अपनाएं तो आप काम के दौरान भी काफी खुश रह सकते हैं।

    सकारात्मक रहें:
    हो सकता है कि दफ्तर में काम के दौरान आपको कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़े। याद रखें, आपके झल्लाने, गुस्सा करने या तनाव में आने से वे मुश्किलें गायब नहीं हो जाएंगी। कई शोध यह साबित कर चुके हैं कि मुश्किल समस्याओं को हल करते वक्त अगर आप सकारात्मक तरीके से सोचते हैं तो आप उसे बेहतर हल कर पाते हैं। इसलिए काम का कितना भी दबाव हो, नकारात्मक सोच में न पड़ें।

    ब्रेक लें:
    हर रोज लगातार कई-कई घंटे काम करने से आपको थकान हो जाती है, आप तनाव में आ जाते हैं और आपका मूड भी अच्छा नहीं रहता। इसलिए काम के दौरान 15 मिनट का ब्रेक लेते रहें। यदि संभव हो तो अपनी आंखें बंद करें और हल्के हाथ से रगड़ें। आंखों की थकान भी कम होगी।

    Related image
    फोटो: गूगल से साभार

    फीडबैक के लिए कहें:
    एक फीडबैक आपको आयडिया देगा कि असल में बॉस आपसे चाहता क्या है। इसलिए अपने बॉस से हमेशा फीडबैक के लिए कहें। जो भी फीडबैक मिले, उसका इस्तेमाल अपनी प्रगति के लिए करें।

    दोस्ताना व्यवहार करें:
    अपने साथियों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने से आपके भीतर बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है। मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने का मतलब यह भी नहीं है कि आप उनके साथ हर वक्त घूमते रहें। दोस्ताना माहौल से वर्कप्लेस पर उत्पादकता बढ़ती है और सकारात्मक माहौल रहता है।

    एटीट्यूड बदलें”
    अगर आपको अपना काम पसंद नहीं है तो फिर नई नौकरी ढूंढने की कोशिश करें, लेकिन अगर आप अपने वर्तमान जॉब पर टिके रहना चाहते हैं तो फिर इसी को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।कुल मिलाकर, यह देखें कि आप अपने आपको इंप्रूव कैसे कर सकते हैं, ताकि आप और अच्छा काम कर सकें। इससे होगा यह कि जब आप अपना जॉब छोड़ेंगे तो आप पाएंगे कि इसने आपको कितना बेहतर किया है।

    अपने लिए लड़ें:
    किसी को भी जबरन टांग खिंचाई या शोषण पसंद नहीं होता। अगर आपको लगता है कि आपका बॉस आपको जबरदस्ती काम दे रहा है और बिना बात काम के बोझ से लाद रहा है तो ऐसी चीजों को हल्के में न लें। परिस्थिति का मुकाबला करें। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको किसी तरह की शारीरिक लड़ाई लडऩी है, बल्कि हर किसी को यह जताना है कि आपका शोषण नहीं किया जा सकता।

    Keep Reading

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading